Elsevier ने विशेष रूप से नर्सों के लिए बनाया गया एक नया साक्ष्य-आधारित क्लिनिकल AI समाधान ClinicalKey Nursing AI लॉन्च किया
नर्सिंग कार्यप्रवाहों के इर्द-गिर्द उपयोग करने के लिए विकसित किया गया, ClinicalKey Nursing AI नर्सों को देखभाल के स्थान पर ही नैदानिक प्रश्नों के त्वरित और ट्रैक करने योग्य उत्तर प्राप्त करवाता है
न्यूयॉर्क, 29 सितंबर, 2026 /PRNewswire/ -- Elsevier ने आज विशेष रूप से नर्सों के लिए बनाया गया क्लिनिकल AI टूल और नर्सिंग कैरियर में देखभाल संबंधित निर्णय लेने और व्यावसायिक विकास दोनों का समर्थन करने के लिए डिज़ाइन किए गए ClinicalKey Nursing AI के वैश्विक लॉन्च की घोषणा की है।
नर्सों पर लगातार दबाव और मांग बढ़ने के साथ, स्वास्थ्य सेवा सिस्टमों ने AI की क्षमता का उपयोग करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, लेकिन वर्तमान AI उपकरण चिकित्सकों पर केंद्रित हैं और नर्सों के दैनिक कार्यप्रवाह की वास्तविकता से अलग हैं। Elsevier की वैश्विक Clinician of the Future 2026; Nurses Edition रिपोर्ट में पाया गया है कि डॉक्टरों के 57% प्रतिशत की तुलना में केवल 41% नर्सें ही काम के लिए AI का उपयोग कर रही हैं, और नर्सिंग विशिष्ट उपकरणों की कमी के कारण, नर्सों द्वारा सामान्य, कम विश्वसनीय और उनके दैनिक कार्य के लिए अनुपयुक्त उपकरणों का उपयोग करने की संभावना अधिक होती है।
Elsevier के नवीनतम नवाचार के रूप में, ClinicalKey Nursing AI नर्सों को प्राकृतिक भाषा का उपयोग करके प्रक्रियाओं, दवाओं और डिस्चार्ज योजना जैसी दैनिक नर्सिंग प्रथाओं के लिए तत्काल सहायता प्रदान करते हुए नैदानिक प्रश्न पूछने की क्षमता प्रदान करता है। Elsevier के नर्सिंग समाधानों पर पूरे विश्व के 2,800 से अधिक अस्पताल भरोसा करते हैं, और यह लॉन्च नर्सों के साथ इस दीर्घकालिक साझेदारी का विस्तार है।
ClinicalKey Nursing AI को विशेष तौर पर नर्सों के लिए ही बनाया गया है। Elsevier के सामग्री संग्रह और प्रतिष्ठित नर्सिंग संगठनों से प्राप्त विश्व की अग्रणी साक्ष्य-आधारित सूचनाओं पर आधारित, नर्सिंग पत्रिकाओं, दिशानिर्देशों और नैदानिक कौशलों की सामग्रियाँ नर्स को रोगी के पास नैदानिक निर्णय लेने में सहायता करती तथा नर्स को पूर्ण नियंत्रण में रखती है। स्पष्ट संदर्भों के साथ त्वरित, प्रमाणित उत्तर प्रदान करके, नर्सें उत्तर खोजने में कम समय व्यतीत करती हैं और अपने रोगियों को आवश्यक देखभाल प्रदान करने में अधिक समय लगा पाती हैं।
Memorial Sloan Kettering Cancer Center की मुख्य नर्स प्रबंधक, Tracy Gosselin, PhD, RN, FAAN, ने कहा: "नर्सों के जटिल कार्यप्रवाह के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए नैदानिक AI समाधानों का होना आवश्यक है। बहुत लंबे समय से, नर्सें अत्यंत सामान्य या चिकित्सकों के लिए बनाए गए AI उपकरणों पर निर्भर रही हैं। Elsevier लंबे समय से नर्सों का समर्थक रहा है, और मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि नर्सिंग व्यवसाय के लिए अब ClinicalKey Nursing AI जैसा उत्पाद उपलब्ध है।"
पंजीकृत नर्सों के साथ किए गए एक मार्गदर्शी अध्ययन में, दस में से नौ से अधिक ने कहा कि ClinicalKey Nursing AI ने उन्हें नैदानिक निर्णय लेने में अधिक आत्मविश्वास दिया और यह उपकरण उनके दैनिक कार्यप्रवाह के लिए उपयुक्त है, जबकि तीन-चौथाई ने कहा कि इससे उनकी शिफ्ट में समय की बचत हुई है।
