चितकारा विश्वविद्यालय ने उद्यमशीलता उत्कृष्टता के लिए श्री जोय आलुक्कास को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की
चंडीगढ़, भारत, 1 अप्रैल 2025 /PRNewswire/ -- चितकारा विश्वविद्यालय ने श्री जोय आलुक्कास को भारतीय आभूषण उद्योग को वैश्विक स्तर पर आधुनिक बनाने, उद्यमशीलता और परोपकार में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (ऑनोरिस कॉसा) की उपाधि प्रदान की। उनकी उपलब्धियों और सामाजिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को सम्मानित करने के लिए विश्वविद्यालय में एक विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में चांसलर डॉ. अशोक के चितकारा, प्रो-चांसलर डॉ. मधु चितकारा, वाइस-चांसलर डॉ. संधीर शर्मा, प्रो वाइस-चांसलर डॉ. कविता तरगी, प्रतिष्ठित संकाय, विश्वविद्यालय के अधिकारी और विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। यह आयोजन विश्वविद्यालय और जोयाअलुक्कास समूह के लिए एक अहम उपलब्धि का प्रतीक था।
चितकारा विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर डॉ. मधु चितकारा ने इस अवसर के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि श्री जोयआलुक्कास को डॉक्टर ऑफ लेटर्स (ऑनोरिस कॉसा) की डिग्री प्रदान करना गर्व की बात है। उनका करियर उद्योगों और समुदायों को आकार देने में दूरदर्शी नेतृत्व की ताकत का प्रतीक है। समारोह के बाद, श्री जोय आलुक्कास ने छात्रों और शिक्षकों के साथ चर्चा की, जिसमें उन्होंने उद्यमिता और सामाजिक ज़िम्मेदारी के प्रभाव पर विचार साझा किए। इसके अलावा, चितकारा विश्वविद्यालय और श्री जोय आलुक्कास के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए, जो अनुसंधान और सामुदायिक जुड़ाव की संस्कृति को मजबूत करने में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
श्री जोय आलुक्कास ने भारतीय आभूषण खुदरा उद्योग को वैश्विक मानचित्र पर स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। जोयाअलुक्कास समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के तौर पर उन्होंने 12 देशों में फैला एक विशाल साम्राज्य स्थापित किया है। 1987 में, संयुक्त अरब अमीरात में पहला आभूषण शोरूम खोलने के साथ शुरू हुआ उनका सफर आज 12 देशों में 175 से अधिक शोरूम तक पहुंच चुका है, जिससे जोयाअलुक्कास ज्वेलरी दुनिया की सबसे बड़ी एकल-स्वामित्व वाली आभूषण खुदरा श्रृंखलाओं में से एक बन गई है।
श्री जोय आलुक्कास ने आभूषण उद्योग के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने मनी एक्सचेंज (जोयाअलुक्कास एक्सचेंज), फैशन और लाइफस्टाइल (जॉली सिल्क्स), और रियल एस्टेट (जॉयअलुक्कास लाइफस्टाइल डेवलपर्स) जैसे विविध क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्हें फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट, फोर्ब्स इंडिया की सबसे अमीर सूची, बिज़नेस एक्सीलेंस अवार्ड, और दुबई क्वालिटी अवार्ड समेत अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए हैं। जोयाअलुक्कास फाउंडेशन के माध्यम से, उन्होंने आपदा राहत कार्यों और 'जॉय ऑफ होप' छात्रवृत्ति कार्यक्रम जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक पहलों का नेतृत्व किया है।
श्री जोय आलुक्कास की जुझारू और दृढ़ संकल्प से भरी प्रेरक यात्रा को उनकी बेस्टसेलर आत्मकथा 'स्प्रेडिंग जॉय' में खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक उनके जीवन के अनुभवों और उपलब्धियों का अद्भुत संग्रह है।
चितकारा विश्वविद्यालय का परिचय
चितकारा विश्वविद्यालय भारत के अग्रणी निजी संस्थानों में से एक है, जिसे NAAC A+ मान्यता प्राप्त है। यह विश्वविद्यालय अकादमिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, और नवाचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध है। चितकारा विश्वविद्यालय कई विषयों में ऐसे कार्यक्रम प्रदान करती है जो छात्रों को वैश्विक स्तर पर सफलता पाने के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और मूल्यों के साथ सशक्त बनाते हैं।
Photo: https://mma.prnewswire.com/media/2655089/Chitkara_University_Joy_Alukkas.jpg

Share this article