Supermicro अब NVIDIA Vera Rubin NVL72 रैक की शिपिंग कर रहा है
- Supermicro का DCBBS अब सभी महत्वपूर्ण कंप्यूटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट करता है, जिससे NVIDIA Vera Rubin NVL72 परिनियोजनों के लिए ऑनलाइन होने का समय कम हो जाता है।
- NVIDIA Vera Rubin प्लेटफॉर्म के लिए कोल्ड प्लेटों से लेकर CDUs और कूलिंग टावरों तक अनुकूलित संपूर्ण लिक्विड-कूलिंग स्टैक
- पॉवर घेरे से लेकर ऑपरेशनल क्लस्टर तक: DCBBS Blueprints प्रत्येक Scalable Unit में 1,152 GPUs और HBM4 की 331 TB मेमोरी सहित 5 MW से गीगावाट पैमाने तक के लिए संतुलित बिल-ऑफ-मटेरियल्स की परिभाषा करते हैं
- साइट सर्वे, प्रोजेक्ट डिज़ाइन, एकीकरण, L11 और L12 परीक्षण, ऑन-साइट परिनियोजन और अनवरत सपोर्ट के लिए एक ही उत्तरदायी टीम
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया, 23 सितंबर, 2026 /PRNewswire/ -- Super Micro Computer, Inc. (NASDAQ: SMCI), एक एंटरप्राइज़, स्टोरेज, और 5G/एज IT टोटल समाधान प्रदाता, अब Supermicro के Data Center Building Block Solutions® (DCBBS) और इसके डायरेक्ट लिक्विड कूलिंग स्टैक (DLC-2) के साथ एकीकृत NVIDIA Vera Rubin NVL72 रैक की शिपिंग कर रहा है।
Supermicro के अध्यक्ष और CEO, Charles Liang, ने कहा, "हमने ठीक इसी क्षण के लिए लिक्विड-कूलिंग स्टैक, मैन्यूफ़ैक्चरिंग क्षमता और परिनियोजन टीमों के निर्माण में वर्षों बिताए हैं। हमारे ग्राहक अब एक Scalable Unit का ऑर्डर दे सकते हैं और शुरु-से-अंत-तक एकीकरण के साथ हमारी कोल्ड प्लेट और कूलिंग टॉवर के बीच की प्रत्येक परत का डिज़ाइन और निर्माण करने की क्षमता के कारण उत्पादन के लिए तैयार सिस्टम प्राप्त कर सकते हैं। DLC-2 तकनीक का हमारा विकास ही Supermicro को अन्य से अलग बनाता है और हमें NVIDIA Vera Rubin प्लेटफॉर्म के लिए सबसे अधिक संपूर्ण समाधान प्रदान करने में सक्षम बनाता है।"
Supermicro के NVIDIA Vera Rubin NVL72 रैकों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।
NVIDIA Vera Rubin प्लेटफॉर्म को डायरेक्ट लिक्विड कूलिंग तकनीक के साथ मिलाकर डिज़ाइन किया गया था ताकि AI-थ्रूपुट-प्रति-वॉट को दक्षता के ऐसे स्तर पर पहुंचाया जा सके जो केवल एयर कूलिंग से हासिल नहीं किया जा सकता है। प्रति सेकंड AI परिचालन की अधिक संख्या से ऊष्मा का भार भी बढ़ जाता है: ऊष्मा को ठंडी प्लेटों से लेकर मैनिफोल्डों के माध्यम से कूलिंग टॉवर तक, पूरे फ्लूइड वितरण लूप के माध्यम से स्थानांतरित किया जाना चाहिए। Supermicro प्रत्येक रैक का पूर्ण लिक्विड कूलिंग स्टैक के साथ परीक्षण और सत्यापन करता है, जिससे परिनियोजन के समय ऑनलाइन होने का समय कम हो जाता है।
Supermicro का उत्पादन-मार्ग व्यक्तिगत सिस्टम नोड की मकैनिकल इंजीनियरिंग, लिक्विड-कूल्ड रैकों के बड़े पैमाने पर निर्माण से लेकर NVIDIA संदर्भ आर्किटेक्चर पर आधारित क्लस्टर के पूरे ऑनसाइट परिनियोजन तक फैला हुआ है। Supermicro का DCBBS अद्वितीय थर्मल विशेषज्ञता और लिक्विड कूलिंग कंपोनेंटों का एक व्यापक इन-हाउस पोर्टफोलियो प्रस्तुत करता है। कोल्ड प्लेटें, मैनिफोल्ड, होज़ किट, रैक पावर शेल्फ, इन-रो कूलिंग डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट (CDUs), इन-रैक CDUs, लिक्विड-टू-एयर साइडकार CDUs, रियर डोर हीट एक्सचेंजर और फैसिलिटी-साइड कूलिंग टावर, सभी एक ही पोर्टफोलियो से आते हैं।
Supermicro के NVIDIA Vera Rubin NVL72 के लिए DCBBS समाधानों में निम्न शामिल हैं:
