अपने कैलेंडर में यह तारीख अंकित कर लें: अबू धाबी ने अपने शानदार आयोजनों के दौर का अनावरण किया
उद्घाटन वाले Frieze Abu Dhabi और जीवंत NOMAD Abu Dhabi से लेकर Formula 1® Etihad Airways Abu Dhabi Grand Prix के रोमांच और प्रतिष्ठित Liwa International Festival तक, अबू धाबी एक रोमांचक और विविध कार्यक्रमों का कैलेंडर प्रस्तुत कर रहा है।
अबू धाबी, UAE, 12 अक्टूबर 2026 /PRNewswire/ -- अबू धाबी में आधिकारिक तौर पर आयोजनों का दौर शुरू हो गया है, जिसमें 40 से अधिक विश्व स्तरीय प्रदर्शन प्रस्तुत किए जा रहे हैं जो 2027 की शुरुआत तक पूरे अमीरात में ऑडियंस को मंत्रमुग्ध कर देंगे।
Experience Abu Dhabi अपने अब तक के सबसे गतिशील और रोमांचक मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में से एक है। प्रमुख कार्यक्रमों के तहत Yasalam After-Race Concerts में Lewis Capaldi और Alex Warren जैसे कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ-साथ 2026 में Anyma, Tamer Hosny और Tamer Ashour द्वारा भी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। ये कार्यक्रम Formula 1® Etihad Airways Abu Dhabi Grand Prix और Frieze Abu Dhabi सहित प्रमुख वैश्विक आयोजनों के पूरक हैं।
उक्त कार्यक्रमों में सभी के लिए अविस्मरणीय क्षणों का वादा करने वाले संस्कृति, खेल, संगीत, पारिवारिक मनोरंजन और जीवनशैली से जुड़े अनुभवों की एक विस्तृत रेंज प्रस्तुत करने की उम्मीद है। यह दौर प्रसिद्ध वैश्विक आयोजनों पर भी प्रकाश डालता है, जिनमें Culture Summit Abu Dhabi, Abu Dhabi Showdown Week और UFC के साथ-साथ अमीरात के सांस्कृतिक परिदृश्य के लिए एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत करने वाले Guggenheim Abu Dhabi और Public Art Abu Dhabi Biennial के उद्घाटन सहित प्रमुख नए सांस्कृतिक अनुभव भी शामिल हैं।
प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों के विवरण:
संस्कृति: कला, विरासत और गहन अनुभव
अबू धाबी का सांस्कृतिक कार्यक्रम अमीरात की समृद्ध विरासत और विश्व स्तरीय सांस्कृतिक संस्थानों को एक साथ लाते हुए दर्शकों को संस्कृति की नए तरीकों से खोज, उनसे जुड़ने तथा कनेक्ट करने के लिए आमंत्रित करने वाली ऐतिहासिक प्रदर्शनियां, गहन अनुभव प्रदान करता है।
कला और संस्कृति का एक अविस्मरणीय अनुभव
- Public Art Abu Dhabi Biennial: नए आकर्षणों के साथ लौटते हुए, Public Art Abu Dhabi Biennial की शुरुआत 23 अक्टूबर को अल ऐन क्षेत्र में की जाएगी, और बाद में 15 नवंबर से 2027 तक अबू धाबी में इनके प्रदर्शन जारी रहेंगे। ऑडियंस को दैनिक जीवन के भाग के रूप में कला का अनुभव करने के अवसर प्रदान करते हुए, यह Biennial पूरे अमीरात में सार्वजनिक स्थानों पर समकालीन कला प्रदर्शित करती है।
- Culture Summit Abu Dhabi: 8-10 दिसंबर को Manarat Al Saadiyat और Saadiyat Cultural District में आयोजित होने वाला Culture Summit Abu Dhabi पूरे विश्व के सांस्कृतिक अग्रणीयों, कलाकारों, नीति-निर्माताओं और विचारकों को एक साथ लाता है। इस वर्ष के कार्यक्रम का विषय,Towards a Reimagined Commons, साझा स्मृतियों, स्थानों और भविष्य को आकार देने में संस्कृति की भूमिका की खोज करेगा।
- Guggenheim Abu Dhabi: 2026 के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक 11 दिसंबर को Guggenheim Abu Dhabi का उद्घाटन किया जाएगा। दिवंगत Frank Gehry द्वारा डिज़ाइन किया गया, सादियात आइलैंड पर स्थित नया संग्रहालय आधुनिक और समकालीन कला को समर्पित होगा, जो Saadiyat Cultural District में एक और महत्वपूर्ण संस्थान को जोड़ेगा और संस्कृति तथा कला के लिए एक वैश्विक गंतव्य के रूप में इसकी स्थिति को और मजबूत करेगा।
