स्तन तथा फेफड़ों के कैंसर में एडवांस पैथोलॉजी के लिए एक स्थायी इकोसिस्टम को गति देने में सहायता करने के लिए AstraZeneca ने Roche Diagnostics Asia Pacific के साथ सहयोग किया
सिंगापुर, 20 मई, 2026 /PRNewswire/ -- AstraZeneca और Roche Diagnostics Asia Pacific ने आज नौ एशियाई बाजारों में डिजिटल पैथोलॉजी क्षमताओं को आगे बढ़ाने और कैंसर देखभाल को बेहतर बनाने में सहायता करने के लिए इस क्षेत्र में पहली बार तीन वर्ष के एक समझौता-ज्ञापन की घोषणा की है। इस ऐतिहासिक सहयोग का उद्देश्य शैक्षिक और प्रशिक्षण पहलों के माध्यम से AI-संचालित डिजिटल और कम्प्यूटेशनल पैथोलॉजी को अपनाने में तेजी लाना और स्तन तथा फेफड़ों के कैंसर में बायोमार्कर परीक्षण में सुधार करना है।
विश्व स्तर पर, स्तन कैंसर के लगभग आधे मामले[1] और फेफड़ों के कैंसर के नए निदानों में से 60% से अधिक[2] एशिया में होते हैं। स्तन कैंसर में, लगभग आधी एशियाई महिलाओं में HER2[3] के स्तर कम होते है, जबकि नॉन-स्माल सेल लंग कैंसर[4] (NSCLC) में 82-90% TROP2 मौजूद होता है। इसलिए, सटीक बायोमार्कर, परीक्षण उपचार निर्णयों को निर्देशित करने की कुंजी है, और AI-सक्षम TROP2 का मूल्यांकन एंटीबॉडी ड्रग कंजुगेट थेरेपी के प्रति प्रतिक्रिया करने की अधिक संभावना रखने वाले रोगियों की पहचान करने में सहायता करता है।
यह सहयोग पूरे एशिया में AI-सहायता प्राप्त पैथोलॉजी में ज्ञान और अपनाने के बीच मौजूद महत्वपूर्ण अंतर को दूर करता है। केवल 17% चिकित्सक स्वयं को एडवांस पैथोलॉजी टेक्नोलॉजियों के संबंध में अत्यंत जागरुक मानते हैं, और क्लिनिकल सेटिंग्स में कम्प्यूटेशनल पैथोलॉजी-आधारित परीक्षणों का कम उपयोग करते है।[5] उदाहरण के लिए, फिलीपींस में, 60% मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट रिपोर्ट करते हैं कि बायोमार्कर परीक्षण की अनुपलब्धता ने उनकी प्रैक्टिस में बाधा डाली है।[6]
"आत्मनिर्भर स्वास्थ्य सिस्टमों का निर्माण कैंसर देखभाल को बदलने के हमारे मिशन का आधार है," Arun Krishna, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, एशिया, AstraZeneca ने कहा। "इस सहयोग का उद्देश्य पूरे क्षेत्र में मौजूदा क्लिनिकल कमियों को दूर करना है। Roche Diagnostics के साथ मिलकर AI-संचालित पैथोलॉजी की शिक्षा और अपनाने को बढ़ावा देने के प्रयासों से, हम रोगी की उपचार प्रक्रिया में सटीक निदान के एकीकरण का समर्थन कर सकते हैं, जिससे अधिक से अधिक रोगियों को उचित समय पर उचित उपचार मिल सकता है।"
AI-सहायता प्राप्त पैथोलॉजी क्लिनिकल प्रक्रियाओं को मानकीकृत करने, सब्जेक्टिविटी को कम करने और सटीकता में सुधार करने में सहायता करती है। अध्ययनों से पता चलता है कि AI-सहायता प्राप्त कार्यप्रवाह निम्न कर सकते हैं[7]:
- क्लिनिकल सटीकता में 5% तक सुधार करना, प्रत्येक मामले के पढ़ने के समय को 36% तक कम करना।
- मानव थकान और सब्जेक्टिविटी को कम करके व्याख्या सामंजस्य को 15% तक बढ़ाना।
