Gastech 2026: एशिया द्वारा ऊर्जा विकास के अगले अध्याय को गति प्रदान करने के दौरान वैश्विक ऊर्जा उद्योग बैंकॉक पहुंचा
थाईलैंड की Ministry of Energy द्वारा आयोजित Gastech 2026 उभरते और स्थापित बाजारों में बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए आवश्यक निवेश, भागीदारी और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए बैंकॉक में वैश्विक मंत्रियों, ऊर्जा अधिकारियों और टेक्नोलॉजी अग्रणीयों को एकजुट करेगा: dmg events
बैंकॉक, 14 सितंबर, 2026 /PRNewswire/ -- केवल तीन दिनों में, Gastech 2026 के लिए ऊर्जा क्षेत्र के वैश्विक अग्रणी बैंकॉक पहुंचेंगे, जहां सरकारी मंत्री, उद्योग जगत के CEO, निवेशक और टेक्नोलॉजी दिग्गज हमारे समय के सबसे महत्वपूर्ण अवसरों में से एक पर चर्चा करने के लिए एक साथ आएंगे: पूरे विश्व में आर्थिक विकास, औद्योगिक विकास और जीवन स्तरों में सुधार के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करने के तरीके।
14 से 17 सितंबर तक चलने वाला यह आयोजन एशिया में संपूर्ण ऊर्जा उद्योग को एक साथ लाएगा, जहां तीव्र औद्योगीकरण, शहरीकरण और AI के विस्तार ने इस क्षेत्र के उभरते बाजारों को आर्थिक महाशक्तियों में बदल दिया है। उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में वैश्विक ऊर्जा की मांग में 80% से अधिक की वृद्धि के दौरान, Gastech में किए गए निवेश और भागीदारियां इस मांग को पूरा करने के तरीकों को आकार देने में सहायता करेंगी।
एशिया में प्रत्येक नए कारखाने, डेटा सेंटर और परिवहन लिंक के जुड़ने पर खपत में वृद्धि हो रही है, जिससे Gastech 2026 से वैश्विक पूंजी, सप्लाई और इंफ्रास्ट्रक्चर का संरेखन औद्योगिक और डिजिटल विकास को बनाए रखने और इस क्षेत्र में कई बिलियन लोगों के लिए नए अवसर खुल सकते हैं।
वैश्विक नीति निर्माताओं, नियामकों, ऊर्जा उत्पादकों, इंफ़्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी प्रदाताओं, निवेशकों, ट्रेडरों और उपयोगिताओं के एक अद्वितीय अभिसरण के माध्यम से, Gastech 2026 द्वारा विश्व की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए एक समन्वित और व्यावहारिक प्रतिक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा, उपलब्ध प्रत्येक संसाधन और समाधान का लाभ उठाते हुए उभरते बाजारों और स्थापित अर्थव्यवस्थाओं के पास आवश्यक मात्रा में आतमविश्वास के साथ विकास और विश्वसनीय ऊर्जा की उपलब्धि सुनिश्चित की जाएगी।
यह प्रतिक्रिया Gastech की Strategic Conference के माध्यम से आकार लेगी, जिसमें थाईलैंड, मिस्र, नाइजीरिया, सिंगापुर, ओमान, लीबिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के वरिष्ठ प्रतिनिधियों सहित 19 मंत्री और वैश्विक ऊर्जा व्यापार के लिए नियम निर्धारित करने वाले नीति निर्माता तथा उन अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के अग्रणी भी सम्मिलित होंगे। H.E. Anutin Charnvirakul, थाईलैंड के प्रधानमंत्री, के अनुसार, कॉन्फ्रेंस में इन निर्णयकर्ताओं को वैश्विक विकास के अगले चरण का समर्थन करने के लिए आवश्यक नीतियों, भागीदारियों, निवेशों और नियामक ढांचों पर सहमति बनाने के लिए एक प्लेटफ़ार्म प्रदान करते हुए 200 से अधिक सत्र होंगे।
