गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गुरुग्राम में सेक्टर 49 को सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) से जोड़ने वाली 24 मीटर चौड़ी सरकारी सड़क का निर्माण किया
- हरियाणा सरकार के सहयोग से निर्मित यह सड़क अब आम लोगों के इस्तेमाल के लिए खुली
- कई आवासीय कॉलोनियों के दैनिक आवागमन को सुगम बनाएगी यह सड़क और गोदरेज एरिस्टोक्रेट तथा गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के बीच संपर्क को मजबूत करेगी।
गुरुग्राम, भारत, 21 सितंबर, 2026 /PRNewswire/ -- भारत के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक, गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (GPL) (BSE: GODREJPROP) ने आज गोदरेज एरिस्टोक्रेट के पास 24 मीटर चौड़ी एक नई सरकारी सड़क पर आवागमन शुरू करने की घोषणा की। यह सड़क सेक्टर 49 और सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।
इस सड़क का उद्घाटन हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, विदेश सहयोग तथा सैनिक कल्याण मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों की उपस्थिति में किया। यह सड़क हरियाणा सरकार की नियोजित सड़क व्यवस्था का हिस्सा है। इसका निर्माण गोदरेज प्रॉपर्टीज ने सरकार के सहयोग से उस जमीन पर किया है, जिसे सरकार पहले ही अधिग्रहित कर चुकी थी। सड़क अब आम लोगों के इस्तेमाल के लिए खोल दी गई है।
यह सड़क सेक्टर 49 और SPR कॉरिडोर के बीच एक अतिरिक्त संपर्क मार्ग प्रदान करती है। यह अंतिम छोर तक आवागमन (लास्ट-माइल कनेक्टिविटी) को मजबूत करती है, आसपास के क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाती है और कई कॉलोनियों के निवासियों को SPR तक सीधी पहुंच देती है। यह नया मार्ग डीएवी पब्लिक स्कूल और साईं मंदिर सहित प्रमुख सामाजिक बुनियादी ढांचे व स्थलों तक पहुंच को भी आसान बनाता है, जिससे क्षेत्र के निवासियों और यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। गोदरेज एरिस्टोक्रेट के लिए यह परियोजना को गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से सीधा संपर्क देकर इसके रणनीतिक महत्व को बढ़ाती है, जिससे गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख स्थानों तक पहुंच आसान होगी।
हरियाणा सरकार के मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने कहा, "जैसे-जैसे गुरुग्राम भारत के सबसे महत्वपूर्ण शहरी केंद्रों में से एक के रूप में विकसित हो रहा है, दैनिक आवागमन को आसान बनाने वाले गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे की आवश्यकता और भी महत्वपूर्ण होती जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हमारी सरकार पूरे राज्य में 24 मीटर चौड़ी सेक्टर सड़कों के निर्माण पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए कनेक्टिविटी में सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस सड़क की शुरुआत इस बात का एक सकारात्मक उदाहरण है कि कैसे सरकार और निजी डेवलपर्स मिलकर बुनियादी ढांचे की बढ़ती जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। गोदरेज प्रॉपर्टीज जैसे डेवलपर्स की ऐसी पहल शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और गुरुग्राम के निरंतर विकास को समर्थन देने में अहम भूमिका निभाती है।"
गोदरेज प्रॉपर्टीज की नॉर्थ ज़ोन सीईओ सुश्री गीतिका त्रेहन ने कहा, "गोदरेज प्रॉपर्टीज में हमारा मानना है कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ-साथ आसपास के शहरी परिवेश में भी सार्थक योगदान दिया जाना चाहिए। अधिकारियों की पूर्व स्वीकृति के साथ निर्मित यह 24 मीटर चौड़ी सरकारी सड़क अब आम जनता के लिए खोल दी गई है। यह निवासियों के लिए आवागमन को सुलभ बनाने और गुरुग्राम के इस हिस्से में समग्र बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आवागमन के प्रमुख गलियारों और सामाजिक बुनियादी ढांचे तक पहुंच में सुधार करके हम व्यापक समुदाय के लिए अधिक सुविधा और दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने की उम्मीद करते हैं। यह सड़क दैनिक यात्रा को आसान बनाएगी, स्थानीय स्तर पर गतिशीलता में सुधार करेगी और पूरे क्षेत्र में जीवन स्तर को बेहतर बनाएगी। यह पहल ऐसे आवासीय समुदाय तैयार करने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है जो आपस में अच्छी तरह जुड़े हों, सुगम हों और निवासियों की बदलती जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हों।"
जैसे-जैसे सेक्टर 49 और आसपास के इलाके गुरुग्राम में एक प्रमुख आवासीय क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहे हैं, यह नई सार्वजनिक सड़क इस स्थानीय बाजार में कनेक्टिविटी को मजबूत करने और अधिक एकीकृत शहरी परिवेश तैयार करने में मददगार साबित होगी।
Share this article