नई दिल्ली, November 9, 2017 /PRNewswire/ --
Haldiram Snacks Pvt. Ltd, नोएडा के लिए लगभग 20,000 वर्गमीटर रॉकवूल पैनल प्रोजेक्ट
Jindal Mectec Pvt. Ltd., जो कि भारत में सबसे बड़ी इंसुलेटेड सैंडविच पैनल निर्माता कंपनी है, ने देश भर में कार्यरत एक अग्रणी फूड और स्नैक्स निर्माता कंपनी Haldiram से एक बड़ा आर्डर प्राप्त किया है, जिसके तहत इसकी पैकेजिंग और उत्पादन इकाई को रॉकवूल पैनल लगाकर पुनर्निर्मित किया जाएगा।
(Photo: http://mma.prnewswire.com/media/599751/Saurabh_Jindal_MD_Jindal_Mectec.jpg )
इस प्रोजेक्ट के तहत Haldiram Snacks Pvt. Ltd नोएडा, उ. प्र., भारत में रूफिंग और क्लैडिंग के लिए लगभग 20,000 वर्गमीटर आगरोधक रॉकवूल पैनल की आपूर्ति और स्थापना की जाएगी। कार्य के दायरे में कस्टमाइज्ड रॉकवूल पैनलों का डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण, आपूर्ति, और लगाया जाना शामिल है। ये आगरोधक पैनल Jindal Mectec Pvt. Ltd. की नालागढ़, हिमाचल प्रदेश स्थित अत्याधुनिक इकाई में बनाए जाते हैं।
Mr. Saurabh Jindal, मैनेजिंग डायरेक्टर, Jindal Mectec Private Limited, ने इस संबंध में कहा कि, "Haldiram से यह प्रोजेक्ट पाकर हम सचमुच काफी हर्षित हैं। हमारे रॉकवूल इंसुलेटेड पैनल 2 घंटे की फायर रेटिंग प्रदान करते हैं और निर्माण उद्योग में नए उत्पाद के बारे में लोगों को जागरूक बनाने के लिए यह एक श्रेष्ठ उदाहरण है, जो आग व संकटों से सुरक्षित निर्माण सुनिश्चित करता है।"
Jindal Mectec Pvt. Ltd. के बारे में
Jindal Mectec Pvt. Ltd. की स्थापना 30 वर्ष पहले Maruti Udyog Ltd. के लिए PU (पॉलियूथेरेन) मोल्डेड शीटें निर्मित व आपूर्ति करने के लिए की गई थी। Jindal Mectec Pvt. Ltd. के चेयरमैन Mr. Pawan Jindal के कुशल नेतृत्व में प्रगति का सफर शुरू हुआ। कुछ वर्ष पश्चात Jindal Mectec ने शोधकार्य करके देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर की वृद्धि के लिए PUF पैनलों के उपयोग की संभावनाएं मज़बूत कीं।
JMPL, 'Ultima' और 'Thermoshield' के नाम से दो अलग-अलग प्रोडक्ट रेंज पेश करते हैं, और सबसे आधुनिक डिस्कंटिन्युअस लाइनें तथा फुली ऑटोमेटिक कंटिन्युअस उत्पादन लाइनें नालागढ़, हिमाचल प्रदेश और पीतमपुर, मध्य प्रदेश में स्थित हैं। आज Jindal Mectec को भारत में PUF/PIR और रॉकवूल पैनलों के एकमात्र सबसे बड़े निर्माता होने का गौरव प्राप्त है जिनकी संस्थापित क्षमता 4.5 मिलियन वर्ग मीटर प्रति वर्ष है। विविध अनुप्रयोगों के लिए, तथा उद्योग जगत के व्यापक वर्गों की सेवा के लिए Jindal Mectec पॉलियूरेथेन/पॉलिआइसोक्यानुरेट और रॉकवूल इंसुलेशन पैनलों की सबसे बड़ी रेंज पेश करते हैं।
अस्वीकरण:
Jindal Mectec के बारे में सामान्य जानकारी उपलब्ध कराना इस विज्ञप्ति का उद्देश्य है। प्रगत सूचना केवल सुलभ संदर्भ के लिए है। यह प्रत्येक वस्तु को शामिल करने को समर्थित नहीं करती जो रूचि/हित का हो सकता है, न ही यह लागू प्रतिभूति कानूनों के दायरे में Jindal Mectec के किसी कारोबार के संबंध में पूर्ण व निष्पक्ष प्रकटीकरण प्रस्तुत करती है। कंपनी द्वारा इस जानकारी में कुछ निश्चित कथन और प्राक्क्लन, कंपनी के पूर्वापेक्षित भावी प्रदर्शनों के बारे में उपलब्ध कराए गए हैं। ऐसे कथन, प्राक्क्लन और पूर्वानुमान, संभावित प्रत्याशित परिणामों के संबंध में प्रबंधन की विविध पूर्वधारणाओं को परिलक्षित करते हैं, जो पूर्वधारणाएं सही या सही नहीं हो सकती हैं। ऐसे कथनों, प्राक्कलनों या पूर्वानुमानों की सटीकता का कोई दावा नहीं किया गया है। Jindal Mectec, भावी या किन्हीं संभावित घटनाओं को समावेशित करने के लिए किन्हीं भविष्योन्मुखी कथनों को सार्वजनिक रूप से संशोधित करने का कोई दायित्व स्वीकार नहीं करते।
मीडिया संपर्क:
Ranju Rai Singh
[email protected]
+91-9910223194
Manager- Corporate Communication
Jindal Mectec Pvt. Ltd.
Share this article