Address Jabal Omar Makkah ने Masjid Al Haram तक के लिए Address Walkway शुरू किया
इस संपत्ति में VIP परिवहन के लिए Sacred Mosque तक एक विशिष्ट वॉकवे और गोल्फ कार्ट मार्ग शुरू किया गया है
मक्का, सऊदी अरब, 16 मई, 2025 /PRNewswire/ -- मक्का में स्थित, Address Jabal Omar Makkah आधुनिक विशेषज्ञता और आध्यात्मिकता को विश्व स्तरीय आतिथ्य के साथ जोड़ता है। संपत्ति के आकर्षण को बढ़ाते हुए, इसने हाल ही में Masjid Al Haram तक पांच मिनट से भी कम समय में पैदल पहुंचने के लिए Address Walkway शुरु किया है। अतिथिगण पैदल या गोल्फ कार्ट से वॉकवे पर घूम सकते हैं, या VIP परिवहन और सुलभ शटल बसों का आनंद ले सकते हैं।
Emaar Hospitality Group के प्रमुख, Nicolas Bellaton, ने कहा: "Address Walkway उच्च-गुणवत्ता वाली सेवाएं और आश्चर्यजनक अनुभव प्रदान करने के लिए हमारे समर्पण को दर्शाता है। विश्व के सबसे प्रतिष्ठित स्थलों में से एक के लिए सुविधा और आराम को बढ़ाते हुए यह एक निर्बाध कनेक्शन प्रदान करता है, और सभी अथितियों के लिए एक और आश्चर्यजनक प्रवास सुनिश्चित करता है।"
Jabal Omar Development Company के CEO, Eng Saleh Al Habdan ने आगे कहा: "यह नया मार्ग तीर्थयात्रियों और आगंतुकों को उनकी आध्यात्मिक यात्रा में सहायता करता है। पैदल चलने के समय को कम करके और परिवहन के अनेक विकल्प प्रदान करके हमने Masjid Al Haram तक पहुंच को सुलभ और सरल बना दिया है।"
Sacred Mosque के रूप में जानी जाने वाली Masjid Al Haram का गहरा आध्यात्मिक महत्व है। Kaaba का घर होने के साथ-साथ यह स्थान Black Stone, Zamzam Well, Maqam Ibrahim, और Safa तथा Marwa पहाड़ियों सहित हज तीर्थयात्रा का केन्द्र बिन्दु है।
संपत्ति के Sky Mussallah के नीचे स्थित, यह वॉकवे मेहमानों को छोटे मार्ग पर चलने या गोल्फ कार्ट की सवारी करके पहले रैंप तक जाने की सुविधा प्रदान करता है, गोल्फ कार्ट अथितियों को सीधा Masjid Al Haram की ओर जाने वाले मार्ग पर ले जाते हैं। एस्केलेटरों, सीढ़ियों और लिफ्टों से लैस, यह शहर के लुभावने दृश्यों और सुखद सर्दियों के मौसम का आनंद लेने के लिए एकदम उपयुक्त है।
गोल्फ कार्टों के माध्यम से अतिथिगण Grand Mosque तक त्वरित और सीधी सवारी का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं, जो C1 फ्लोर से रवाना होती है और चार मिनट से कम समय में मस्जिद तक पहुंचती है। इनमें विशेष गतिशील आवश्यकताओं वाले लोगों के लिए सुलभ वाहन शामिल हैं।
संपत्ति की VIP परिवहन सेवा 24/7 उपलब्ध शानदार निजी वाहन प्रदान करती है। Masjid Al Haram के निकटतम प्रवेश बिंदु पर सीधे ड्रॉप-ऑफ की सुविधा के लिए, अतिथिगण रिसेप्शन पर उपलब्ध SAR 250 प्रति कमरे की दर से सिंगल-उपयोग राउंड-ट्रिप पास खरीद सकते हैं।
अरबी परंपराओं और आधुनिक लग्ज़री का संयोजन करते हुए, Address Jabal Omar Makkah वास्तव में एक अविस्मरणीय प्रवास प्रस्तुत करता है, और नया Address Walkway प्रत्येक यात्रा को सरल और आनंददायक बनाता है।
विशेष ऑफरों के लिए:
https://www.addresshotels.com/en/offers/serenity-awaits-save-15/?hotel=address-jabal-omar-makkah
फ़ोटो: https://mma.prnewswire.com/media/2688492/Address_Jabal_Omar_Makkah_1.jpg
फ़ोटो: https://mma.prnewswire.com/media/2688497/Address_Jabal_Omar_Makkah_2.jpg
फ़ोटो: https://mma.prnewswire.com/media/2688496/Address_Jabal_Omar_Makkah_3.jpg
अधिक जानकारी के लिए:
कॉल: +966125531444
ईमेल: [email protected]

Share this article