Accessibility Statement Skip Navigation
  • PRNewswire.com
  • Resources
  • +91 22-69790010
  • Client Login
  • Send a Release
PR Newswire: news distribution, targeting and monitoring
  • News
  • Products
  • Contact
When typing in this field, a list of search results will appear and be automatically updated as you type.

Searching for your content...

No results found. Please use Advanced Search to search all press releases.
  • Explore Our Platform
  • Plan Campaigns
  • Create with AI
  • Distribute Press Releases
  • Amplify Content
  • All Products
  • Hamburger menu
  • PR Newswire: news distribution, targeting and monitoring
  • Send a Release
    • Telephone

    • +91 22-69790010 from 9 AM - 5:30 PM IST

    • Contact
    • Contact

      +91 22-69790010
      from 9 AM - 5:30 PM IST

  • Request More Information
  • Journalists
  • Request More Information
  • Journalists
  • Explore Our Platform
  • Plan Campaigns
  • Create with AI
  • Distribute Press Releases
  • Amplify Content
  • All Products
  • Request More Information
  • Journalists
  • Request More Information
  • Journalists

Educate Girls K12 शिक्षा के क्षेत्र में विश्व के 100 सबसे प्रेरक नवप्रवर्तनों में से एक बना
  • India - English

Educate Girls and hundrED Logo

News provided by

Educate Girls

18 Nov, 2020, 17:59 IST

Share this article

Share toX

Share this article

Share toX

- HundrED ने  4th वार्षिक Global Collection कि घोषणा की है और Educate Girls अब K12 शिक्षा के क्षेत्र में 100 सर्वाधिक प्रभावशाली, विस्तारयोग्य नवप्रवर्तनों में शामिल हो गया है

मुम्बई, भारत, 18 नवंबर, 2020 /PRNewswire/ -- Educate Girls, जो कि भारत के सुदूरतम गांवों में बालिकाओं की शिक्षा के माध्यम से लैंगिक समानता लाने की दिशा में कार्यरत एक अलाभकारी संगठन है, ने घोषणा की है कि इसे innovations in HundrED 2021 Global Collection में एक सबसे प्रेरक नवप्रवर्तन के रूप में चुना गया है। Educate Girls को इसके अद्वितीय तरीके, तथा शिक्षा के क्षेत्र में स्थायी प्रभाव डालने की इसकी संभावनाओं की वजह से चुना गया है। यह घोषणा, पहली बार पूरी तरह से वर्चुअल ऑनलाइन HundrED Innovation Summit के भाग के रूप में की गई।

Continue Reading
Girls studying in a classroom in rural India with the help of Gyan Ka Pitara, a remedial learning curriculum by Educate Girls
Girls studying in a classroom in rural India with the help of Gyan Ka Pitara, a remedial learning curriculum by Educate Girls

अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शैक्षिक अलाभकारी HundrED के वार्षिक Global Collection में K12 शिक्षा के क्षेत्र में दुनिया भर से 100 सबसे असरदार नवप्रवर्तनों को शामिल किया गया है। Saku Tuominen, चेयरमैन और क्रिएटिव डॉयरेक्टर, HundrED, ने इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, "सीमाओं से परे नवप्रवर्तनों का विस्तार, विश्वस्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। हम स्कूलों, शिक्षाविदों, प्रशासकों, छात्रों, और संगठनों सहित अधिक से अधिक हितधारकों को लगातार भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करते रहेंगे, ताकि हम एक सकारात्मक भविष्य की दिशा में काम कर सकें।"

एक मिलियन से अधिक बालिकाओं को वापस स्कूल जाने के लिए सशक्त बनाने हेतु Educate Girls नवप्रवर्तन की समीक्षा 150 अकादमी सदस्यों द्वारा की गई, जिनमें 50 से अधिक देशों के अकादमिक व्यक्ति, शिक्षाविद, नवप्रवर्तक, वित्तपोषक और लीडर शामिल थे।

HundrED Academy के एक सदस्य ने नवप्रवर्तन हेतु चुने जाने के समय यह उल्लेख किया कि, "इस नवप्रवर्तन ने बहुत उच्च स्तर का प्रभाव और विस्तार क्षमता प्रदर्शित की है, जो उनके द्वारा निर्धारित महत्त्वाकांक्षी लक्ष्यों के भलीभांति अनुरूप है।" 

HundrED Academy के अन्य सदस्य ने कहा कि, "यह संगठन, सभी बच्चों को उनकी परिस्थितियों के बावजूद गुणवत्तापरक शिक्षा मिलना सुनिश्चित करने के लिए अपने मिशन पर सही तरह से आगे बढ़ रहा है। यह एक सांस्कृतिक ज़रूरत पूरी कर रहा है और लड़कियों की शिक्षा के महत्त्व की जिस तरह अनदेखी की जाती है, उसे समाप्त करने का प्रयास कर रहा है," 2021 Global Collection की इस घोषणा के साथ, पूरे विश्व में प्रसारित और विविध संदर्भों के अनुसार अनुकूलित, समुचित पद्धतियों वाले महत्त्वाकांक्षी नवप्रवर्तनों द्वारा एक आंदोलन प्रेरित करना HundrED का ध्येय है।