कॉन्फ्रेंस के प्रमुख मंत्रिस्तरीय सत्रों में "The energy reset: Who controls power in the new global order?" होगा जो अफ्रीका, एशिया और मध्य-पूर्व के सरकारी अग्रणीयों को अधिक आत्मनिर्भर और विविध ऊर्जा सिस्टम तैयार करने के लिए राष्ट्रीय कूटनीतियों पर चर्चा और तुलना करने के लिए एकजुट करेगा, और इसके साथ-साथ एक अन्य सत्र "Demand surge, system strain: Asia's energy stress test", भी होगा जो इस क्षेत्र की सरकारों द्वारा सुधार, क्षेत्रीय एकीकरण और विस्तार योग्य गैस और LNG इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से विश्वसनीय बिजली सुनिश्चित कराने के लिए तत्काल कार्यवाही करने के तरीकों की अंदरुनी जानकारी प्रदान करेगा।
विश्व के ऊर्जा उत्पादन, आपूर्ति, वित्तपोषण, परिवहन, ट्रेडिंग और वितरण के लिए जिम्मेदार अधिकारी एवं निजी क्षेत्र के अग्रणी भी Gastech 2026 में एकत्रित होंगे और प्रमुख भूमिका निभाएंगे। विशेष नेतृत्व सत्रों के माध्यम से, अग्रणी वैश्विक ऊर्जा कंपनियों के CEO वाणिज्यिक साझेदारियों, निवेश प्रतिबद्धताओं और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे, जो ऊर्जा सिस्टमों द्वारा बढ़ती मांग, तकनीकी परिवर्तन और विकसित होती सुरक्षा प्राथमिकताओं के साथ तालमेल बनाए रखना सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।
पुष्टि किए गए शीर्ष स्तरीय वक्ताओं में Dr Narin Phoawanich, गवर्नर, EGAT; Dr Kongkrapan Intarajang, CEO और अध्यक्ष, PTT; Tengku Muhammad Taufik, अध्यक्ष और ग्रुप CEO, PETRONAS; Takayuki Ueda, अध्यक्ष और CEO, INPEX; Liz Westcott, MD & CEO, Woodside Energy; Horacio Marín, अध्यक्ष & CEO, YPF; Bayo Ojulari, GCEO, NNPC; Freeman Shaheen, अध्यक्ष, Chevron Global Gas; Peter Clarke, वरिष्ठ उपाध्यक्ष - LNG, ExxonMobil Upstream; Cederic Cremers, अध्यक्ष - संकलित गैस, Shell; Yukio Kani, वैश्विक CEO और अध्यक्ष, JERA; Mike Sabel, CEO, कार्यकारी सह-अध्यक्ष और संस्थापक, Venture Global; Lorenzo Simonelli, अध्यक्ष, प्रेसीडेंट & CEO, Baker Hughes; और Richard Holtum, CEO, Trafigura शामिल हैं।
कॉन्फ्रेंस के अतिरिक्त, Gastech की प्रदर्शनी कूटनीतिक चर्चाओं को व्यावसायिक परिणामों में परिवर्तित करेगी, जिसमें वैश्विक मूल्य श्रृंखला के अंतरराष्ट्रीय सप्लायरों, खरीदारों, उपयोगिताओं, डेवलपरों, निवेशकों और टेक्नोलॉजी प्रदाताओं को एक साथ लाया जाएगा। सरकार और वैश्विक उद्योग जगत के नेताओं के बीच मजबूत सहयोग को उजागर करते हुए, इस प्रदर्शनी का संचालन सह-मेजबान Chevron, ExxonMobil, और Shell द्वारा किया जाएगा, जिसे थाईलैंड के National Consortium Partners EGAT, PTT, और Gulf के साथ-साथ National Consortium Supporters RATCH तथा EGCO का समर्थन प्राप्त है।
मांग से डिलीवरी तक पूरे उद्योग को आपस में जोड़ते हुए, यह प्रदर्शनी शो-फ्लोर प्रतिभागियों को खरीद संबंधी चर्चाओं, टर्मिनल और ग्रिड परियोजनाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर के वित्तपोषण को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाएगी। ADNOC, XRG, Cheniere, Venture Global, और Woodside Energy सहित KOGAS, GAIL, SEFE, Uniper, और ENGIE जैसी ऊर्जा उत्पादक कंपनियां खरीदारों और उपयोगिता कंपनियों के साथ-साथ ट्रेडिंग हाउस Vitol और Trafigura से भी मुलाकात करेंगे। Bechtel, Technip Energies, Samsung Heavy Industries, Baker Hughes, Siemens Energy, और Honeywell सहित इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी प्रदाताओं द्वारा परिनियोजन हेतु तैयार समाधानों का प्रदर्शन करने के साथ, यह प्रदर्शनी Gastech 2025 में सुगम बनाए गए लगभग US $60 बिलियन के कमर्शियल समझौतों और निवेशों पर आधारित होगी।
