एफएम लॉजिस्टिक्स इंडिया और वेल्सपन वन लॉजिस्टिक्स पार्क्स ने भिवंडी पार्क के लिए 9 लाख वर्ग फीट की लीज़ पर हस्ताक्षर किए
मुंबई, भारत, 16 दिसंबर 2020 /PRNewswire/ -- 3पीएल सर्विस प्रोवाइडर, एफएम लॉजिस्टिक्स इंडिया ने वेल्सपन वन लॉजिस्टिक्स पार्क के साथ भिवंडी में गोदाम लीज़ पर लेने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस अनुबंध के अनुसार वेल्सपन वन अपने फ्लैगशिप भिवंडी पार्क में करीब 9 लाख वर्ग फीट गोदाम का क्षेत्र एफएम लॉजिस्टिक्स इंडिया को लीज़ पर देगा। 900 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया यह सीआर फैसिलिटी वेल्सपन वन की फ्लैगशिप परियोजना है और 110 एकड़ से ज्यादा के क्षेत्र में फैला है। वेल्सपन वन लॉजिस्टिक्स पार्क की ओर से भिवंडी में अपने पार्क में 1.5 मिलियन वर्ग फीट का एक और क्षेत्र किराए पर देने के लिए अन्य ई-कॉमर्स और 3 पीएल कंपनियों के बीच चल रही बातचीत भी फाइनल स्टेज में है।
इस समझौते के साथ अब एफएम लॉजिस्टिक्स इंडिया के पास भारत के प्रमुख माइक्रो मार्केट में से एक, मुंबई के भिवंडी में, 9 लाख वर्ग फीट का अतिरिक्त वेयर हाउसिंग कैंपस होगा। ऐसे समय में जब कई चैनलों पर रिटेल मार्केटिग की रणनीति विकसित करने के लिए सक्षम लॉजिस्टिक्स सर्विस की प्रमुखता से आवश्यकता है, यह कदम मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र की सर्विस में एफएम लॉजिटिक्स की मौजूदगी प्रमुखता से दर्ज कराएगा। लॉजिस्टिक्स पार्क की खपत का आधार इस क्षेत्र में रहने वाले 26 मिलियन लोग हैं। ग्रेड ए के लॉजिस्टिक्स पार्क को इंडस्ट्री के बेस्ट स्टैंडर्ड के अनुसार ऊंची आलीशान बिल्डिंग समेत बनाया गया है। इसमें नियमों और सख्त सुरक्षा मानकों का 100 फीसदी पालन किया जाता है। इसी की बदौलत एफएम लॉजिस्टिक्स को भारत की आर्थिक राजधानी में अपने पांव मजबूती से जमाने की सुविधा मिली है। यह कैंपस भविष्य में कंपनी को अपने संचालन का दायरा फैलाने के लिए पर्याप्त ठोस आधार देगा। इस समय महामारी के प्रकोप और नतीजे के तौर पर हुए लॉकडाउन के बावजूद एफएम लॉजिस्टिक्स इंडिया ने अपने संचालन में 10 लाख वर्ग फीट के वेयरहाउसिंग स्पेस जोड़े हैँ। इस विकास का मुख्य आधार ई-कॉमर्स, अलग-अलग चैनल्स, एफएमसीजी, फूड और फार्मा सेक्टर पर है।
एफएम लॉजिस्टिक्स इंडिया के एमडी एलेक्जैंड्रे अमीने सौफियानी ने कहा, "हम अपने उपभोक्ताओं को वेयरहाउसिंग का शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वेल्सपन वन लॉजिस्टिक्स पार्क के सहयोग से मूल्यवान उपभोक्ताओं को अपना सर्विस ऑफऱ बढ़ाने में मदद मिलेगी। भिवंडी में अपने गोदाम से हम कस्टमर्स को वेस्ट के उपभोक्ता बाजार में तेज कनेक्टिविटी मुहैया कराएंगे। यह आधुनिक लॉजिस्टिक पार्क हमें अपने साझीदारों को काम करने का सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मुहैया कराएगा। उन्हें कार्य करने का उत्तम वातावरण मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता होगी। यह लॉजिस्टिक्स पार्क संसाधनों के स्थिर इस्तेमाल का मौका हमें देगा। यह भी हमारे इस प्रोजेक्ट से जुड़ने का कारण है। हम देश के दुर्लभ 3 पीएल सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक है, जिसका फोकस पूरी तरह से स्थिर विकास पर है । उपरोक्त परियोजना ऊर्जा के पर्यावरण के अनुकूल स्वच्छ संसाधनों के प्रयोग का पक्ष लेती है। स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन के लिए सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इलेक्ट्रिक ट्रक की चार्जिंग के लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। एफ एम लॉजिस्टिक्स इंडिया और वेल्सपन वन दोनों की अपनी उपभोक्ताओं के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता है। इसके साथ ही दोनों कंपनियों का फोकस इनोवेशन और शानदार संचालन पर है। यह साझेदारी पारदर्शिता, दृश्यता और संपूर्ण प्रक्रिया से प्रेरित है जिसे वेल्सपन वन ने विकास के संदर्भ में प्रदर्शित किया है।