"लड़कियों की शिक्षा, वह सर्वोत्तम निवेश है जो कोई देश कर सकता है। खासतौर से शिक्षा के क्षेत्र में इस वैश्विक व्यवधान के दौर में इस महत्त्वपूर्ण कार्य का महत्त्व रेखांकित करने के लिए मैं HundrED की आभारी हूं। ग्रामीण भारत में सबसे वंचित समुदायों से बालिकाओं को चिन्हित, नामांकित करने और स्कूलों में बनाए रखने के लिए उन्नत एनालिटिक्स और सामुदायिक लामबंदी का उपयोग करते हुए, अगले चार वर्षों में एक मिलियन से अधिक लड़कियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु सशक्त बनाना हमारा ध्येय है।" ऐसा Safeena Husain, संस्थापक #EducateGirls ने बताया।

तकनीकी हस्तक्षेप के माध्यम से Educate Girls ने 5% ऐसे गांवों को चिन्हित किया है जहां भारत की स्कूलों से वंचित 40% बालिकाएं निवास करती हैं। इन लड़कियों को चिन्हित, नामांकित करने और स्कूलों में बनाए रखने के लिए केंद्रित तरीके के साथ और अपने उपचारात्मक पाठ्‌यक्रम के माध्यम से सतत शिक्षा सुनिश्चित करते हुए, Educate Girls ने 2007 में अपनी स्थापना के बाद से 1.3 मिलियन से अधिक बच्चों के लिए शिक्षण परिणामों में सुधार किए हैं। यह संगठन, शिक्षा के क्षेत्र में विश्व के प्रथम Development Impact Bond हेतु अगुवाई करने और एक Audacious Project बनने वाले प्रथम एशियाई अलाभकारी के रूप में विख्यात है।

Educate Girls के बारे में:

Educate Girls एक अलाभकारी संगठन है जो भारत के ग्रामीण और शैक्षिक रूप से पिछड़े इलाकों में बालिकाओं की शिक्षा हेतु समुदायों को प्रेरित करने पर केंद्रित है। सरकार के साथ साझेदारी में काम करते हुए Educate Girls वर्तमान में राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 18,000 से अधिक गांवों में सफलतापूर्वक कार्यरत है। सामुदायिक स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या को सहभागी बनाते हुए, Educate Girls स्कूल से वंचित बालिकाओं को चिन्हित करने, नामांकित करने और स्कूलों में बनाए रखने और सभी बच्चों (बालिकाओं और बालकों दोनों) के लिए साक्षरता और अंकगणितीय योग्यता में बुनियादी कौशल सुधार के लिए मदद करता है। अधिक जानने के लिए देखें: www.EducateGirls.ngo | Facebook | LinkedIn | Twitter | Instagram | Blog | YouTube

मीडिया संपर्क
[email protected]

HundrED के बारे में

फिनलैंड स्थित अलाभकारी, HundrED, K12 शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरक नवप्रवर्तनों की खोज, अनुसंधान और साझेदारी करता है। दुनिया भर में सजग विषयवस्तु के प्रसार हेतु प्रभावशाली और विस्तारयोग्य नवप्रवर्तनों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा में सुधार और आंदोलन को मज़बूत बनाना इसका लक्ष्य है। HundrED Spotlights शैक्षिक पेशेवरों और Spotlight के स्वतंत्र आयोजकों के लिए शिक्षा के विशिष्ट क्षेत्रों जैसे कि साक्षरता, या धारणीयता, या किसी निश्चित भौगोलिक स्थान, उदाहरण के लिए भारत या लंदन में हो रहे शैक्षिक नवप्रवर्तनों की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने हेतु अद्वितीय अवसर उत्पन्न करता है। प्रत्येक Spotlight के लिए हम सबसे प्रखर शैक्षिक नवप्रवर्तनों का चयन करते हैं, जिनका फिर हमारी रिसर्च टीम द्वारा और एक विशेषज्ञ सलाहकार बोर्ड द्वारा गहन अध्ययन किया जाता है। HundrED Spotlights को साझेदार संगठनों के सहयोग से आयोजित किया जाता है जो उनके विशेषज्ञता के क्षेत्रों में मदद करते हैं।

www.hundred.org

मीडिया संपर्क
[email protected]

लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/1332917/Educate_Girls and hundrED_Logo.jpg
फोटो: https://mma.prnewswire.com/media/1332918/Educate_Girls_Gyan_Ka_Pitara.jpg

Modal title

Contact PR Newswire

  • +91 22-69790010

Global Sites

  • APAC
  • APAC - Traditional Chinese
  • Asia
  • Brazil
  • Canada
  • Czech
  • Denmark
  • Finland
  • France
  • Germany

 

  • India
  • Indonesia
  • Israel
  • Italy
  • Mexico
  • Middle East
  • Middle East - Arabic
  • Netherlands
  • Norway
  • Poland

 

  • Portugal
  • Russia
  • Slovakia
  • Spain
  • Sweden
  • United Kingdom
  • United States

Do not sell or share my personal information:

  • Submit via [email protected] 
  • Call Privacy toll-free: 877-297-8921
Global Sites
  • Asia
  • Brazil
  • Canada
  • Czech
  • Denmark
  • Finland
  • France
  • Germany
  • India
  • Israel
  • Italy
  • Mexico
  • Middle East
  • Netherlands
  • Norway
  • Poland
  • Portugal
  • Russia
  • Slovakia
  • Spain
  • Sweden
  • United Kingdom
  • United States
+91 (0) 22 6169 6000
from 9 AM - 5:30 PM IST
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • GDPR
  • Information Security Policy
  • Site Map
  • Cookie Settings
Copyright © 2025 Cision US Inc.