Accessibility Statement Skip Navigation
  • PRNewswire.com
  • Resources
  • +91 22-69790010
  • Client Login
  • Send a Release
PR Newswire: news distribution, targeting and monitoring
  • News
  • Products
  • Contact
When typing in this field, a list of search results will appear and be automatically updated as you type.

Searching for your content...

No results found. Please use Advanced Search to search all press releases.
  • Overview
  • Distribution
  • Guaranteed Paid Placement
  • SocialBoost
  • Multichannel Amplification
  • All Products
  • Hamburger menu
  • PR Newswire: news distribution, targeting and monitoring
  • Send a Release
    • Telephone

    • +91 22-69790010 from 9 AM - 5:30 PM IST

    • Contact
    • Contact

      +91 22-69790010
      from 9 AM - 5:30 PM IST

  • Request More Information
  • Journalists
  • Request More Information
  • Journalists
  • Overview
  • Distribution by PR Newswire
  • Guaranteed Paid Placement
  • SocialBoost
  • Multichannel Amplification
  • All Products
  • Request More Information
  • Journalists
  • Request More Information
  • Journalists

Merck ने महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण की ओर ध्यान आकर्षित किया


News provided by

Merck KGaA

22 Feb, 2016, 22:00 IST

Share this article

Share toX

Share this article

Share toX

Merck Logo (PRNewsFoto/Merck KGaA) (PRNewsFoto/Merck KGaA)
Merck Logo (PRNewsFoto/Merck KGaA) (PRNewsFoto/Merck KGaA)
Global Consumer Health Debate - Driven by curiosity (PRNewsFoto/Merck KGaA) (PRNewsFoto/Merck KGaA)
Global Consumer Health Debate - Driven by curiosity (PRNewsFoto/Merck KGaA) (PRNewsFoto/Merck KGaA)

डर्मस्टड, जर्मनी, February 22, 2016 /PRNewswire/ --

- Merck के कंज्यूमर हेल्थ बिजनेस ने दुनिया भर में महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण की चुनौतियों पर कार्रवाई करने के लिए पहल की

- दुनिया भर से विशेषज्ञ इस पर बहस में शामिल हो रहे हैं कि भावी सोच और मौजूदा सच्चाई के बीच फर्क सबसे बेहतर ढंग से कैसे कम किया जाए।  

- कंज्यूमर हेल्थ द्वारा नियुक्त इकॉनोमिस्ट इंटलिजेन्स यूनिट के वैश्विक अध्ययन में बताया गया है कि हितधारक, स्वास्थ्य के परे कल्याण के प्रबंधन हेतु संघर्ष करते हैं

एक अग्रणी विज्ञान और प्रौद्योगिकी कंपनी, Merck ने विभिन्न संस्कृतियों, व विविध जीवन स्‍तरों में महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण पर कार्रवाई करने की पहल की है। "Global Consumer Health Debate 2016" में, जो आज डर्मस्टड, जर्मनी में स्थित कंपनी के वैश्विक मुख्यालय में संपन्न हुई है, शिक्षाविदों, सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, गैर-सरकारी संगठनों के नेताओं और व्यापार विशेषज्ञों के अंतर्राष्ट्रीय पैनल ने Merck के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यह चर्चा की कि दुनिया भर के देशों में महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण की भावी सोच और मौजूदा सच्चाई के बीच फर्क सबसे बेहतर ढंग से कैसे कम किया जाए।  

     (Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160202/328976LOGO )
     (Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160218/334624 )

