कोरियाई चिप निर्माताओं से लेकर लीवरेज्ड सेमीकंडक्टर ETFs तक: STARTRADER ने 49 नए 24/7 स्टॉक और ETF CFDs लॉन्च किए
सोमवार से रविवार तक एक्सचेंज के समय के बाद भी तीस US स्टॉक, 14 ETFs और पांच USD-कोटेड विदेशी शेयर ट्रेड किए जा सकते हैं।
पोर्ट लुइस, मॉरीशस, 22 सितंबर, 2026 /PRNewswire/ -- STARTRADER ने अपने MT5 सर्वरों पर 49 नए 24/7 स्टॉक और ETF CFDs जोड़े हैं, जो निर्धारित रखरखाव के समय के अतिरिक्त, सोमवार से रविवार तक, 00:00 से 24:00 (GMT+3 प्लेटफ़ॉर्म समय) तक प्राप्य हैं। एशियाई कंपनियों तक अनवरत पहुंच सुलभ बनाते हुए, विदेशी शेयर मेनलैंड चीन, हांगकांग और दक्षिण कोरिया में सूचीबद्ध हैं, जिससे उनके सबसे महत्वपूर्ण समाचार काफी समय से घरेलू बाजार बंद होने के दौरान प्राप्त होते आ रहे हैं।
US से आने वाली AI मेमोरी और सर्वर की मांग से जुड़ी SK Hynix (SKHYUSD) और Super Micro Computer (SMCIUSD) दोनों कंपनियां शामिल हैं, और इस ट्रेड ने US मेगाकैप कंपनियों के साथ-साथ कोरियाई सप्लाई चेन से जुड़ी कंपनियों को भी आकर्षित किया है। 14 ETFs में से Direxion Daily Semiconductor Bull 3X (SOXLUSD) और Direxion Daily Micron Bull 2X (MUUUSD) सहित ग्यारह सिंगल-स्टॉक या सेक्टर लीवरेज्ड उत्पाद हैं।
विदेशी शेयरों की उपलब्धता सीधे तौर पर कठिन पहुंच वाले बाजारों तक होती है: चीन के A-शेयर बाजार से GigaDevice, हांगकांग से Pop Mart तथा Tencent, और दक्षिण कोरिया से Samsung Electronics (SAMSUNGUSD) और Hyundai। Samsung कोरिया में सूचीबद्ध शेयर है, न की कोई डिपॉजिटरी रिसीप्ट।
चूंकि इन इंस्ट्रूमेंटों का मूल्य USD में निर्धारित किया जाता है जबकि अंतर्निहित शेयरों का ट्रेड अन्य मुद्राओं में होता है, इसलिए विनिमय-दर में होने वाले बदलाव शेयर के मूल्य में होने वाले बदलावों के साथ-साथ स्थिति को भी प्रभावित करते हैं। चीनी A-शेयरों पर दैनिक मूल्य सीमाएं भी लागू होती है; किसी अंतर्निहित शेयर के अपनी सीमा तक पहुंचने या निलंबित हो जाने की स्थिति में, संबंधित CDF पर मूल्य निर्धारण और निष्पादन प्रभावित हो सकता है।
"हम व्यापक दिखने के लिए प्रतीकों को नहीं जोड़ते हैं। वास्तविक प्रश्न यह है कि क्या ग्राहक की कोई ऐसी चिंता रह जाएगी जिस पर वह अमल नहीं कर सकता, जबकि इन 49 मामलों में इस प्रश्न का उत्तर देना सरल था।" - Peter Karsten, CEO, STARTRADER।
STARTRADER का परिचय
रिटेल और संस्थागत भागीदारों को MetaTrader, STARTRADER APP और STAR Copy सहित कई अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम से वैश्विक बाजारों तक पहुंच प्रदान करने वाला STARTRADER एक वैश्विक मल्टी-एसेट ब्रोकर है। पांच अधिकारक्षेत्रों (CMA, ASIC, FSCA, FSA, और FSC) में विनियमित, STARTRADER मजबूत संचालन को ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण के साथ जोड़ता, और पारदर्शिता, विश्वसनीयता तथा दीर्घकालिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ रिटेल ग्राहकों और भागीदारों दोनों के लिए कार्य करता है।
जोखिम चेतावनी: CFDs जटिल इंस्ट्रूमेंत हैं जिनमें लीवरेज के कारण तेजी से पैसा खोने का उच्च जोखिम होता है। ट्रेडिंग करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आप जोखिम को समझते हैं।
अस्वीकरण: यह जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है, न कि कोई निवेश परामर्श, और इसमें आपके उद्देश्यों या परिस्थितियों को ध्यान में नहीं रखा गया है। सटीकता की कोई गारंटी नहीं दी जाती; भविष्योन्मुखी वक्तव्यों की कोई गारंटी नहीं है।
Share this article