Emergency Nurses Association (ENA) के अध्यक्ष Dustin Bass, DNP, MHA, RN, CEN, NEA-BC, ने कहा, "पांच दशकों से, ENA आपातकालीन नर्सों को प्रति दिन सहायता प्रदान करने के लिए साक्ष्य-आधारित, व्यावहारिक शिक्षा प्रदान कर रहा है। यह नया प्लेटफॉर्म नर्सों को उनकी आवश्यकता के समय आवश्यक जानकारी तक पहुंच प्रदान करके उस प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाता है, जिससे उन्हें अपने रोगियों की देखभाल करने में अधिक आत्मविश्वास और तैयारी महसूस करने में सहायता मिलती है।"
ClinicalKey Nursing AI नर्सों को विस्तारित नैदानिक सामग्री तक पहुंच प्रदान करता है, जिससे वे नर्सिंग कार्यप्रणाली और नैदानिक कौशल में प्रगति और अपडेट से अवगत रहती हैं:
- पूर्ण पाठ पत्रिकाएँ, जिनमें Journal of Emergency Nursing, AACN Advanced Critical Care, American Journal of Infection Control और Geriatric Nursing शामिल हैं।
- Elsevier के नैदानिक कौशल, जिसमें एक्यूट केयर, क्रिटिकल केयर, मानसिक स्वास्थ्य, ऑन्कोलॉजी और सामान्य आपातकालीन स्थिति शामिल हैं
- बेहतरीन नैदानिक कार्यप्रणाली पुस्तकें, जिनमें ENA's Emergency Nursing Core Curriculum और Sheehy's Manual of Emergency Care पुस्तकें, American Association of Critical-Care Nurses (AACN) Procedure Manual for Progressive and Critical Care, Critical Care Nursing एवं Goldman-Cecil Medicine शामिल हैं।
Elsevier में नैदानिक समाधानों के अध्यक्ष, Omry Bigger, ने कहा: "नर्सों ने हमें बताया है कि वे सामान्य या चिकित्सकों के लिए बनाए गए या पूर्णत: AI सपोर्ट रहित AI टूल्स के बीच चयन करती हैं। ClinicalKey Nursing AI पूरी तरह से विश्वसनीय नैदानिक जानकारी पर आधारित है, जिससे नर्सें अपने कार्यप्रवाह से संबंधित निर्बाध त्वरित और सत्यापित उत्तर प्राप्त कर सकती हैं। हमें गर्व है कि हम स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली नर्सों को यह उन्नत समाधान प्रदान कर रहे हैं।"
इस वर्ष Elsevier अपने ग्राहकों को ClinicalKey Nursing AI तक पहुंच उपलब्ध करवा रहा है।
ClinicalKey Nursing AI के बारे में और अधिक जानकारी यहाँ से प्राप्त करें।
Elsevier का परिचय
Elsevier उन्नत सूचना और निर्णय समर्थन के क्षेत्र में एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। एक सदी से भी अधिक समय से, हम मानव प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए विज्ञान और स्वास्थ्य सेवा को विकसित करने में सहायता कर रहे हैं। हम 170 देशों में अकादमिक और कॉर्पोरेट अनुसंधान समुदायों, डॉक्टरों, नर्सों, भावी स्वास्थ्य व्यावसायिकों और शिक्षकों को उनके महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग प्रदान कर रहें हैं। हम विश्व के अग्रणी साक्ष्य-आधारित वैज्ञानिक और चिकित्सा सामग्री, सटीक AI और विशेषज्ञ मानव मूल्यांकन पर निर्मित अनुसंधान और नैदानिक-स्तरीय समाधानों के साथ प्रभाव पैदा करने वालों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सहायता करते हैं। हम समावेशिता और स्थिरता के समर्थक हैं, और अपने कार्यक्षेत्र के समुदायों के साथ मिलकर काम करते हैं। Elsevier Foundation पूरे विश्व में अनुसंधान और स्वास्थ्य साझेदारी का समर्थन करता है।
Elsevier, पेशेवर और व्यावसायिक ग्राहकों के लिए सूचना-आधारित विश्लेषण और निर्णय लेने के उपकरण प्रदान करने वाली वैश्विक कंपनी RELX का एक घटक है। अधिक जानकारी के लिए, www.elsevier.com पर जाएं और सोशल मीडिया पर हमारा @elsevierconnect पर अनुसरण करें।
Share this article