Belén Garijo, Merck Executive Board के सदस्य और CEO Healthcare ने उल्लेख किया कि, " महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को हमने Merck में अपनी स्वास्थ्य रणनीति में प्राथमिकता दी है। स्वास्थ्य-देखभाल संबंधी उत्पादों और सेवाओं की अग्रणी प्रदाता के रूप में, हम अनेक कॉर्पोरेट उत्तरदायित्व पहल का प्रायोजन करते हैं जिनका लक्ष्य हमारी महिला कर्मचारियों की स्वास्थ्य रक्षा और उसमें सुधार करने में मदद करना और साथ ही विकसित और विकासशील देशों में महिलाओं की स्वास्थ्य-देखभाल की ज़रूरतों पर कार्रवाई करने के लिए दुनिया भर में सार्वजनिक-निजी भागीदारी में सक्रिय रूप से भाग लेना है।"

आज की बहस का आधार Merck Consumer Health द्वारा प्रायोजित, Economist Intelligence Unit (EIU) का "Women's Health and Well-Being: Evolving Definitions and Practices" (महिलाओं का स्वास्थ्य और कल्याण: उभरती परिभाषाएँ और विधियाँ) पर श्वेत पत्र था। इस शोध के निष्कर्ष आज पहली बार प्रस्तुत किए गए जो भारत, मैक्सिको, ब्राज़िल, फ़्रांस और जर्मनी में महिलाओं, विषय-विशेषज्ञों और सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों पर केंद्रित थे।

Consumer Health Business के CEO और Uta Kemmerich-Keil ने कहा, "अपने जीवन की उन्नति के लिए महिलाएँ हर जगह महत्वपूर्ण क़दम उठा रही हैं; और स्वास्थ्य और कल्याण सुनिश्चित करना इसके केंद्र में है। उनमें 100 साल तक जीने की अच्छी संभावना है, और अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के साथ हर साल भरपूर जीना उनका लक्ष्य होता है। दिलचस्प बात यह है कि दुनिया भर में महिलाएँ अकसर अपने खुद के परिवारों के स्वास्थ्य और कल्याण का ध्यान रखती हैं; और वे अपने परिवार के सदस्यों को इस विषय पर शिक्षित करती हैं। स्वास्थ्य देखभाल व्यवसायों में भी महिलाओं का बहुमत है, इसलिए वे हमारे समाज में स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार पर सबसे ज्यादा असर डालती हैं। हालांकि स्वास्थ्य और कल्याण सेवाओं की सुलभता में अनेक बाधाएँ हैं, जिनके महिलाओं पर दूरगामी असर हो सकते हैं, जेसे कि उनकी उत्पादकता और जीवन की गुणवत्ता पर। इसी पर कार्रवाई हमारी बहस का लक्ष्य है, इस उम्मीद के साथ कि दुनिया भर में हितधारक बेहतर एकीकृत उपायों और स्थायी समाधानों की तलाश शुरू करेंगे।"

इस कार्यक्रम में भाग लेते हुए और साथ ही इस अंतर पर टिप्पणी करते हुए, संयुक्त राज्य अमेरिका के गैर-सरकारी संगठन, Women Deliver के CEO के Katja Iversen ने कहा, "पिछले दो दशकों में देखा गया है कि महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण में निवेश करने से लाभ मिलता है। हमने कुछ क्षेत्रों में, न केवल रोगमुक्ति में बल्कि महिलाओं के लिए बेहतर अवसर बनाने और उनके जीवन में उपलब्धि और संतोष की भावना सुनिश्चित करने में भी ज़बरदस्त सुधार देखा है। हालांकि चुनौतियाँ बनी हुई हैं, और विविध क्षेत्रों व देशों में असमान प्रगति हुई है, जैसा कि आज जारी डेटा दिखाते हैं।"

मेक्सिको में McKinsey & Company में साझेदार और स्वास्थ्य देखभाल विशेषज्ञ लीडर, Angela Spatharou ने यह माना कि अपने कल्याण में सुधार करने के मामले में महिलाओं की इच्छाओं और EIU रिपोर्ट में दर्शाए उनके वास्तविक अनुभवों के बीच अंतर समाप्त करने के लिए सर्वोत्तम सेवाएँ, उत्पाद और जानकारी प्रदान करते हुए, उद्योग को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। PatientView की CEO, Alexandra Wyke ने कहा कि यह भी महत्वपूर्ण है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और निजी क्षेत्र दोनों इस पर ज़्यादा फ़ोकस करें कि अपने स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में महिलाओं की वास्तव में क्या इच्छा है।

