टीबी में दवा-प्रतिरोध के निदान तक पहुँच का विस्तार: EMPE Diagnostics, NATCON 2026 में CircuLOK उत्पाद श्रृंखला का अनावरण करेगा
स्टॉकहोम, 10 सितंबर, 2026 /PRNewswire/ -- EMPE Diagnostics AB ने घोषणा की है कि वह भारत में आयोजित होने वाले 81वें नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ट्यूबरकुलोसिस एंड चेस्ट डिजीजेज (NATCON 2026) में अपनी नई CircuLOK उत्पाद श्रृंखला का अनावरण करेगा। यह सम्मेलन 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक पटियाला, भारत में आयोजित किया जाएगा।
CircuLOK श्रृंखला के लॉन्च के साथ EMPE Diagnostics के आणविक दवा-प्रतिरोध परीक्षण पोर्टफोलियो का विस्तार होगा। इस श्रृंखला में मॉड्यूलर परीक्षण शामिल हैं, जिनकी मदद से प्रयोगशालाएं अपनी आवश्यकता अनुरूप दवा-प्रतिरोध की जांच का दायरा चुन सकती हैं, जरुरत के अनुसार परीक्षण क्षमता बढ़ा सकती हैं और विभिन्न स्तरों के डायग्नोस्टिक नेटवर्क में इन परीक्षणों को लागू कर सकती हैं।
CircuLOK श्रृंखला के लचीलेपन को ध्यान में रखकर इसे विकसित किया गया है। प्रयोगशालाएं अपने मरीजों की आवश्यकताओं और बजट के अनुसार प्रतिरोध जांच पैनल का चयन कर सकती हैं तथा आवश्यकता बढ़ने पर जांच का दायरा भी विस्तारित कर सकती हैं।
CircuLOK MDR-TB रिफैम्पिसिन और आइसोनियाज़िड के प्रति प्रतिरोधकता का सटीक पता लगाता है। वहीं, CircuLOK pre-XDR-TB रिफैम्पिसिन और आइसोनियाज़िड के साथ-साथ फ्लूरोक्विनोलोन प्रतिरोध की भी जांच करता है। इसके अतिरिक्त, CircuLOK FLQ-TB फ्लूरोक्विनोलोन प्रतिरोध की स्टैंडअलोन रिफ्लेक्स-टेस्टिंग की उन्नत सुविधा प्रदान करता है। ये तीनों परीक्षण मिलकर प्रयोगशालाओं को लक्षित फ्लोरोक्विनोलोन रिफ्लेक्स परीक्षण से लेकर व्यापक MDR-TB और प्री -XDR कवरेज तक के विकल्प प्रदान करते हैं।
CircuLOK श्रृंखला का निर्माण भारत सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल के अनुरूप हैदराबाद स्थित EMPE Diagnostics की ISO 13485-प्रमाणित इकाई में किया जाता है। हैदराबाद में कंपनी की प्रमुख अनुसंधान, विकास और क्लिनिकल वैलिडेशन गतिविधियां भी संचालित होती हैं।
NATCON 2026 में CircuLOK उत्पादों को फिलहाल केवल अनुसंधान उपयोग हेतु (Research Use Only—RUO) प्रस्तुत किया जाएगा। जबकि EMPE अपने मौजूदा भारत-अनुमोदित TB निदान वाले नियामक मार्ग का अनुसरण करते हुए, ICMR के साथ CDSCO अनुमोदन और क्षमता मूल्यांकन प्राप्त करेगा।
"टीबी में दवा-प्रतिरोध लगातार बदल रहा है और डायग्नोस्टिक्स को भी इसके साथ बदलना होगा। CircuLOK प्रयोगशालाओं को अपनी प्रतिरोध-जांच क्षमता को बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप ढालने की सुविधा देता है, ताकि उन्हें किसी एक बंद प्लेटफॉर्म तक सीमित न रहना पड़े। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जहां भी टीबी का निदान हो, वहां उपचार और उपयोगी प्रतिरोध संबंधी जानकारी उपलब्ध हो।"
— Jan Buch Andersen, CEO, EMPE Diagnostics
भविष्य को ध्यान में रखते हुए, EMPE Diagnostics एक ही सुलभ परीक्षण प्लेटफ़ॉर्म से WHO द्वारा अनुशंसित संपूर्ण BPaLM उपचार पद्धति में दवा-प्रतिरोध कवरेज का विस्तार करने के लिए आणविक समाधान विकसित कर रहा है।
EMPE Diagnostics का परिचय
2015 में स्टॉकहोम, स्वीडन में स्थापित, EMPE Diagnostics तपेदिक के खिलाफ वैश्विक लड़ाई के लिए सटीक और सुलभ आणविक डायग्नोस्टिक्स तथा अनुसंधान उपकरण विकसित करता है। Karolinska Institutet में शुरू हुए शोध पर आधारित इसका Pli-RCA (Padlock probe-linked Rolling Circle Amplification) प्लेटफ़ॉर्म TB की पहचान को एंटीबायोटिक प्रतिरोध प्रोफाइलिंग के साथ जोड़ता है, ताकि प्रारंभिक निदान के समय उपचार संबंधी निर्णय लेने में सहायता मिल सके।
अधिक जानकारी के लिए https://empediagnostics.com/ पर जाएँ।
मीडिया संपर्क
Jan Buch Andersen, CEO
[email protected] | +46 70 919 9249
स्टॉकहोम, स्वीडन
Share this article