चेन्नई, July 25, 2016 /PRNewswire/ --
बंगलौर में एक होटल का मीटिंग रूम, दो अजनबियों की पहली मुलाकात के दौरान भावनाओं और रोमांच से भर गया। Scope International के कर्मचारी Sivakumar ने हैदराबाद की एक इंटीरियर डिज़ाइनर Gayathri को अपना स्टेम सेल दान करके नया जीवन दिया था। यह मुलाकात चेन्नई स्थित ब्लड स्टेम सेल डोनर रजिस्ट्री वाले संगठन DATRI की ओर से आयोजित की गई थी।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160725/10151148-b )
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160725/10151148-a )
Gayathri Gunaranjan ने जनवरी 2014 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया, जिसे उन्होंने 'अपने जीवन का सर्वोत्तम क्षण' कहा था। हालांकि यह खुशियां ज्यादा दिन तक टिकी नहीं रहीं, क्योंकि डिलीवरी के तीन महीने बाद उनमें एक्यूट लिम्फोब्लॉस्टिक ल्युकेमिया पाया गया। डॉक्टरों नेउनको बताया कि ब्लड स्टेम सेल प्रत्यारोपण से ही उनकी जान बच सकती है। Gunaranjans को जान-पहचान का कोई उपयुक्त डोनर नहीं मिला।
इसी दौरान वे DATRI डोनर रजिस्ट्री के संपर्क में आए। चेन्नई निवासी Sivakumar ने अपनी पिछली कंपनी में एक डोनर ड्राइव अभियान के तहत अन्य रोगी के लिए अप्रैल, 2013 में संगठन में पंजीकरण कराया था। हालांकि उनकी वास्तविक आवश्यकता 2015 में पड़ी, जब DATRI से उसने संपर्क साधा और उन्हें सूचित किया कि ल्युकेमिया से पीड़ित एक रोगी के लिए उनका मिलान पाया गया है। Sivakumar Gayathri को एक नया जीवनदान देने के लिए आगे आए। Gayathri में अप्रैल, 2015 में ब्लड स्टेम सेल प्रत्यारोपण किया गया।
"यह देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई कि मैंने एक परिवार को खुशियां दीं। मैं कल्पना नहीं कर सकता था कि मेरे द्वारा यह दान, मेरी आत्मा को संतोष देने वाला इतना अच्छा परिणाम देगा। मैं उनके व उनके परिवार के सुखद भविष्य की कामना करता हूं," डोनर, Sivakumar ने अपनी प्रतिक्रिया में यह बताया।
परस्पर मिलने की उनकी इच्छा के बावजूद दाता और प्राप्तकर्ता को पिछले एक साल तक आपस में अपरिचित रखा गया था। रजिस्ट्री के नियमों के अनुसार, दाताओं और प्राप्तकर्ताओं की पहचान एक वर्ष तक उजागर नहीं की जा सकती है। एक साल बाद जब डॉक्टरों ने Gayathri को पूरी तरह से ठीक घोषित कर दिया, तब उन्होंने अपना जीवन बचाने वाले से मिलने की प्रबल इच्छा व्यक्त की।
DATRI के सह-संस्थापक और सीईओ Raghu Rajagopal ने इस संबंध में कहा कि, "प्रत्येक मिलान एक करिश्मा है। प्राप्तकर्ता और उसके परिवार के लिए दाता से मुलाकात एक भावनात्मक और यादगार अवसर होता है। उनके लिए यह संभव करके हमें (DATRI) बड़ी प्रसन्नता हुई है।"
DATRI के विषय में:
DATRI भारत सरकार के अंतर्गत धारा 25 कंपनी के रूप में पंजीकृत एक अलाभकारी संगठन है। Mr. Raghu Rajagopal, Dr. Nezih Cereb और Dr. Soo Young Yang द्वारा 2009 में सह-संस्थापित इस संगठन का विज़न खून से संबंधित गंभीर रोगों से ग्रस्त और ब्लड स्टेम सेल प्रत्यारोपण की आवश्यकता वाले प्रत्येक रोगी के लिए एक इच्छुक दानदाता खोजने से जुड़ा है।
DATRI भारत की सबसे बड़ी वयस्क असंबंधित ब्लड स्टेम सेल दाताओं की रजिस्ट्री है जिसके 1,39,023 से अधिक स्वैच्छिक दाता हैं और अभी तक 184 दान कराए जा चुके हैं। DATRI विश्व भर में 11 कलेक्शन सेंटरों के साथ कार्य करती है और 39 प्रत्यारोपण केंद्रों (ट्रांसप्लांट सेंटर्स) को सेवाएं देती है। DATRI, Bone Marrow Donors Worldwide (BMWD) से सम्बद्ध है और World Marrow Donors Association (WMDA) की सदस्य है।
अधिक जानकारी के लिए देखें: http://datri.org/
मीडिया संपर्क:
Aviini Ashikho
[email protected]
04422542744
PR Coordinator
DATRI Blood Stem Cell Donors Registry
Share this article