अबू धाबी का परिवारों को न्योता: बस एक छोटी फ्लाईट की दूरी पर हर पीढ़ी के साथ मनाएँ दीवाली
News provided by
Department of Culture and Tourism - Abu Dhabi (DCT Abu Dhabi)06 Oct, 2026, 16:03 IST
सफेद रेत वाले बीच, विश्वस्तरीय म्यूजियम, थीम पार्क, फेस्टिव शॉपिंग और दीवाली फीस्ट का बेहतरीन संगम, होलिडे पैकेज 83,825 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू
नई दिल्ली और अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात, 6 अक्टूबर 2026 /PRNewswire/ -- डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म – अबू धाबी (डीसीटी अबू धाबी) सैलानियों को यू.ए.ई की राजधानी में दीवाली के लिए खास तौर पर तैयार किए गए मल्टी-जनरेशनल फैमिली गेटवे के लिए आमंत्रित कर रहा है। यह जगह भारत के प्रमुख शहरों से केवल तीन से चार घंटे की फ्लाईट की दूरी पर है।
दादा-दादी से लेकर बच्चों तक, हर पीढ़ी की पसंद का ध्यान रखते हुए तैयार किए गए अबू धाबी के इस सीजन के अनुभवों में सफेद रेत वाले बीच, विश्वस्तरीय म्यूजियम, थीम पार्क, फेस्टिव शॉपिंग और फैमिली फीस्ट का बेहतरीन मेल है। होलिडे पैकेज की शुरुआत 83,825 रुपये प्रति व्यक्ति से होती है। परिवार चाहे छोटा सा गेटवे प्लान कर रहे हों या लंबी छुट्टियाँ, अबू धाबी में रोशनी के त्योहार को साथ मिलकर मनाना बेहद आसान है।
यूटाजो का सिक्स-नाईट डिस्कवर अबू धाबी फेस्टिव सेलेब्रेशन पैकेज, जो 83,325 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होता है, इसमें ब्रेकफास्ट के साथ एकोमोडेशन और एयरपोर्ट ट्रांसफर शामिल हैं। इस पैकेज में शेख जायद ग्रांड मॉस्क, लूवर अबू धाबी, यस आईलैंड के एक थीम पार्क और डेजर्ट सफारी की सैर भी शामिल है, साथ ही शॉपिंग के लिए भी समय मिलता है।
अहमदाबाद से उड़ान भरने वाले जो परिवार अपनी ट्रैवल की सारी तैयारियों की चिंता से मुक्त रहना चाहते हैं, उनके लिए फ्लेमिंगो ट्रांसवर्ल्ड का दीवाली पैकेज – एपिक टूर पैकेज विद स्काई व्यू167,500 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होता है। इसमें रिटर्न इकॉनॉमी फ्लाईट, यूएई का वीजा और अबू धाबी में तीन रात का प्रवास शामिल है। एमिरेट्स पैलेस मंडारिन ओरिएंटल में हाई टी, यस आईलैंड के दो थीम पार्क, टीमलैब फेनोमेना अबू धाबी और शेख जायद ग्रांड मॉस्क की विजिट भी इस प्लान का हिस्सा हैं।
थॉमस कुक का थ्री-नाईट अरेबियन धमाका – विंटर पैकेज 136,500 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होता है, जिसमें टीमलैब फेनोमेना अबू धाबी में दिलचस्प आर्ट, कस्र अल वतन का आर्किटेक्चर, स्नो अबू धाबी में रेगिस्तान के बीच बर्फ का मजा और यस आईलैंड के दो थीम पार्क का अनुभव शामिल है। गाईडेड सिटी टूर, शेख जायद ग्रांड मॉस्क में फोटो स्टॉप और बीएपीएस हिंदू मंदिर की विजिट इस प्रवास को और भी यादगार बना देती है।
घूमने-फिरने और फैमिली एडवेंचर के बीच आराम से समय बिताने के लिए रिक्सोस प्रीमियम सादियत आईलैंड 1 से 15 नवंबर, 2026 के बीच कम से कम दो नाईट के स्टे पर सबसे अच्छे उपलब्ध रेट पर 25 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है। इसके साथ चुनिंदा रूम कैटेगरीज में बच्चों के लिए कॉम्प्लिमेंटरी ऑल-इंक्लुसिव एकोमोडेशन भी दिया जा रहा है। यानी दीवाली की फैमिली होलिडे में समुद्र किनारे साथ समय बिताना भी शामिल हो सकता है, वो भी अबू धाबी के प्रमुख सांस्कृतिक स्थानों से बस कुछ ही मिनटों की दूरी पर।
