Accessibility Statement Skip Navigation
  • PRNewswire.com
  • Resources
  • +91 22-69790010
  • Client Login
  • Send a Release
PR Newswire: news distribution, targeting and monitoring
  • News
  • Products
  • Contact
When typing in this field, a list of search results will appear and be automatically updated as you type.

Searching for your content...

No results found. Please use Advanced Search to search all press releases.
  • Overview
  • Distribution
  • Guaranteed Paid Placement
  • SocialBoost
  • Multichannel Amplification
  • All Products
  • Hamburger menu
  • PR Newswire: news distribution, targeting and monitoring
  • Send a Release
    • Telephone

    • +91 22-69790010 from 9 AM - 5:30 PM IST

    • Contact
    • Contact

      +91 22-69790010
      from 9 AM - 5:30 PM IST

  • Request More Information
  • Journalists
  • Request More Information
  • Journalists
  • Overview
  • Distribution by PR Newswire
  • Guaranteed Paid Placement
  • SocialBoost
  • Multichannel Amplification
  • All Products
  • Request More Information
  • Journalists
  • Request More Information
  • Journalists

DAN DAVID PRIZE, विश्व के सबसे बड़े इतिहास पुरस्कार ने 2024 के विजेताओं की घोषणा की
  • Polska - Polski
  • USA - English
  • India - English
  • APAC - English


News provided by

Dan David Prize

02 Jul, 2024, 23:06 IST

Share this article

Share toX

Share this article

Share toX

अतीत में अभूतपूर्व शोध कार्यों को मान्यता देने वाले Dan David Prize से सम्मानित करने के लिए नौ उत्कृष्ट इतिहासकारों, पुरातत्वविदों और पुरालेखपालों में से प्रत्येक को $300,000 (USD) प्राप्त होंगे 

विजेताओं के कार्य में भारत में लोकतंत्र के जन्म पर शोध, अटलांटिक दासता के वैश्विक कलात्मक सबंधों, Warsaw Ghetto में रखे गए यहूदियों के भूमिगत संग्रह, अमेरिका के दक्षिण में महामारी की सामाजिक-आर्थिक भूमिका, नागरिक अधिकार आंदोलन में कामकाजी वर्ग की अश्वेत महिलाएं और ब्रिटेन में एक Viking Army की हड्डियों द्वारा उजागर किए गए रहस्य सम्मिलित हैं। 

तेल अवीव, इज़राइल, 2 जुलाई, 2024 /PRNewswire/ -- Dan David Prize, विश्व के सबसे बड़े इतिहास पुरस्कार ने आज अपने 2024 के विजेताओं की घोषणा की - नौ विद्वान जिनका कार्य साहसिक और रचनात्मक तरीकों से अतीत को उजागर करता है। इस वर्ष के विजेता यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका में कार्यरत प्रारंभिक एवं मध्य कैरियर वाले शोधकर्ता हैं। प्रत्येक को उनकी उपलब्धियों के सम्मान में तथा उनके भावी प्रयासों की सपोर्ट के लिए $300,000 (USD) की धनराशि दी जाएगी।

पुरस्कार के बोर्ड सदस्य और पुरस्कार के संस्थापक Dan David के पुत्र Ariel David ने कहा, "वर्तमान की जटिलताओं को समझने और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए, हमें सबसे पहले अपने अतीत को बेहतर ढंग से समझना होगा। नवप्रवर्तनशील तरीकों और स्रोत सामग्रियों का उपयोग करके, हमारे विजेताओं ने हमें बहुमूल्य नई ऐतिहासिक जानकारियां प्रदान की है, जिसमें समकालीन भारत के जन्म से लेकर Warsaw Ghetto के भूमिगत संग्रह और पूर्व के Viking से गहरे संबंधों तक हर चीज को उजागर किया गया है।"