यह परियोजना एमआईडीसी की एकीकृत लॉजिस्टिक पार्क परियोजना के तहत आती है। यह अपनी तरह की प्रमुख विकास परियोजना है। इस प्रोजेक्ट की मुंबई-नासिक नेशनल हाइवे (एनएच-3), जेएनपीटी (न्हावा शेवा) बंदरगाह और मुंबई के इंटरनेशनल और डोमेस्टिक एयरपोर्ट से जबर्दस्त कनेक्टिविटी है। मुंबई सीबीडी से 45 किमी और कल्याण शहर से 6 किमी दूर इस प्रोजेक्ट की लोकेशन बड़े पैमाने पर सर्विसिंग की जरूरतें पूरी करने के लिए बेस्ट या आदर्श है। पार्क को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह किरायदारों को अपने माल के भंडारण, पार्किंग की उचित सुविधा प्रदान करे। ग्लोबल लॉजिस्टिक्स एक्सपटर्स की ओर से डिजाइन किए गए इस पार्क में माल के भंडारण की ज्यादा से ज्यादा क्षमता प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। यह एफएमसीजी और ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक है क्योंकि उनका अपना बिक्री चक्र होता है, जहां उन्हें स्टॉक रखने के लिए बड़ी जगहों और अन्य सुविधाओं की आवश्यकता होती है, जहां मशीनों की मदद से अपने आप काम होने की सक्षमता उन्हें मिल सके। इसके अलावा नई जगह की नई विशेषताओं में तकनीकी आधार पर निर्मित प्लेटफॉर्म पर ट्रकों की पार्किंग की आधुनिक सुविधाएं देना भी शामिल है। इसके साथ ही यहां सफर की दूरी को कम करने के लिए आईओटी से लैस सिस्टम, ट्रक ड्राइवरों को पहले से दिशाओं की जानकारी देने के लिए आऱएफआईडी टैग और ट्रकों की पार्किंग की सुविधा एकीकृत रूप में उपलब्ध कराई जाती है । इस पार्क में कम से कम पानी की खपत की रणनीति लागू करने के लिए यहां जीरो डिस्चार्ज, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) के साथ रूफ टॉप सोलर पैनल की सुविधा भी मिलेगी, जिससे यह लॉजिस्टिक्स पार्क आईजीबीसी गोल्ड सर्टिफाइड लॉजिटिक्स पार्क बन जाएगा।
वेल्सपन लॉजिस्टिक्स पार्क के प्रबंध निदेशक अंशुल सिंघल ने कहा, "वेल्सपन वन में हम अपने उपभोक्ताओं की लोकेशन संबंधी जरूरतें तमाम समाधानों के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्द हैं। यह अनुपालन, सुरक्षा, परिचालन दक्षता और इनोवेशन के उच्चतम स्तर को हासिल करने के लिहाज से डिजाइन की गई हैं। एक टीम के रूप में हमारा प्रयास अपने क्लाइंट्स की बिजनेस संबंधी जरूरतों को सकरात्मक ढंग से सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए हम उन्हें समय पर बेस्ट क्वॉलिटी के एसेट्स उपलब्ध कराना सुनिश्चित करते हैं, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका न हो। भिवंडी में अपने पहले पार्क के लिए हम एफएम लॉजिस्टिक्स जैसी दुनिया भर में प्रतिष्ठित कंपनी के साथ साझेदारी कर बेहद प्रसन्न हैं। हम क्वॉलिटी, कस्टमर्स की जरूरत को पूरा करने और लगातार सर्वोत्कृष्टता के लंबे समय के लिए तय किए गए मूल्यों को साझा करते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि प्रमुख और प्रतिष्ठित इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर्स के साथ हमारी साझेदारी लंबे समय तक चलेगी। हम भारत के विभिन्न हिस्सों में प्रॉपर्टी खरीदते हैं, निर्माण करते हैं और उन्हें लीज़ करते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होने के साथ हमारे किरायेदारों की जरूरतों और उनकी उम्मीदों को भी पूरा कर सके।"