Public Health Foundation of India में Senior Public Health Specialist, Sanghita Bhattacharyya ने आज के कार्यक्रम के दौरान बताया, "छोटे से उच्च वर्ग को छोड़कर, भारत में महिलाओं के अपने स्वास्थ्य और कल्याण के प्रबंधन में सक्रियता केसंकेत बहुत कम है। सार्वजनिक स्वास्थ्य नीति ने महिलाओं के प्रजनन के सालों से परे उनके कल्याण पर सीमित ध्यान दिया है। यह लैंगिक सोच दर्शाता है, जहाँ फ़ैसला लेने वालों ने भी माताओं और देखभालकर्ताओं के रूप में महिलाओं की भूमिकाओं से आगे गौर नहीं किया।"

यूरोपियन लेंस से बहस में योगदान करते हुए, Jacobs University Bremen, जर्मनी से, Prof. Dr. Hilke Brockmann ने स्पष्ट किया, "EIU रिपोर्ट में उठाया गया मुख्य सवाल यह है कि कल्याण की वस्तुनिष्ठ और व्यक्तिनिष्ठ प्रकृति को कैसे समझा जाए। इसका समाधान जीवन के चरणों और संस्कृतियों के बीच कल्याण की नए तरीके से तुलना करने में निहित है, जिसमें यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि कभी-कभी कल्याण का विचार सटीक कारकों के बजाय समझ पर ज़्यादा निर्भर होता है- जैसा कि EIU रिपोर्ट में दिखाया गया है।"

बहस के अंत में, Uta Kemmerich-Keil ने बताया कि, "EIU अध्ययन महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण की मौजूदा और आदर्श स्थिति के बीच अंतर कम करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्रमाण और साक्ष्य पेश करता है और इस दिशा में ज्यादा काम करने की ज़रूरत बताता है।  हालांकि , हममें से अनेक के लिए, बहस और रिपोर्ट का प्रकाशन ही काफ़ी नहीं हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि अब हम बातचीत जारी रखना चाहते हैं। मुझे आशा है कि उत्साहपूर्ण बहस विषय की जागरूकता बढ़ाएगी, और साथ मिलकर हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि महिलाओं का स्वास्थ्य और कल्याण कार्यसूची के शीर्ष पर बना रहे।"

इस बहस से Merck को कंज्यूमर हेल्थ बिजनेस, उभरते और विकसित देशों में महिलाओं के कल्याण से संबंधित विषयों पर उत्साहपूर्ण चर्चा जारी रखने के लिए; महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण के वित्त-पोषण; स्वास्थ्य और कल्याण जानकारी तक पहुँच; और महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण पर नीति कार्यक्रमों के लिए पूरे 2016 के दौरान प्रेरणा मिलेगी।

संपादकों के लिए टिप्पणी 

- "Addressing the Diverse Health and Well-Being Challenges of Women around the World" शीर्षक युक्त वैश्विक कंज्यूमर हेल्थ परिचर्चा 22 फरवरी 2016 को डर्मस्टड, जर्मनी में संपन्न हुई।

- EIU अध्ययन सहित, और ज़्यादा जानकारी, यहाँ उपलब्ध है http://www.merck-consumer-health.com/en/industry/industry.html

- Twitter पर Merck Consumer Health: https://twitter.com/merck_ch

सभी Merck प्रेस विज्ञप्ति ई-मेल द्वारा वितरित की जाती हैं, और वे तभी Merck की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होती हैं। ऑनलाइन रजिस्टर करने, अपना चयन बदलने या यह सेवा बंद करने के लिए, कृपया http://www.merckgroup.com/subscribe  पर जाएँ।