2024 Dan David Prize विजेता हैं:

  • Keisha N. Blain, Brown University - 20वीं सदी की संयुक्त राज्य अमेरिका की इतिहासकार, विशेष रूप से अश्वेत इतिहास और महिलाओं से संबंधित इतिहास के लिए। उनकी शोध नागरिक अधिकार आंदोलन और क्रांतिकारी सामाजिक परिवर्तन के अन्य आंदोलनों में हाशिए पर पड़े मजदूर वर्ग की अश्वेत महिलाओं की भूमिकाओं को उजागर करती है। Blain ने MSNBC की एक समीक्षक की रूप में कार्य किया है और उन्होंने Fannie Lou Hamer की जीवनी, अफ्रीकी अमेरिकी इतिहास का संकलन और लोकतंत्र के भविष्य पर अश्वेत महिला लेखकों के संकलन सहित कई पुरस्कार विजेता पुस्तकें प्रकाशित की हैं।

  • Benjamin Brose, University of Michigan - एन आर्बर - चीनी धर्म के एक विद्वान जिनका कार्य चीन में बौद्ध धर्म के प्रारंभिक इतिहास और एशिया में समकालीन धार्मिक प्रथाओं में प्राचीन धार्मिक कथाओं के प्रसारण दोनों पर फैला हुआ है। अपने कार्य में Brose ने लोगों की समझ और अनुभवों को बदलने में कहानियों की शक्ति का पता लगाया, तथा भिक्षु Xuanzang की यात्रा जैसे क्लासिक बौद्ध आख्यानों पर ध्यान केंद्रित किया है।

  • Cécile Fromont, Harvard University - प्रारंभिक आधुनिक अफ्रीका, यूरोप और लैटिन अमेरिका की दृश्य, भौतिक और धार्मिक संस्कृति की खोजबीन करने वाली एक कला इतिहासकार। उनके हालिया कार्य में यूरोप और अफ्रीका के बीच कलात्मक संबंधों पर विशेष जोर दिया गया है, जिसे अटलांटिक दास व्यापार द्वारा बनाया और कायम रखा गया है। Fromont, संग्रहालय की कलाकृतियों और ऐतिहासिक कला से जुड़े विवादास्पद संदेश देने वाले पुनर्स्थापन प्रश्नों की समालोचक भी हैं।

  • Cat Jarman, पुरातत्वविद् - आहार, प्रवास और Viking युग में विशेषज्ञता रखने वाली एक जैव पुरातत्वविद् और इतिहासकार। Jarman पारंपरिक ऐतिहासिक आख्यानों की जांच करने तथा महिलाओं, बच्चों और गुलाम लोगों जैसी अक्सर अनदेखी की गई आबादी के जीवन को उजागर करने के लिए आइसोटोप विश्लेषण, कार्बन डेटिंग और मानव अवशेषों पर DNA विश्लेषण जैसी फोरेंसिक तकनीकों का उपयोग करती हैं। अपनी सर्वाधिक बिकने वाली व्यापारिक पुस्तकों में, वह इन खोजों का उपयोग Viking सेनाओं और अंग्रेजी राजाओं की हड्डियों के बारे में जटिल और रोचक कहानियां बताने के लिए करती हैं। Jarman इतिहास पॉडकास्ट "The Rabbit Hole Detectives" की सह-होस्ट भी हैं, अक्सर वे वृत्तचित्रों और पॉडकास्ट की समीक्षा भी करती हैं, तथा वे BBC के "Digging for Britain" की एक पूर्व होस्ट हैं।

  • Daniel Jütte, New York University - यूरोप के एक सांस्कृतिक इतिहासकार। उनका कार्य, समय के बड़े हिस्से में अतीत के समाजों को समझने के लिए अदृश्य भौतिक वस्तुओं और कम ज्ञात सांस्कृतिक प्रथाओं को लेंस के रूप में उपयोग करता है। उदाहरण के लिए, Jütte की सबसे हालिया पुस्तक में यह खोजबीन की गई है कि पश्चिमी संस्कृति में पारदर्शिता के सैद्धांतिक विचार को कांच के भौतिक अनुभव और विशेष रूप से खिड़कियों की वास्तुशिल्प विशेषता से आकार दिया गया था।

