कौशाम्बी, भारत, March 13, 2018 /PRNewswire/ --
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में कौशाम्बी विकास परिषद द्वारा एवं सांसद विनोद सोनकर जी की अगुवाई में कौशाम्बी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का आगाज 1 अप्रैल को होगा। लेकिन महोत्सव का मुख्य आकर्षण 04 और 05 अप्रैल को होगा। कौशाम्बी महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ 04 अप्रैल को होगा एवं समापन 05 अप्रैल को होगा। महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष देश के मशहूर कवियों द्वारा कवि सम्मेलन एवं बॉलिवुड में अपना स्थान रखने वाले गायकों द्वारा संगीत संध्या का आयोजन भी किया गया है। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी बुधवार को कौशाम्बी में प्रेस वार्ता के माध्यम से दी जाएगी।
(Photo: https://mma.prnewswire.com/media/653680/ABC_World_Media_Kaushambi_Bike_Rally.jpg )
कौशाम्बी महोत्सव के प्रचार प्रसार का शुभारंभ रविवार को सांसद विनोद सोनकर जी के द्वारा प्रचार के लिए आयी बाइकर्स की टीम को फ्लैग ऑफ दिखा कर किया गया। ये बाइकर्स कौशाम्बी जिले के गांव-गांव में जाकर लोगों को महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करेंगे, इसके अलावा लखनऊ में प्रदेश के सभी एमएलए और दिल्ली में देश के सभी मंत्रियों और सांसदों को आमंत्रित करेंगे। इस मौके पर सांसद जी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2017 में कौशाम्बी की संस्कृति, सभ्यता और ऐतिहासिक धरोहर को विश्व पटल पर पहुंचाने के लिए कौशाम्बी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी जिले के गठन के मौके पर जश्न के तौर पर वर्ष 2017 में शुरू हुआ ये महोत्सव एक बार पुन: अपने रंग बिखरने के लिए तैयार है।
04 और 05 अप्रैल 2018 को कौशाम्बी महोत्सव का आयोजन मंझनपुर स्थित डायट मैदान में बौद्ध, जैन और हिंदू धर्म के अनुयायियों और राजनीति के दिग्गजों की मौजूदगी में होगा। विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के जरिए जिले की गौरवमयी विरासत का बखान किया जाएगा। सांसद विनोद सोनकर जी ने बताया कि कौशाम्बी सभी धर्मों के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां हिंदूओं के 51 सिद्ध पीठों में से एक मां शीतला देवी का प्रसिद्ध शक्तिपीठ धाम है। जैन धर्म के छठे तीर्थंकर भगवान पद्मप्रभु का जन्म स्थान भी है। यही भगवान बुद्ध द्वारा वर्षाकाल में चौमासा बिताया जाता था। कौशाम्बी महोत्सव के जरिए ये प्रयास है कि कौशाम्बी के गौरवशाली इतिहास को जन जन तक पहुंचाए और कौशाम्बी को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं।
पांच दिवसीय कौशाम्बी महोत्सव का आयोजन मंझनपुर स्थित डायट मैदान में 1 अप्रैल से शुरु होकर पांच अप्रैल तक चलेगा। 01 अप्रैल को कान्हा गेस्ट हाउस मंझनपुर में महोत्सव की मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें प्राइमरी/माध्यमिक/स्नातक/स्नातकोत्तर विद्यालयों की अध्यापिकाओं, आशा बहुओं, आंगनबाडी कार्यकर्ती माताओं बहने भाग ले सकती है। इनके अलावा अतिरिक्त किसी के भी द्वारा किया गया आवेदन स्वत: अस्वीकार माना जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक अध्यापिकाओं को आवेदन फॉर्म संबंधित अधिकारीयों के कार्यालय पर 20 मार्च तक जमा करवाने होंगे।
इसके अलावा 1 अप्रैल को जिला स्टेडियम कौशाम्बी में कौशाम्बी की दौड़ प्रतियोगिता का आयजोन किया जाएगा इसमें प्रथम श्रेणी में कक्षा 6 से 8 तक की 100 मीटर की दौड़, वहीं द्वितीय श्रेणी में कक्षा 9 से 12 तक की 200 मीटर की दौड होगी। तृतीय श्रेणी में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्रों की 200 मीटर की दौड होगी। तीनों ही दौड़ो में छात्र और छात्रओं की अलग अलग दौड़ आयोजित की जाएगी। कौशाम्बी की दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यालयों को अपने विद्यालय में आंतरिक दौड़ कराकर या प्रस्तावित कर विद्यालय से 3 श्रेष्ठ बालक/बालिकाओं के नाम जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में 20 मार्च 2018 तक जमा करवाने होंगे।
5 अप्रैल को डायट मैदान में प्रात: 9 बजे से कौशाम्बी मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भारत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता हैं। मैराथन में शामिल होने के लिए जिला खेल अधिकारी कार्यालय कौशाम्बी में आवेदन करना होगा, आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2018 है।
भाजपा सांसद विनोद सोनकर की पहल पर इस बार महोत्सव की सभा तैयारीयां दिल्ली से की गई है, जिसका प्रचार प्रसार एबीसी वर्ल्ड मीडिया की टीम के द्वारा किया जा रहा है।
एबीसी वर्ल्ड मीडिया के बारे में:
एबीसी वर्ल्ड मीडिया एक एकीकृत संचार कंपनी है जो आपके व्यापार को बढ़ने में, पारंपरिक कार्यों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों पर अपने काम का विज्ञापन देने में मदद करता है।
अधिक जानकारी के लिए, http://www.abcworldmedia.com/ पर जाएं।
मीडिया संपर्क:
Kapil Pandey
[email protected]
+91-9990859890
Account Manager
abc world media
Share this article