VINSSEN को RINA से समुद्री ईंधन सैल स्टैक के लिए Type Approval प्राप्त हुआ
सियोल, दक्षिण कोरिया, 21 मार्च, 2025 /PRNewswire/ -- VINSSEN, हाइड्रोजन ईंधन सैल्स और सहायक प्रणालियों पर केंद्रित एक समुद्री डीकार्बोनाइजेशन टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ, को उसके 60kW समुद्री ईंधन सैल स्टैक के लिए इतालवी वर्गीकरण सोसायटी, RINA, से Type Approval प्राप्त हुआ है। यह अनुमोदन VINSSEN की 120kW समुद्री ईंधन सैल विद्युत उत्पादन सिस्टम के प्रदर्शन और व्यावसायीकरण को गति प्रदान करता है, जिससे वैश्विक पर्यावरण-अनुकूल समुद्री उद्योग में इसका टेक्नोलॉजीकल नेतृत्व सशक्त होता है।
घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हाइड्रोजन ईंधन सैल परियोजनाओं को सक्रियता से आगे बढ़ाते हुए, VINSSEN समुद्री क्षेत्र के लिए हाइड्रोजन ईंधन सैल टेक्नोलॉजी विकास में अग्रणी रहा है। स्पष्ट समुद्री हाइड्रोजन-संबंधी कानूनी मानकों के अभाव के बावजूद, कंपनी ने अपनी तकनीकी विशेषज्ञता का प्रदर्शन करते हुए व्यवस्थित रूप से टेक्नोलॉजी सत्यापन और कठोर प्रमाणन प्रक्रियाओं के संचालन के लिए नियामक सैंडबॉक्स का उपयोग किया है।
हाल ही में प्राप्त किया गया RINA का Type Approval पर्यावरण अनुकूल जहाजों के लिए हाइड्रोजन ईंधन सैल टेक्नोलॉजी में अंतर्राष्ट्रीय विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ पूर्ण व्यावसायीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम को भी दर्शाता है। यह उपलब्धि समुद्री कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए एक प्रमुख समाधान के रूप में हाइड्रोजन ईंधन सैल्स को बढ़ावा देने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस प्रमाणन प्रक्रिया में VINSSEN ने सभी IEC मानकों पर आधारित प्रदर्शन और पर्यावरण परीक्षणों को सफलतापूर्वक पास किया है। कंपन परीक्षण ने विशिष्ट फ्रीक्वन्सी और एक्सीलरेशन स्थितियों के तहत सिस्टम के स्थायित्व की पुष्टि की तथा डाईइलेक्ट्रिक सामर्थ्य परीक्षण से पता चला कि सिस्टम, सभी आवश्यक मानकों को पूरा करते हुए, इन्सुलेशन विफलता के बिना उच्च वोल्टेज को सहन कर सकता है। समुद्री और जहाज निर्माण एप्लीकेशनों के लिए VINSSEN ने ईंधन सैल मॉड्यूल की विश्वसनीयता और सुरक्षा की पुष्टि करते हुए इन चुनौतीपूर्ण परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
भविष्य के लिए, VINSSEN ने 150kW उच्च-आउटपुट ईंधन सैल स्टैक और रिफॉर्मड गैस (75% हाइड्रोजन और 25% नाइट्रोजन) का उपयोग करते हुए ऑनबोर्ड ईंधन सैल बिजली उत्पादन सिस्टम सहित अगली पीढ़ी के हाइड्रोजन ईंधन सैल समाधानों के विकास में तेजी लाने की योजना बनाई है। इन नवाचारों से बड़े जहाजों पर MW-श्रेणी के हाइड्रोजन ईंधन सैल सिस्टम लागू करने की संभाव्यता में वृद्धि होगी।
VINSSEN के एक प्रतिनिधि ने कहा, "MW-श्रेणी के समुद्री हाइड्रोजन ईंधन सैल सिस्टमों के व्यावसायीकरण के लिए यह Type Approval एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हम निरंतर टेक्नोलॉजीकल नवाचार और वैश्विक प्रमाणन की खोज के माध्यम से समुद्री बाजार में अग्रणी बने रहेंगे।"
[VINSSEN परिचय]
VINSSEN Co., Ltd. विद्युत प्रोपल्शन और हाइड्रोजन ईंधन सैल्स का उपयोग करते हुए जहाजों के लिए पर्यावरण अनुकूल प्रोपल्शन सिस्टमों के विकास और उत्पादन में कार्यरत है। कंपनी के पास इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम, जहाजों के लिए हाइड्रोजन ईंधन सैल और इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन अवकाश नौकाओं से संबंधित 50 से अधिक पेटेंट हैं। इसका लक्ष्य डीज़ल इंजन से चलने वाले जहाजों को विद्युत और हाइड्रोजन टेक्नोलॉजियों से चलने वाले पर्यावरण-अनुकूल जहाजों में परिवर्तित करना है।
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2646031/Ceremony_Type_Approval.jpg
Share this article