संस्कृति और पर्यटन विभाग -अबू धाबी ने पेश किए दीवाली की छुट्टियों के लिए शानदार विकल्प
News provided by
Department of Culture and Tourism - Abu Dhabi (DCT Abu Dhabi)30 Oct, 2026, 18:29 IST
यस आइलैंड के छोटे सफर से लेकर पूरे सप्ताह के वीकेंड एडवेंचर तक इस बार दिवाली मनाने के लिए अबू धाबी में बहुत कुछ है।
अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात और नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2026 /PRNewswire/ -- भारत के मुख्य शहरों से केवल तीन से चार घंटे की उड़ान भरकर अबू धाबी पहुँचा जा सकता है, जो दिवाली के लिए बेहतरीन गेटवे प्रदान कर रहा है। लंबे वीकेंड की छुट्टी प्लान करने के लिए यह बहुत पास स्थित है, फिर भी यहाँ पूरे वीकेंड के लिए अनेक गतिविधियाँ हैं। यू.ए.ई की राजधानी संस्कृति और शांति पसंद करने वाले दादा-दादी से लेकर थीम पार्क का रोमांच पसंद करने वाले नाती-पोतों तक हर पीढ़ी के लिए बेहतरीन अनुभव की पेशकश करती है।
दिवाली की छुट्टियाँ कितनी भी लंबी क्यों ना हों, अबू धाबी में छुट्टियों के मजा लेने के लिए बहुत कुछ है। दो दिन की छोटी सी ट्रिप से लेकर सात दिन के गेटवे तक अबू धाबी में थीम पार्क, कल्चर, बीच और त्योहारों के जोश तक बहुत कुछ मिलेगा, जो हर पीढ़ी के सैलानी को बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा।
छुट्टियाँ चाहे कितनी भी लंबी क्यों ना हों, अबू धाबी में दिवाली फैस्टिवल मनाने के लिए बेहतरीन पेशकशें:
यस आइलैंड में दो दिन का वीकेंड गेटवे दिवाली मनाने का बेहतरीन अवसर दे रहा है। पहले दिन की शुरुआत यस वॉटरवर्ल्ड अबू धाबी में स्लाइड्स और राइड्स से होगी, जिसके बाद यस मॉल में फैस्टिव शॉपिंग का मजा लिया जा सकेगा। दिन की शुरुआत उत्साह के साथ होगी और फिर यस बे वॉटरफ्रंट में सूर्यास्त के साथ बड़ा सुकूनभरा अनुभव मिलेगा।
दूसरे दिन स्पीड, समुद्री जीवों और रेत के लिए समर्पित होगा, जब फरारी वर्ल्ड अबू धाबी में दुनिया की सबसे तेज रोलर कोस्टर राइड की सवारी, सीवर्ल्ड अबू धाबी में समुद्री जीवन के बीच दोपहर बिताने और यस बीच का आनंद लेने का मौका मिलेगा। अबू धाबी में दिवाली जश्न मनाने के लिए आपको कुछ और नहीं करना है, बस अपना बैग पैक करना है और एक छोटी उड़ान भरकर वहाँ पहुँचना है।
चार दिनों की छुट्टी के साथ अबू धाबी में दिवाली का जश्न मनाने का पर्याप्त समय मिलेगा। पहले दो दिन यस आइलैंड में रुककर थीम पार्क देखे जा सकते हैं, फेस्टिव शॉपिंग की जा सकती है और वॉटरफ्रंट डाइनिंग का आनंद लिया जा सकता है। यह अमीरात के सबसे पसंदीदा फैमिली डेस्टिनेशंस में से एक है।
तीसरे दिन ट्रिप रफ्तार पकड़ती है और आपको दुनिया की सबसे बेहतर इबादतगाहों में से एक, शेख जायद ग्रांड मॉस्क से दिन शुरू करने का अवसर मिलता है। फिर, एमिरेट्स पैलेस मंडारिन ओरिएंटल अबू धाबी की शांत दोपहर और ऑब्जर्वेशन डेक एट 300 से सनसेट सिटी व्यू का अनुभव मिलेगा। अंतिम दिन, सादियत आइलैंड में बिताया जा सकता है, जहाँ सादियत कल्चरल डिस्ट्रिक्ट और ममशा अल सादियत के बीचफ्रंट प्रोमेनेड पर नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम और जायद नेशनल म्यूजियम देखे जा सकते हैं, इसके बाद एंटोनिया या बेरुत सुर मेर में पानी के पास बैठकर डिनर का आनंद लिया जा सकता है।