एफएम लॉजिस्टिक्स इंडिया के पास लीज़ पर ली गई इस जगह के साथ पूरे भारत में कुल मिलाकर 7 मिलियन वर्गफीट का स्पेस होगा। कंपनी ने कई उपभोक्ताओं को सफलतापूर्वक अलग-अलग चैनल के माध्यम से सुविधाएं मुहैया कराई हैं। यह देश की प्रमुख कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर्स कंपनियों में से एक है। थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स कंपनी (3 पीएल प्लेयर) एफएमसीजी, फूड, रिटेल, आटोमोटिव, उपभोक्ता उत्पाद, ई-कॉमर्स, इंजीनियरिंग, टेलीकॉम, फार्मा और अन्य क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान करती है। इस लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ने साल भर निवेश करना और नए कस्मटर्स का भरोसा जीतना बरकरार रखा है।
एफएम लॉजिटिक्स इंडिया के विषय में
एफएम लॉजिस्टिक्स इंडिया प्रमुख थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक है। इस कंपनी की 50 से ज्यादा जगहों पर मौजूदगी है और कंपनी के पास 7 मिलियन वर्ग फीट से ज्यादा वेयरहाउसिंग स्पेस है। एफएम लॉजिस्टिक्स कंपनी एफएमसीजी, रिटेल, ऑटोमोटिव, ई-कॉमर्स, इंजीनियरिंग, टेलीकॉम, फार्मा और दूसरे सेक्टरों के लिए कई तरह की वेयरहाउस एंड डिस्ट्रिब्यूशन सर्विसेज देती है, जिसमें वेयरहाउस और डिस्ट्रिब्यूशन मैनेजमेंट, शहर के अंदर ही सामान की डिलिवरी और वैल्यू ऐडेड सर्विसेज शमिल हैं। एफएम लॉजिस्टिक्स इंडिया का क्लाइंट बेस काफी मजबूत है, जिसमें कई दिग्गज भारतीय और मल्टी नेशनल कॉरपोरेशन शामिल हैं। कंपनी ने कई लॉजिटिक्स और सप्लाई चेन मैनेजमेंट अवॉर्ड जीते हैं, जो कंपनी की ओर से अपने कस्टमर्स को दी जाने वाली क्वॉलिटी और फोकस का एक प्रत्यक्ष प्रमाण है। कंपनी का लक्ष्य एक जिम्मेदार और विश्वासपात्र सर्विस प्रोवाइडर के रूप में मान्यता हासिल करना है। अधिक जानकारी के लिए कृपया http://www.fmlogistic.in पर जाएं। आप लिंक्डइन पर #fmlogisticindia पर जाकर एफएम लॉजिटिक्स इंडिया को फॉलो कर सकते हैं।
वेल्सपन लॉजिस्टिक्स पार्क्स के विषय में
वेल्सपन वन लॉजिस्टिक पार्क्स (डब्ल्यूओएलपी) एकीकृत फंड, एसेट और डिवेलपमेंट मैनेजमेंट ऑर्गनाइजेशन है। यह भारत में विशाल फॉर्मेट के इंटरनेशनल ग्रेड ए लॉजिस्टिक्स पार्क की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है। यह भारत का एकमात्र वेयरहाउसिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे ग्लोबल समूह का समर्थन हासिल है। वेल्सपन इंडिया भारत की तेजी से बढ़ती हुई मल्टीनेशनल कंपनी है, जिसके कारोबार के विस्तार का दायरा पाइप्स, होम टेक्सटाइल्स, इंफ्रास्ट्रक्टर, स्टील, एडवांस्ड टेक्सटाइल्स और फ्लोरिंग सोल्यूशन तक फैला है।
वेल्सपन वन के बिजनेस ऑफर का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की जगह संबंधी जरूरतों को पूरा करना है और उन्हें अपनी सप्लाई चेन की जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहतरीन रियल एस्टेट सोल्यूशंस उपलब्ध कराना है। डब्ल्ओएलपी की मैनेजमेंट टीम का औसत प्रासंगिक अनुभव 18 साल का है। कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड भारत में 115 एमएम एसएफ की परियोजनाओं की डिलिवरी करने का रहा है।
वेल्सपन की आकांक्षा भारत में सबसे पसंदीदा वेयरहाउसिंग कंपनी बनने की है। कंपनी भारत में व्यवाहारिक रूप से विस्तृत जमीन उपलब्ध कराती है, जो संस्थागत निवेशकों को काफी पसंद आती है। इसे मूल्यवान किरायेदार लीज़ पर भी लेते हैं। इस प्रोजेक्ट की लाइफसाइकिल में उच्च स्तर के अनुपालन और सुरक्षा को बरकरार रखा जाता है। यहां नियामक गड़बियों के लिए शून्य असहिष्णुता देखी जाती है।
विस्तृत जानकारी के लिए, संपर्क करें - www.welspunone.com
Share this article