  • Stuart McManus, हांगकांग की Chinese University - प्रारंभिक आधुनिक युग के एक वैश्विक इतिहासकार, जिनका कार्य आमतौर पर अलग-अलग अध्ययन किए जाने वाले उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका, पश्चिम अफ्रीका और दक्षिण चीन जैसे क्षेत्रों को जोड़ता है। पुनर्जागरण के इतिहासकार, McManus ने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में प्रारंभिक आधुनिक विश्व में फैले मानवतावाद के प्रसार तथा अटलांटिक गुलामी और व्यापार तथा मानव तस्करी के व्यापक नेटवर्क के बीच संबंधों का अध्ययन किया है।

  • Kathryn Olivarius, Stanford University - रोगों की एक सामाजिक इतिहासकार, जिनके कार्य ने 19वीं शताब्दी के अमेरिकी दक्षिण में पीत ज्वर और उपदंश महामारी जैसी अतीत की महामारियों द्वारा समाज, नागरिकता और पूंजीवाद को आकार देने वाले तत्वों को उजागर किया है। Olivarius ने रोगों के आर्थिक और सामाजिक इतिहास में व्यापक विषयों के साथ जुड़ने के कारणों की खोजबीन की, तथा विशेष रूप से इन समाजों में सामाजिक और आर्थिक स्थिति के लिए "इम्यूनोकैपिटल" कहे जाने वाले रोगों से प्रतिरक्षा किस प्रकार से मुख्य थी।

  • Katarzyna Person, Warsaw Ghetto Museum - Holocaust की एक सार्वजनिक इतिहासकार और Warsaw Ghetto Museum की उप-निदेशक, उनका कार्य उन आवाज़ों पर केंद्रित है जिन्हें चुप करा दिया गया था या Holocaust स्मृति के प्रसारण के लिए "अनुपयुक्त" माना गया था, जैसे कि महिलाएँ, बच्चे, "सहयोगी" माने जाने वाले निर्वासित और शरणार्थी। Person ने Ringelblum Archive के 27 खंडों वाले नए विद्वत्तापूर्ण संस्करण के प्रकाशन का नेतृत्व भी किया था - यह Warsaw Ghetto में यहूदियों द्वारा संग्रहित भूमिगत संग्रह है, जो Ghetto के भीतर यहूदी जीवन के दुर्लभ साक्ष्य उपलब्ध करवाता है।

  • Tripurdaman Singh, Geneva Graduate Institute - दक्षिण एशिया के इतिहासकार, Singh ने उपनिवेशवाद के साथ क्षेत्र की मुठभेड़ की प्रकृति, उपनिवेशवाद से मुक्ति की प्रक्रिया और भारतीय लोकतंत्र के जन्म का पता लगाने पर कार्य किया है। Singh भारत में सार्वजनिक बहसों और विद्वत्ता में सक्रिय हैं, तथा भारतीय संविधान पर उनकी पुस्तक वर्तमान राजनीतिक गतिशीलता पर महत्वपूर्ण ऐतिहासिक संदर्भ प्रदान करती है।

इतिहासकार और Dan David Prize के शैक्षणिक परामर्शदाता Prof. Tim Cole, ने कहा, "पुरातत्व और इतिहास हमारे वर्तमान जीवन को आकार देने वाली पिछली कहानियों को जानने का रास्ता प्रदान करते हैं। अतीत का गहन ज्ञान हमें यह समझने में सहायता करता है कि हम वहां कैसे पहुंचे थे, और हमें यह भी याद दिलाता है कि चीजों को हमेशा एक जैसा रहने की आवश्यकता नहीं है - और वास्तव में चीजें कभी एक जैसी नहीं रहती है। अतीत की ओर देखना भिन्न भविष्यों की ओर देखने का निमंत्रण भी है।"

विजेताओं का चयन सहकर्मियों, संस्थानों और आम जनता द्वारा खुली नामांकन प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत किए गए नामांकनों के बाद किया गया था, तथा उनका चयन प्रतिवर्ष बदलते रहने वाली विशेषज्ञों की एक वैश्विक समिति द्वारा किया गया था। इस वर्ष की चयन समिति के सदस्य यूरोप, उत्तरी अमेरिका, भारत और ब्राजील के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों से संबद्ध हैं। 2024 समिति की पूरी सूची यहां उपलब्ध है। वर्ष 2024 के विजेताओं ने इस ग्रीष्मकाल में इटली में आयोजित एक समारोह में पुरस्कार प्राप्त किए थे।