जो लोग कोई भी जगह छोड़ना नहीं चाहते हैं, उनके लिए अबू धाबी में पूरा सप्ताह हर पीढ़ी के लोगों को छुट्टियाँ मनाने का शानदार अवसर प्रदान करता है। वो पहला और दूसरा दिन यस आइलैंड में बिताकर थीम पार्क और फैस्टिव शॉपिंग का मजा ले सकते हैं, वहीं तीसरे और चौथे दिन सादियत कल्चरल डिस्ट्रिक्ट में संस्कृति, लक्जरी और म्यूजियम देखने के लिए दे सकते हैं।
अगले दिनों में, वो शहर से बाहर जा सकते हैं। पाँचवें दिन रेगिस्तान देख सकते हैं और अल वाथबा फॉसिल ड्यून्स रिजर्व की एडवेंचर का मजा ले सकते हैं। इसके बाद डेजर्ट सफारी और तारों के नीचे ओवरनाइट कैंपिंग का मजा लिया जा सकता है। छठवें दिन, अल ऐन रीजन जाकर अल ऐन ओएसिस की हेरिटेज साईट देखी जा सकती है और अल ऐन एडवेंचर पार्क का रोमांच महसूस किया जा सकता है। सातवां दिन जुबैल मैंग्रोव पार्क के मैंग्रोव्स देखने के लिए दिया जा सकता है और द गैलेरिया अल मार्या आइलैंड पर फेस्टिव शॉपिंग की जा सकती है। इसके बाद, कोर्निश से होते हुए इवनिंग वॉक के साथ ट्रिप का समापन किया जा सकता है।
तो इस दिवाली अपने परिवार को लेकर अबू धाबी आइये और शानदार छुट्टियों का मजा लीजिये। अपने दिवाली गेटवे की प्लानिंग के लिए विजिट करें : visitabudhabi.ae/en/campaign/diwali
संस्कृति और पर्यटन विभाग – अबू धाबी के बारे में : संस्कृति और पर्यटन विभाग – अबू धाबी (DCT अबू धाबी ) अबू धाबी के संस्कृति एवं पर्यटन क्षेत्रों तथा इसके रचनात्मक उद्योगों के सतत विकास को गति देता है , जिससे आर्थिक प्रगति को बल मिलता है और अबू धाबी की व्यापक वैश्विक आकांक्षाओं को साकार करने में सहायता मिलती है। उन संस्थाओं के साथ साझेदारी में कार्य करते हुए , जो अमीरात को एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के रूप में स्थापित करती हैं , DCT अबू धाबी संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र को अमीरात की क्षमता के साझा दृष्टिकोण के इर्द - गिर्द एकजुट करने , प्रयासों और निवेश में समन्वय स्थापित करने , नवोन्मेषी समाधान प्रदान करने तथा संस्कृति एवं पर्यटन उद्योगों के समर्थन के लिए सर्वोत्तम साधनों , नीतियों और प्रणालियों का उपयोग करने के लिए प्रयासरत है। DCT अबू धाबी का विज़न अमीरात के लोगों , विरासत और परिदृश्य से परिभाषित होता है। हम अबू धाबी की उस पहचान को और सशक्त बनाने के लिए कार्य करते हैं , जो प्रामाणिकता , नवाचार और अद्वितीय अनुभवों का गंतव्य है , और जिसका प्रतिनिधित्व आतिथ्य की इसकी जीवंत परंपराएँ , अग्रणी पहलें और रचनात्मक चिंतन करते हैं। संस्कृति और पर्यटन विभाग – अबू धाबी तथा इस गंतव्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें : dct.gov.ae और visitabudhabi.ae/


Share this article