IMC 2026 में Fibocom और Grid-OS ने भारत में बड़े पैमाने पर IoT परिनियोजन को गति प्रदान की
नई दिल्ली,/PRNewswire/ -- वायरलेस संचार मॉड्यूलों और AI समाधानों का एक अग्रणी वैश्विक प्रदाता Fibocom, भारत में स्मार्ट भुगतान और वाहन ट्रैकिंग एप्लिकेशनों को आगे बढ़ाने के लिए, भारत स्थित IoT ODM Grid-OS के साथ सहयोग कर रहा है। IMC 2026 में, Grid-OS द्वारा Fibocom के LE270 LTE Cat 1 bis मॉड्यूल से संचालित एक Payment Soundbox, के साथ-साथ Fibocom के LE250 सीरीज LTE Cat 1 bis मॉड्यूलों पर आधारित दो 4G Vehicle Trackers भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
भारत का IoT बाजार तेजी से बड़े पैमाने पर परिनियोजन की ओर बढ़ रहा है। NPCI डेटा दर्शाता कि अगस्त 2026 में UPI सौदे 24.51 बिलियन तक पहुंच गए थे, जबकि वाहन ट्रैकिंग जैसे बढ़ती एप्लिकेशनें विश्वसनीय कनेक्टिविटी, कम बिजलीपॉवर खपत और स्थिति निर्धारण क्षमताओं के लिए तेजी से विविध आवश्यकताओं का निर्माण कर रही हैं।
Payment Soundbox के लिए, Fibocom LE270 वास्तविक समय में भुगतान संबंधी जानकारियों के ट्रांसमिशन के लिए स्थिर 4G कनेक्टिविटी प्रदान करता है। कनेक्टेड-मोड और DRX स्टैंडबाय पॉवर खपत के लिए अनुकूलित, LE270 का कम-पॉवर वाला डिज़ाइन Soundbox को 2000mAh बैटरी के साथ लगभग 7-8 दिनों की बैटरी लाइफ प्राप्त करने में सहायता करता है।
इस सहयोग की कवरेज Fibocom LE250 पर आधारित दो Grid-OS 4G Vehicle Trackers तक भी फ़ैली हुई है। वाहन लोकेशन और परिचालन डेटा ट्रांसमिशन को सपोर्ट करते हुए, यह मॉड्यूल LTE कनेक्टिविटी और GPS/BeiDou पोजिशनिंग प्रदान करता है। उत्पाद विकास और उसके बाद सॉफ्टवेयर रखरखाव को सरल बनाने में सहायता करते हुए, LE250 से OpenCPU और DFOTA को भी सपोर्ट प्रदान की जाती है।
Grid-OS के संस्थापक, Raghav Gautam, ने कहा, "Fibocom का व्यापक वायरलेस संचार पोर्टफ़ोलियो हमें विभिन्न IoT उत्पाद आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त समाधानों के चयन करने में लचीलापन प्रदान करता है। उत्पाद विकास से लेकर बड़े पैमाने पर उत्पादन तक विस्तारित हमारी क्षमताओं के साथ मिलकर, यह अधिक एप्लिकेशनों में हमारे सहयोग के विस्तार हेतु एक मजबूत आधार प्रदान करता है।"
Fibocom में APAC बिक्री के उपाध्यक्ष, Ronald Chan, ने कहा:"Fibocom के लिए भारत एक महत्वपूर्ण IoT बाजार है। पेमेंट साउन्डबॉक्स से लेकर वाहन ट्रैकर तक विस्तारित Grid-OS के साथ हमारा सहयोग दर्शाता है कि हमारा विविध वायरलेस पोर्टफ़ोलियो विभिन्न उपकरण आवश्यकताओं में किस प्रकार से स्थानीय भागीदारों को सपोर्ट और बड़े पैमाने पर कमर्शियल परिनियोजन को गति दे सकता है।"
Fibocom का परिचय
1999 में स्थापित, Fibocom वायरलेस संचार मॉड्यूलों और AI समाधानों का एक प्रमुख वैश्विक प्रदाता है। इसके पोर्टफ़ोलियो में पूरे विश्व में कनेक्टेड और इंटेलिजेंट एप्लिकेशनों को सशक्त बनाने वाली सेलुलर, AI, ऑटोमोटिव और GNSS मॉड्यूलों के साथ-साथ AI टूलचेन, वैश्विक कनेक्टिविटी और क्लाउड सेवाएं सम्मिलित हैं।
Share this article