Nexteer ने विश्व के पहले Steer-by-Wire का उत्पादन शुरू किया
बीजिंग, 27 अप्रैल, 2026 /PRNewswire/ -- Nexteer Automotive ने एक प्रमुख चीनी नई ऊर्जा वाहन (NEV) निर्माता की पूरी तरह से ड्राइव‑बाय‑वायर चेसिस के साथ विश्व का पहला उत्पादन यात्री वाहन बाजार में लाने में सहायता की है। इस वाहन में Nexteer का स्टीयर‑बाय‑वायर (SbW) सिस्टम एक प्रमुख सहायक के रूप में दिया गया है।
इस वाहन में प्रदर्शित SbW का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा रहा है, जो Nexteer का पहला SbW सिस्टम है, और यह टेक्नोलॉजी के लिए विकास और सत्यापन से पूर्ण पैमाने पर उत्पादन की ओर अग्रसर होने का एक बड़ा कदम है। 2025 के अंत में प्रमाणित इस सिस्टम ने OEM के साथ घनिष्ठ सहयोग करते हुए DAkkS (German Accreditation Body) से विश्व का पहला ASIL D कार्यात्मक सुरक्षा अनुमोदन प्राप्त किया है। यह प्रमाणन वैश्विक स्तर पर दोष निदान, अधिकता और सुरक्षा निगरानी में शीर्ष-स्तरीय प्रदर्शन दर्शाता है। इसकी मुख्य विशेषताएं निम्न दी गई हैं:
- बहुस्तरीय अधिकता डिज़ाइन: सिस्टम, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर स्तरों पर अधिकता प्राप्त करते हुए, दोहरे नियंत्रक, दोहरी बिजली सप्लाई, बहु संचार लिंक और दोहरे संचालन पथ। यह किसी खराबी की स्थिति में बैकअप मार्ग में कुछ मिलीसेकंड के भीतर ही काम शुरू करना और स्टीयरिंग फ़ंक्शन में कोई हानि का न होना सुनिश्चित करता है।
- पूर्ण‑परिदृश्य कार्यात्मक सुरक्षा प्रक्रिया: सेंसर, कंट्रोलर, संचालक और संचार लिंक को कवर करने वाली बहु‑स्तरीय निगरानी और दोष निवारण रणनीतियाँ।
- परिवर्तनीय स्टीयरिंग अनुपात: दक्षता और आराम के बीच संतुलन बनाते हुए, यह वाहन की गति और ड्राइविंग मोड के आधार पर स्टीयरिंग कोण और बल को स्वचालित रूप से समायोजित करता है।
- सहज सड़क‑अनुभव सिमुलेशन टेक्नोलॉजी: ड्राइविंग परिदृश्यों की एक विस्तृत श्रृंखला के अनुकूल सॉफ्टवेयर‑परिभाषित स्टीयरिंग फीडबैक अधिक प्रतिक्रियाशील और सटीक ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है।
- स्वायत्त ड्राइविंग के लिए खुला इंटरफ़ेस: इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टमों के विकास में सहायता करते हुए, ADAS और स्वायत ड्राइविंग सिस्टम के लिए एक मुख्य संचालक परत के तौर पर, यह रियल‑टाइम और सटीक नियंत्रण क्षमताएँ प्रदान करता है।
स्टीयर-बाय-वायर: इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल मकैनिकल लिंक का स्थान लेते हैं, विविध आवश्यकताओं के लिए लचीले कॉन्फ़िग्रेशन उपलब्ध हैं।
हैंड व्हील और रोड व्हील्स के बीच मकैनिकल लिंक को अलग करके, स्टीयर-बाय-वायर पारंपरिक मकैनिकल कनेक्शनों को इलेक्ट्रॉनिक सिग्नलों और संचालकों से बदल देता है - और यह तेजी से अगली पीढ़ी के इंटेलिजेंट चेसिस और स्वायत्त ड्राइविंग प्लेटफार्मों के लिए एक मूलभूत टेक्नोलॉजी बन रही है। 120 वर्षों की इंजीनियरिंग विरासत वाली मोशन कंट्रोल टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में, Nexteer स्टीयरिंग फील सिमुलेटर और रोड व्हील संचालकों का एक लचीला, रेडीमेड पोर्टफ़ोलियो प्रदान करता है। यह मॉड्यूलर दृष्टिकोण हमें विभिन्न वाहन मॉडलों और ड्राइविंग परिदृश्यों की विविध आवश्यकताओं को कुशलतापूर्वक और किफ़ायती ढंग से पूरा करने की सुविधा प्रदान करता है।