- NVIDIA Vera Rubin NVL72 रैक। एक ही सिंगल लिक्विड-कूल्ड रैक में 72 NVIDIA Rubin GPUs और 36 NVIDIA Vera CPUs एक मशीन के रूप में काम करते हैं; प्रत्येक में चार Rubin GPUs और दो Vera CPUs वाले अठारह 1U कंप्यूट ट्रे में से नौ छठी पीढ़ी के NVIDIA NVLink स्विच ट्रे के माध्यम से जुड़े होते हैं जो 216 TB/सेकंड की स्केल-अप बैंडविड्थ प्रदान करते हैं; प्रत्येक रैक 20.7 TB HBM4 मेमोरी और 54 TB तक LPDDR5X मेमोरी प्रदान करता है
- Supermicro इन-रो कूलिंग वितरण इकाइयाँ, 1.8 मेगावाट प्रति CDU की रेटिंग के साथ, N+1 अतिरिक्तता के साथ परिनियोजित
- वैकल्पिक Supermicro रियर डोर हीट एक्सचेंजर शेष ऊष्मा भार को ग्रहण करना सुनिश्चित करते हैं
- AI कंप्यूट फैब्रिक, कन्वर्ज्ड फैब्रिक और आउट-ऑफ-बैंड मैनेजमेंट केबलिंग सहित NVIDIA संदर्भ आर्किटेक्चर पर आधारित नेटवर्किंग एकीकरण और केबलिंग सेवाएं
NVIDIA Vera Rubin NVL72 रैक की परिनियोजन को आसान बनाने के लिए, Supermsicro के DCBBS Blueprint द्वारा 5 MW से लेकर गीगावाट तक के पॉवर घेरे के लिए संतुलित बिल-ऑफ-मटेरियल्स को परिभाषित किया जाता है। एक Vera Rubin NVL72 Scalable Unit पर आधारित DCBBS Blueprint द्वारा 16 कंप्यूट रैकों में 331 TB HBM4 मेमोरी के साथ संतुलित कूलिंग क्षमता, पॉवर डिलीवरी, उच्च-प्रदर्शन स्टोरेज, संदर्भ मेमोरी स्टोरेज और नेटवर्किंग सहित 1,152 NVIDIA Rubin GPUs प्रदान किए जाते हैं। Supermicro की एक टीम साइट सर्वे, डिज़ाइन, एकीकरण, परीक्षण, डिलीवरी, परिनियोजन और अनवरत सपोर्ट सहित पूरे प्रोजेक्ट को मैनेज करती है
आपकी अगली पीढ़ी के AI इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और विस्तार में सहायता कर सकने के लिए DCBBS के तरीकों के बारे में यहां खोजें।
Super Micro Computer, Inc. का परिचय
Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लीकेशन-अनुकूलित टोटल IT समाधानों की एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। कैलिफोर्निया के सैन जोस में स्थापित और संचालित Supermicro, एंटरप्राइज, क्लाउड, AI और 5G Telco/एज IT इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बाजार में सबसे पहले नवाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सर्वर, AI, स्टोरेज, IoT, स्विच सिस्टमों, सॉफ्टवेयर और सहायता सेवाओं से युक्त एक टोटल IT समाधान प्रदाता हैं। हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए क्लाउड से एज तक अगली पीढ़ी के नवाचार को सक्षम बनाते हुए, Supermicro की मदरबोर्ड, पावर एवं चेसिस डिज़ाइन विशेषज्ञता हमारे विकास एवं उत्पादन को अधिक सक्षम बनाती है। हमारे उत्पाद इन-हाउस (अमेरिका, ताइवान और नीदरलैंड में) डिज़ाइन और निर्मित किए जाते हैं, पैमाने और दक्षता के लिए वैश्विक संचालन का लाभ उठाते हुए और कुल लागत में सुधार करने और पर्यावरणीय प्रभाव (Green Computing) को कम करने के लिए अनुकूलित किए जाते हैं । Server Building Block Solutions® का पुरस्कार-विजेता पोर्टफ़ोलियो हमारे फ़ार्म फ़ैक्टरों, प्रोसेसरों, मेमोरी, GPUs, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पॉवर और कूलिंग समाधानों (वातानुकूलित, निर्बाध एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के सर्वसमावेशी सैट को सपोर्ट करने वाले सहज और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉकों से निर्मित सिस्टमों के व्यापक परिवार से चयन करके ग्राहकों के सटीक कार्यभार और एप्लिकेशन के लिए अनुकूल बनाने में उनकी सहायता करता है।
Supermicro, Server Building Block Solutions और We Keep IT Green, Super Micro Computer, Inc. के ट्रेडमार्क और/या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।
अन्य सभी ब्रांड, नाम और ट्रेडमार्क उनके संबंधित स्वामियों की परिसंपत्ति है।
Share this article