Merck के कंज्यूमर हेल्थ बिजनेस के विषय में

कंज्यूमर हेल्थ बिजनेस के Dolo-Neurobion®, Neurobion®, Bion®, Seven Seas®, Nasivin®, और Femibion® जैसे ब्रांड प्रमुख बाज़ारों में बतौर नवोन्मेषी सबसे आगे हैं, जो पूरी तरह वैज्ञानिक और दुनिया भर में उपभोक्ताओं के भरोसेमंद हैं। कंज्यूमर हेल्थ बिजनेस 40 से ज़्यादा बाज़ारों में 2,700 से ज़्यादा कर्मचारियों के साथ विश्व स्तर पर सक्रिय है। 2014 से, पोर्टफ़ोलियो में शामिल ब्रांड्स की वार्षिक बिक्री $1 अरब है। कंज्यूमर हेल्थ बिजनेस Merck Group का स्वास्थ्य देखभाल व्यापार है जिसका वैश्विक मुख्यालय डर्मस्टड, जर्मनी में है। ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया http://www.merck-consumer-health.com और साथ ही https://twitter.com/merck_ch पर जाएँ।

Merck के विषय में

Merck स्वास्थ्य देखभाल, आयुर्विज्ञान और प्रदर्शन सामग्री में अग्रणी विज्ञान और प्रौद्योगिकी कंपनी है। लगभग 50,000 कर्मचारी जीवन को उन्नत व बेहतर बनाने वाली प्रौद्योगिकी के विकास पर काम करते हैं - जिसमें कैंसर या मल्टीपल स्केलेरोसिस के इलाज के लिए बायोफ़ार्मास्यूटिकल उपचार से लेकर, वैज्ञानिक शोध और उत्पादन के लिए अत्याधुनिक प्रणालियाँ, स्मार्टफ़ोन और LCD टीवी के लिए लिक्विड क्रिस्टल तक शामिल हैं। 2014 में, 66 देशों में Merck की € अरब की बिक्री हुई थी।

1668 में स्थापित, Merck दुनिया की सबसे पुरानी फ़ार्मास्यूटिकल और रासायनिक कंपनी है। संस्थापक परिवार का सार्वजनिक सूचीबद्ध कॉरपोरेट समूह में बहुमत है। Merck नाम और ब्रांड के वैश्विक अधिकार, Merck डर्मस्टड, जर्मनी के पास हैं। एकमात्र अपवाद संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा हैं, जहाँ कंपनी EMD Serono, MilliporeSigma और EMD Performance Materials के रूप में संचालन करती है।

Media Contact:
Lars Atorf
+49-6151-856-3114
Merck KGaA

Modal title

Contact PR Newswire

  • +91 22-69790010

Global Sites

  • APAC
  • APAC - Traditional Chinese
  • Asia
  • Brazil
  • Canada
  • Czech
  • Denmark
  • Finland
  • France
  • Germany

 

  • India
  • Indonesia
  • Israel
  • Italy
  • Mexico
  • Middle East
  • Middle East - Arabic
  • Netherlands
  • Norway
  • Poland

 

  • Portugal
  • Russia
  • Slovakia
  • Spain
  • Sweden
  • United Kingdom
  • United States

Do not sell or share my personal information:

  • Submit via [email protected] 
  • Call Privacy toll-free: 877-297-8921
Global Sites
  • Asia
  • Brazil
  • Canada
  • Czech
  • Denmark
  • Finland
  • France
  • Germany
  • India
  • Israel
  • Italy
  • Mexico
  • Middle East
  • Netherlands
  • Norway
  • Poland
  • Portugal
  • Russia
  • Slovakia
  • Spain
  • Sweden
  • United Kingdom
  • United States
+91 (0) 22 6169 6000
from 9 AM - 5:30 PM IST
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • GDPR
  • Information Security Policy
  • Site Map
  • Cookie Settings
Copyright © 2025 Cision US Inc.