 Dan David Prize की स्थापना सर्वप्रथम 2001 में दिवंगत उद्यमी और जन-हितैषी Dan David द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य मानवता के लिए योगदान देने वाले नवप्रवर्तनशील और अंतःविषयक कार्यों को पुरस्कृत करना था। 2021 में, संस्थापक के इतिहास और पुरातत्व के प्रति जुनून का सम्मान तथा ऐतिहासिक शोध पर ध्यान केंद्रित करते हुए, पुरस्कार को पुनः शुरू किया गया था। यह अब शुरुआती और मध्य कैरियर के विद्वानों को पुरस्कृत करता है, ताकि उन्हें मानविकी के लिए कम होती सपोर्ट के दौरान अपनी क्षमता को पूरा करने में सहायता मिल सके। 2025 Dan David Prize के लिए नामांकन अब ऑनलाइन स्वीकार किए जा रहे हैं। 

स्वर्गीय Dan David, नाजी कब्जे वाले और तत्कालीन साम्यवादी रोमानिया में उत्पीड़न के दौर से गुजरे, तथा एक कुशल फोटोग्राफर और बाद में एक उद्यमी और जन-हितैषी व्यक्ति बने थे। David स्वचालित त्वरित फोटोग्राफी से मोहित हो गए और उन्होंने एक कंपनी बनाई जिसने पूरे विश्व के देशों को स्वचालित फोटो बूथ से परिचित कराया था। Dan की इतिहास और पुरातत्व में गहरी रुचि थी, जिसका Dan David Foundation की कई परियोजनाओं में उल्लेख किया गया है। उनका पूरा बायोडाटा यहां उपलब्ध है।

Dan David Prize का परिचय
Dan David Foundation द्वारा प्रदान किया जाने वाला और Tel Aviv University में मुख्यालय वाला Dan David Prize, विश्व का सबसे बड़ा इतिहास पुरस्कार है। पुरस्कार के संस्थापक Dan David का मानना था कि अतीत का ज्ञान हमें समृद्ध बनाता है और वर्तमान की चुनौतियों से निपटने में हमारी सहायता करता है, तथा यह हमारे सामूहिक भविष्य की पुनर्कल्पना के लिए महत्वपूर्ण है। मानविकी के प्रति घटते समर्थन के दौर में, यह पुरस्कार उत्कृष्ट इतिहासकारों, पुरातत्वविदों, क्यूरेटरों और डिजिटल मानवतावादियों की अगली पीढ़ी का सम्मान करता है। प्रत्येक वर्ष, नौ शोधकर्ताओं को उनकी उपलब्धियों के सम्मान में तथा उनके भावी प्रयासों को सपोर्ट करने के लिए $300,000 की राशि प्रदान की जाती है।

Dan David, पुरस्कार और 2024 के विजेताओं के बारे में अधिक जानने के लिए,  www.dandavidprize.org पर जाएँ।

Modal title

Contact PR Newswire

  • +91 22-69790010

Global Sites

  • APAC
  • APAC - Traditional Chinese
  • Asia
  • Brazil
  • Canada
  • Czech
  • Denmark
  • Finland
  • France
  • Germany

 

  • India
  • Indonesia
  • Israel
  • Italy
  • Mexico
  • Middle East
  • Middle East - Arabic
  • Netherlands
  • Norway
  • Poland

 

  • Portugal
  • Russia
  • Slovakia
  • Spain
  • Sweden
  • United Kingdom
  • United States

Do not sell or share my personal information:

  • Submit via [email protected] 
  • Call Privacy toll-free: 877-297-8921
Global Sites
  • Asia
  • Brazil
  • Canada
  • Czech
  • Denmark
  • Finland
  • France
  • Germany
  • India
  • Israel
  • Italy
  • Mexico
  • Middle East
  • Netherlands
  • Norway
  • Poland
  • Portugal
  • Russia
  • Slovakia
  • Spain
  • Sweden
  • United Kingdom
  • United States
+91 (0) 22 6169 6000
from 9 AM - 5:30 PM IST
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • GDPR
  • Information Security Policy
  • Site Map
  • Cookie Settings
Copyright © 2025 Cision US Inc.