स्टीयरिंग से लेकर ब्रेकिंग तक: फुल-स्टैक मोशन कंट्रोल क्षमताओं का विस्तार करना
स्टीयरिंग सिस्टम में अपनी गहरी विशेषज्ञता के आधार पर, Nexteer ने अपने ब्रेक-बाय-वायर समाधान के साथ इलेक्ट्रो-मैकेनिकल ब्रेक (EMB) का ब्रेकिंग में विस्तार किया है। EMB का पूर्ण विकास और जटिल सत्यापन पूरा हो चुका है और यह बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए तैयार है। SbW के साथ, ब्रेक-बाय-वायर (EMB), रियर-व्हील स्टीयरिंग और MotionIQ™ सॉफ्टवेयर सेट मिलकर Nexteer के व्यापक Motion-by-Wire™ पोर्टफ़ोलियो का निर्माण करते हैं।
OEMs को Nexteer के साथ स्टीयर-बाय-वायर और ब्रेक-बाय-वायर कंपोनेंटों से कहीं अधिक उपयोगिता मिलती है: उन्हें एक संपूर्ण, प्रामाणिक, उत्पादन के लिए तैयार और लागत प्रभावी ड्राइव-बाय-वायर चेसिस मोशन कंट्रोल समाधान मिलता है जो सॉफ्टवेयर-परिभाषित चेसिस के भविष्य को आकार देते हुए तेज विकास, कम लागत और सुरक्षित, स्मार्ट और अधिक रोमांचक ड्राइविंग अनुभव को सक्षम बना रहा है।
ऑटो चाइना 2026 के दौरान, हम आपको बीजिंग में China International Exhibition Center (Shunyi) के हॉल W1 में बूथ W1B03 पर Nexteer का दौरा करने के लिए सादर आमंत्रित करते हैं, ताकि आप स्टीयर-बाय-वायर और मोशन-बाय-वायर™ टेक्नोलॉजीयों के अभूतपूर्व नवाचारों का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकें।
NEXTEER AUTOMOTIVE का परिचय
Nexteer Automotive (HK 1316) गतिशीलता को सुरक्षित, ग्रीन और रोमांचक बनाने में गति लाने वाली एक वैश्विक अग्रणी गति-नियंत्रण टेक्नोलॉजी कंपनी है। हमारा नवप्रवर्तनशील पोर्टर्फ़ोलियो इलेक्ट्रिक और हाइड्रोलिक पावर स्टीयरिंग सिस्टम, स्टीयर-बाय-वायर और रियर-व्हील स्टीयरिंग सिस्टम, स्टीयरिंग कॉलम और इंटरमीडिएट शाफ्ट, ड्राइवलाइन सिस्टम, सॉफ्टवेयर समाधान और ब्रेक-बाय-वायर सहित Motion-by-Wire™ चेसिस नियंत्रण का समर्थन करता है। 2026 में ऑटोमोटिव नवाचार के 120 वर्ष पूरे होने का समारोह मनाते हुए, Nexteer इंजीनियरिंग उत्कृष्टता की एक मजबूत विरासत को आगे बढ़ाते हुए गतिशीलता के भविष्य को आकार दे रहा है। पूरे विश्व में कंपनी BMW, Ford, GM, RNM, Stellantis, Toyota तथा VW सहित भारत और चीन में BYD, Xiaomi, ChangAn, Li Auto, Chery, Great Wall, Geely, Xpeng इत्यादि ऑटोनिर्माताओं सहित वैश्विक और घरेलू OEMs के लिए विद्युतीकरण, सॉफ्टवेयर/कनैक्टिविटी, ADAS/स्वचालित ड्राइविंग और शेयर्ड गतिशीलता सहित सभी मेगाट्रेंडों में गति कंट्रोल चुनौतियों का समाधान करती है। www.nexteer.com
Nexteer मीडिया सेंटर के लिंक
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/2368187/5937537/nexteer_Logo.jpg
Share this article