घर से दूर होने का मतलब अपने जाने-पहचाने स्वाद को पीछे छोड़ना नहीं है। 6 से 8 नवंबर तक नमक की दीवाली टेबल में लाइव चाट, तंदूरी आईटम्स, भारत के क्षेत्रीय पकवान और पारंपरिक मिठाईयां लगभग 4,200 रुपये प्रति वयस्क में परोसी जाएँगी। 10 साल या उससे कम उम्र के अधिकतम दो बच्चों का खाना मुफ्त रहेगा।
फेस्टिव ऑफर्स के अलावा भी अबू धाबी में परिवार के हर सदस्य के लिए कुछ न कुछ खास है। परिवारों को कल्चर और थीम पार्क में से किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं है: सुबह का समय सादियत आईलैंड के म्यूजियम में बिताया जा सकता है, जिनमें लूवर अबू धाबी भी शामिल है, और दोपहर यस आईलैंड पर रोलर कोस्टर और एंटरटेनमेंट का मजा लिया जा सकता है। अमीरात की पहचान में शेख जायद ग्रांड मॉस्क, कस्र अल वतन का आर्किटेक्चर और बीएपीएस हिंदू मंदिर शामिल हैं, जबकि टीमलैब फेनोमेना अबू धाबी, स्नो अबू धाबी और डेजर्ट सफारी हर उम्र के लोगों के लिए दिलचस्प अनुभव जोड़ते हैं।
जो परिवार धनतेरस और दीवाली पर शॉपिंग करना चाहते हैं, उनके लिए गैलेरिया अल मरियाह आईलैंड मॉल वाटरफ्रंट की सैटिंग में लग्जरी फैशन हाउस और इंटरनेशनल ब्रांड एक ही जगह पेश करता है, जिससे फेस्टिव शॉपिंग अपने आप में एक खास अनुभव बन जाती है।
तो फैमिली व्हाट्सऐप ग्रुप में यह खबर कौन सुनाएगा? इस दीवाली अबू धाबी में यादगार फैमिली गेटवे बुक करें, यहाँ: visitabudhabi.ae/en/campaign/diwali
ऑफर, कीमतें, इन्क्लूजन और पैकेज उपलब्धता तथा संबंधित पार्टनर की नियम एवं शर्तों के अधीन हैं। डाइनिंग के लिए रुपये में कन्वर्जन अनुमानित है और एक्सचेंज रेट के अनुसार बदल सकता है।
डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म – अबू धाबी के बारे में
डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म – अबू धाबी (डीसीटी अबू धाबी) अबू धाबी के कल्चर और टूरिज्म सेक्टर तथा इसके क्रिएटिव उद्योगों के सतत विकास को गति देता है, जिससे आर्थिक प्रगति को बल मिलता है और अबू धाबी की व्यापक वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में मदद मिलती है।
उन संगठनों के साथ साझेदारी में काम करते हुए, जो अमीरात को एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करते हैं, डीसीटी अबू धाबी पूरे इकोसिस्टम को अमीरात की संभावनाओं के साझा विजन के साथ जोड़ने, प्रयासों और निवेश में तालमेल बिठाने, नवीन समाधान प्रस्तुत करने और कल्चर व टूरिज्म उद्योगों को सहयोग देने के लिए सर्वश्रेष्ठ टूल्स, नीतियों और सिस्टम का उपयोग करने का प्रयास करता है।
डीसीटी अबू धाबी का विजन अमीरात के लोगों, विरासत और परिदृश्य से परिभाषित होता है। हम अबू धाबी को प्रामाणिकता, नवाचार और बेजोड़ अनुभवों की जगह के रूप में और अधिक सशक्त बनाने के लिए काम करते हैं, जिसकी पहचान इसकी जीवंत मेहमाननवाजी की परंपराओं, अग्रणी पहलों और रचनात्मक सोच से होती है।
Share this article