Sai Life Sciences ने 2021 में 500+ वैज्ञानिकों को नियुक्त करने की योजना घोषित की
- API प्रक्रिया विकास और विस्तार में 100 वैज्ञानिकों की भर्ती के पहले चरण की तत्काल शुरुआत
- आगामी वर्ष के दौरान डिस्कवरी केमिस्ट्री, बायोलॉजी और DMPK में चरणबद्ध तरीके से 400 पदों पर भर्ती करने की योजना पर काम शुरू
हैदराबाद, भारत, 22 दिसम्बर, 2020 /PRNewswire/ -- Sai Life Sciences, जो कि भारत की एक सबसे तेजी से विकसित होती Contract Research, Development & Manufacturing Organizations (CRDMOs) है, ने आज वर्ष 2021 में 500+ वैज्ञानिकों को नियुक्त करने की अपनी योजना घोषित की। इस अभियान के पहले चरण में कंपनी, API प्रक्रिया और एनालिटिकल अनुसंधान एवं विकास, पार्टिकल इंजीनियरिंग और साइंस, विशिष्ट प्लेटफार्म तकनीकों तथा लाइफ साइकल मैनेजमेन्ट में वैज्ञानिक प्रतिभाओं की भर्ती करेगी।
यह घोषणा करते हुए
Krishna Kanumuri,
CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर, Sai Life Sciences, ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, "बीते 18-24 महीनों में हमने अपनी R&D सुविधाओं का काफी विकास किया है और ग्राहकों तक हमारी पहुंच तेजी से बढ़ रही है। हमें आशा है कि ये प्रयास आने वाले महीनों में फलदायी होंगे और इसलिए हम अपनी टीम का विस्तार करने जा रहे हैं। हमारी उच्चकोटि की प्रतिभावान कार्मिकशक्ति में यह बढ़ोत्तरी, हमें हमारे ग्राहकों की कॉम्प्लेक्स केमिस्ट्री और अगली पीढ़ी की तकनीकों वाली परियोजनाओं की रफ्तार बढ़ाने में मदद करते हुए उनको बेहतर सेवाएं देने में सहायक होगी।"
वर्तमान भर्ती अभियान के तहत कंपनी ऐसी शीर्षस्तरीय वैश्विक वैज्ञानिक प्रतिभाओं को नियुक्त करना चाहती है जिन्होंने प्रतिष्ठित अकादमिक संस्थानों से सिंथेटिक आर्गनिक/एनालिटिकल केमिस्ट्री में M.Sc./Ph.D/पोस्ट डॉक्टरेट की हो और जिनको वैश्विक फार्मा R&D में विविध स्तरों पर 20 वर्ष तक अनुभव हो। कंपनी ने तकनीक हस्तांतरण केंद्रित प्रोसेस इंजीनियरों और प्रोजेक्ट मैनेजरों के लिए भी रिक्तियां निकाली हुई हैं। रिक्तियों की पूरी सूची यहां देखी जा सकती है।
अपनी स्थापना के बाद 2019 में 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कंपनी ने Sai Nxt नामक एक संगठन-व्यापी पहल की घोषणा की जो इसे नई पीढ़ी के CRO/CDMO में रूपांतरित करने के लिए है। गहन ज्ञान और अपने ग्राहकों से प्राप्त प्रतिक्रियाओं से प्रेरित यह अपनी R&D और उत्पादन सुविधाओं का उल्लेखनीय विस्तार करने और उन्नत बनाने, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमताएं गहन बनाने, स्वचालन और डाटा सिस्टमों को मज़बूत बनाने और सुरक्षा, गुणवत्ता और ग्राहक केंद्रित मानदंड ऊंचे उठाने के लिए 2019 से 2023 के बीच US$150M का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Sai Nxt के तहत कंपनी ने 172 KL API और इंटरमीडिएट निर्माण क्षमता विस्तार किया, कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स USA में एक डिस्कवरी बायोलॉजी लैब, मैनचेस्टर UK में एक प्रोसेस R&D उत्कृष्टता केंद्र और हैदराबाद में फ्लो केमिस्ट्री, बायोकैटेलिसिस और क्रिस्टलाइजेशन सहित तकनीकी प्लेटफार्मों के साथ 83,000 वर्ग फीट की एकीकृत अनुसंधान एवं तकनीकी इकाई स्थापित की है। यह भारत में मुख्यालय वाली पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने Pharmaceutical Supply Chain Initiative (PSCI) को ज्वॉइन किया है। कंपनी अब R&D और मैन्युफैक्चरिंग में उच्च संभावनाशील क्षमता विस्तार करने, एक नया क्लीन रूम ब्लॉक और 200KL अतिरिक्त निर्माण क्षमता विस्तार करने की प्रक्रिया में है।
Sai Life Sciences के बारे में
Sai Life Sciences एक फुल सर्विस CRO/CDMO है जो 2025 तक 25 नई दवाओं की लांच में सहयोग करने की सोच से प्रेरित है। यह विश्वस्तर पर नवप्रवर्तक फार्मा और बायोटेक कंपनियों के साथ काम करती है और जटिल छोटे मॉलेक्यूल्स की खोज, विकास और निर्माण को गति प्रदान करती है। एक विशुद्ध CRO-CDMO कंपनी के रूप में Sai Life Sciences ने अनेक विविध NCE विकास कार्यक्रमों में योगदान किया है, और अपनी गुणवत्ता और प्रतिक्रियाशीलता के आधार पर लगातार मूल्य प्रदान किए हैं। इस समय यह शीर्ष 10 बड़ी फार्मा कंपनियों में से 7 के साथ काम कर रही है, और इसके अलावा अनेक छोटी और मध्यम आकार की फार्मा और बायोटेक कंपनियों के साथ भी काम कर रही है। Sai Life Sciences का निजी स्वामित्व वैश्विक निवेशकों TPG Capital और HBM Healthcare Investments के पास है, जो इसे समर्थित करते हैं। https://www.sailife.com/
फोटो: https://mma.prnewswire.com/media/1388075/Sai_Life_Sciences_Recruitment.jpg
लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/1044186/Sai_Life_Sciences_Logo.jpg
Share this article