- HER2-नकारात्मक के रूप में पहले से लेबल किए गए 24% मामलों को HER2-कम श्रेणी में पुनर्वर्गीकृत करके लक्षित उपचारों तक पहुंच का विस्तार करना।
- TROP2[8] के लिए पहले AI-संचालित साथी निदान के माध्यम से अधिक सटीक रोगी पहचान[3] को सक्षम करना
रोगियों को उचित उपचारों से मिलाए जाने पर क्लिनिकल लाभों में बेहतर प्रतिक्रिया दरें, प्रोग्रेशन फ्री सर्वाइवल,[9] और अनुकूलित स्वास्थ्य देखभाल संसाधन शामिल हो सकते हैं।
Roche Diagnostics में, हम मानते हैं कि समय पर और सटीक निदान प्रभावी कैंसर देखभाल की बुनियाद है। Asia Pacific क्षेत्र में, उन्नत निदान तक पहुंच में अंतराल रोगी के परिणामों को प्रभावित करता रहता है", Roche Diagnostics Asia Pacific क्षेत्र के प्रमुख, Lance Littleने कहा। "इस सहयोग के माध्यम से, हम क्लिनिकल क्षमताओं को मजबूत करने और स्वास्थ्य-सेवा सिस्टमों में डिजिटल पैथोलॉजी को अपनाने में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। यह अधिक सुसंगत और विश्वसनीय निदान को सक्षम बनाने, फेफड़े और स्तन कैंसर के रोगियों के लिए देखभाल के स्तर को बढ़ाने की कुंजी है।"
सिंगापुर, ताइवान, कोरिया, थाईलैंड, मलेशिया, भारत, इंडोनेशिया, वियतनाम और फिलीपींस में, यह सहयोग स्थानीय स्वास्थ्य-सेवा सिस्टम की आवश्यकताओं को पूरा करने और क्लिनिकल कार्यप्रवाहों में AI-सहायता प्राप्त कम्प्यूटेशनल पैथोलॉजी के एकीकरण को गति देने वाली शैक्षिक और प्रशिक्षण पहलों को सक्रिय करेगा।
यह गैर-प्रचार सामग्री AstraZeneca द्वारा विकसित और वित्तपोषित है।
Z2-7573 | DOP: मई 2026
संदर्भ: |
1. Mengxia Fu, इत्यादि The Breast, वॉल्यूम 79, 2025। |
2. Chiu, Chao-Hua इत्यादि eClinicalMedicine, वॉल्यूम 74, 10270 |
3. Yang, C., इत्यादि (2025)। Therapeutic advances in medical oncology, 17, 17588359251353083. |
4. Kuo, P., इत्यादि (2025)। PloS one, 20(4), e0321555। |
5. Aggarwal, C., इत्यादि (2025)। Diagnostics (बासेल, स्विट्ज़रलैंड), 15(19), 2527। |
6. Alberto, I. इत्यादि (2023)। The Lancet regional health. Western Pacific, 32, 100667।https://doi.org/10.1016/j.lanwpc.2022.100667 |
7. Rajadurai, P. इत्यादि (2025)। Annals of Oncology. 36. S461. 10.1016/j.annonc.2025.08.1037. |
8. BioPharma Asia. 2026. Roche को नॉन-स्मॉल सेल लंग के कैंसर के लिए AI-संचालित कंपेनियन डायग्नोस्टिक के लिए FDA Breakthrough डिवाइस का दर्जा दिया गया। https://biopharma-asia.com/sections/roche-granted-fda-breakthrough-device-designation-for-ai-driven-companion-diagnostic-for-non-small-cell-lung-cancer/ |
9. Fountzilas E, इत्यादि Genome Med. 31 अगस्त 31; 2022 , 14(1):101. |
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2981814/AstraZeneca_x_Roche_MoU_signing_ID_a6807a9729f6.jpg
Share this article