दैनिक जागरण गर्वपूर्वक अपनी प्लेटिनम जुबिली मना रहा है
चंडीगढ़, भारत, December 19, 2017 /PRNewswire/ --
Jagran Prakashan Ltd (JPL) के प्रमुख ब्रांड दैनिक जागरण ने, 1942 में अपनी स्थापना के बाद से जागरण के नए युग की अलख जगाई है। और उस समय से, साल-दर-साल दैनिक जागरण की प्रगतियात्रा इसके विज़न और मिशन की गौरवमयी साक्षी रही है जो सर्वांगीण सामाजिक विकास पर केंद्रित है और 'आम जनता की निर्भय आवाज़ प्रतिध्वनित करने वाला समाचारपत्र' बनने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। दैनिक जागरण एक भारतीय हिंदी भाषी दैनिक समाचारपत्र है। ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशंस (इंडिया) के अनुसार यह भारत में सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला तथा प्रसार संख्या के आधार पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा समाचारपत्र है।
दैनिक जागरण देश के लोकतंत्र के साथ विकसित हुआ है। बीते वर्षों में निस्संदह दैनिक जागरण ने न केवल अपना संपादकीय कलेवर समृद्ध किया है बल्कि आधुनिकीकरण की दिशा में भी प्रेरणाएं जागृत रखते हुए अपने पाठकों व समाचारपत्र के बीच संवाद अधिक घनिष्ठ रूप से विकसित किया है। इसका विषयवस्तु प्रस्तुतिकरण प्लेटफार्म सदैव ही सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण सरोकारों वाले वर्गों और क्षेत्रों से आच्छादित रहा है जैसे कि पर्यावरणीय संरक्षण, समाज हेतु शिक्षा, आम जन हेतु रोजगार के अवसर, समाज के लिए स्वास्थ्य, तथा अन्य अनेक। महज समाचार संकलित करने वाले माध्यम के बजाय सामाजिक बदलाव के वाहक के रूप में अपनी सोद्देश्यपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हुए, दैनिक जागरण ने रोजाना अपने पाठकों से सीधा संवाद करते हुए बहसों, आलेखों और चर्चाओं के रूप में सामाजिक वृद्धि से संबंधित विविध विषयों को गंभीरतापूर्वक उठाया है।
वर्ष 1942 में, जबकि भारत का स्वतंत्रता संघर्ष अपने चरम पर था, दैनिक जागरण ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' में खुद को अभिव्यक्त किया। उस निर्णायक ऐतिहासिक दिन से लेकर आज तक दैनिक जागरण सदैव ही सामाजिक विकास हेतु लक्षित बदलावों के दौर में अग्रणी रहा है। राष्ट्र को जागृत करने में दैनिक जागरण ने एक अभिन्न भूमिका निभाई है और इन ऐतिहासिक स्लोगनों के माध्यम से इसे उच्च उद्देश्यों हेतु गतिशील बनाए रखा हैः
क्विट इंडिया मूवमेन्ट - अंग्रेजों भारत छोड़ो
परिवार नियोजन - हम दो हमारे दो
राइज ऑफ इंडिया - मेरा भारत महान
संविधान निर्माण - सत्यमेव जयते
वीडियो यहां देखें: https://www.youtube.com/watch?v=aZ3j3xgV-80
दैनिक जागरण के समाजिक सरोकार - पर्यावरण संरक्षण (Environment Conservation) - https://www.youtube.com/watch?v=AXz29jGuraE
दैनिक जागरण के समाजिक सरोकार - सुशिक्षित समाज (Education for the society) - https://www.youtube.com/watch?v=xvwE4JqtA8I
Share this article