dmg events के अध्यक्ष, Christopher Hudson, ने कहा: "विश्व को अधिक विश्वसनीय तरीके से, अधिक लोगों तक और अधिक टिकाऊ ढंग से पहुंचाई ज सकने वाली अधिक ऊर्जा की आवश्यकता है। निर्माण किए जाने वाली ऊर्जा का पैमाना असाधारण है, परंतु अवसर भी उतना ही बड़ा है। बैंकॉक में एक साथ आने वाली सरकारों, उद्योगों और निवेशको को Gastech वह प्लेटफ़ार्म प्रदान करता है जहां साझेदारी बनती है, नीति को आकार दिया जाता है और दीर्घकालिक विकास को समर्थन देने के लिए आवश्यक निवेश आगे बढ़ सकते हैं।"
केवल तीन दिनों में, Gastech एशिया की तेजी से बढ़ती ऊर्जा मांग के मद्देनजर, विश्व की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरे उद्योग के अग्रणी मिलन स्थल के रूप में अपनी भूमिका की एक बार फिर पुष्टि करेगा। इस इवेंट में प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक देश की आवाज़ों का प्रतिनिधित्व होगा, और यह एक बार दोबारा ऊर्जा सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और दीर्घकालिक आर्थिक विकास के लिए वैश्विक एजेंडे को आकार देगा।
Gastech का परिचय
Gastech प्राकृतिक गैस, LNG, कम कार्बन वाले समाधान, हाइड्रोजन, शिपिंग, ऊर्जा और विद्युतीकरण के लिए AI के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी प्रदर्शनी और कॉन्फ्रेंस है। Gastech 2026 में 150 से अधिक देशों के 50,000 से अधिक प्रतिभागियों, 800 से अधिक प्रदर्शक कंपनियों और 800 से अधिक वक्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए, Gastech की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। https://www.gastechevent.com
मीडिया मान्यता के लिए, Gastech के मीडिया सेंटर पर जाएं। यहाँ पंजीकरण करें
dmg events का परिचय
1989 से, dmg events ने वैश्विक उद्योगों, सरकारों और इन्नोवेटरों को एक साथ लाकर विकास को सक्षम बनाने, सहयोग को बढ़ावा देने, व्यावसायिक अवसरों को खोलने और विश्व के सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में सार्थक प्रगति को आगे बढ़ाने वाले संबंध स्थापित किए हैं। उच्च प्रभाव वाले आयोजनों और कूटनीतिक भागीदारियों के माध्यम से, dmg events व्यवसायों और समुदायों को परिवर्तन से निपटने, नवाचार को गति देने और स्थायी सफलता का निर्माण करने में सहायता प्रदान करता है।
पूरे विश्व में 13 कार्यालयों से संचालित, dmg events प्रति वर्ष 30 से अधिक ऊर्जा और नीति संबंधी इवेंट आयोजित करता है। ADIPEC और Gastech सहित चार महाद्वीपों में फैले इसके प्रमुख आयोजन, ऊर्जा सिस्टमों और वैश्विक बाजारों के भविष्य को आकार देने वाली प्राथमिकताओं पर चर्चाएं कर सकने के लिए नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों, निवेशकों और इन्नोवेटरों को एक साथ लाते हैं।
Share this article