जीवंत सांस्कृतिक उत्सव और विश्व-स्तरीय मेले
- परंपरागत हस्तशिल्प महोत्सव: अमीराती सांस्कृतिक पहचान को आकार देने वाले कौशल और परंपराओं का समारोह मनाते हुए, 23 अक्टूबर से 11 नवंबर तक Traditional Handicrafts Festival कुशल कारीगरों, लाइव शिल्प प्रदर्शनों और एक जीवंत सांस्कृतिक बाजार को एक साथ ला रहा है। यह महोत्सव दर्शकों को इन जीवंत परंपराओं को जानने और उनसे जुड़ने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें नई पीढ़ियों तक पहुंचाने में सहयोग भी करता है।
- NOMAD Abu Dhabi: एक गहन अनुभव वाला अंतरराष्ट्रीय कला और डिज़ाइन मेला, NOMAD Abu Dhabi, 18 से 22 नवंबर तक Old Abu Dhabi Airport के Terminal 1 में आयोजित किया जाएगा। संग्राहकों, क्यूरेटरों और सांस्कृतिक अग्रणीयों को एक साथ लाते हुए, यह मेला एक अद्वितीय ऐतिहासिक परिवेश में संग्रहणीय डिज़ाइन, समकालीन कला और वास्तुकला को प्रदर्शित करता है।
- Frieze Abu Dhabi:19 से 22 नवंबर तक अपनी शुरुआत करते हुए, Frieze Abu Dhabi अमीरात के अंतरराष्ट्रीय कला परिदृश्य के लिए एक नया अध्याय शुरू कर रहा है। Abu Dhabi Art के लगभग दो दशकों के इतिहास पर आधारित, Manarat Al Saadiyat में आयोजित होने वाला यह पहला मेला अबू धाबी को Frieze के दीर्घाओं, कलाकारों और संग्राहकों के वैश्विक नेटवर्क से जोड़ेगा।
- Al Hosn Festival:अमीराती परंपराओं, शिल्पों और स्थानीय स्वादों की प्रामाणिकता को दर्शाने वाले अनुभवों के माध्यम से पीढ़ियों को एक साथ लाने वाला Al Hosn Festival अबू धाबी की संस्कृति का एक नवीकृत उत्सव है। 15 से 30 जनवरी 2027 तक आयोजित होने वाला यह महोत्सव Al Hosn Cultural Site पर संस्कृति, समुदाय और साझा अनुभवों का समारोह मनाएगा
कैलेंडर पर दमदार उपलब्धियां और उत्सव
- Maritime Heritage Festival: Maritime Heritage Festival अबू धाबी की समृद्ध तटीय विरासत का समारोह मनाता है, और मत्स्य पालन, मोतियों के लिए गोताखोरी, समुद्री यात्रा और तटीय जीवन की परंपराओं को नई पीढ़ियों तक पहुंचाता है। अब अपने पांचवें वर्ष में, यह महोत्सव 20 से 29 नवंबर तक 10 दिनों के लाइव प्रदर्शन, कारीगरों के प्रदर्शन, पारंपरिक कथावाचन और तटीय व्यंजनों के साथ Corniche में वापस आ रहा है।
- Al Ain Museum की वर्षीय वर्षगांठ: अक्टूबर में व्यापक पुनर्विकास के बाद पुनः खुलने के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, Al Ain Museum अल ऐन क्षेत्र के इतिहास और विरासत पर ज्ञान के केंद्र के रूप में कार्यरत है। मूल रूप से 1969 में Founding Father of UAE, Late Sheikh Zayed bin Sultan Al Nahyan द्वारा स्थापित, देश का यह पहला संग्रहालय अब 8,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें नए खोजे गए पुरातात्विक स्थल और प्राचीन फलाज सिंचाई प्रणाली की खोज करने वाली प्रदर्शनियाँ शामिल हैं, जिन्होंने इस क्षेत्र में बस्तियां बसाने को संभव बनाया था।
- Natural History Museum Abu Dhabi की वर्षीय वर्षगांठ: अपने पहले वर्ष का समापन समारोह मनाते हुए, Natural History Museum Abu Dhabi लोगों को 13.8 बिलियन वर्षों के इतिहास की यात्रा पर ले जाता है। आगंतुक दुर्लभ जीवाश्मों की खोज कर सकते हैं और विश्व के सबसे पूर्ण डायनासोर कंकालों में से एक, Stan the T. rex को देखकर आश्चर्यचकित हो सकने के साथ-साथ संग्रहालय के अद्वितीय खजाने और हमारे प्लेनेट के अतीत की आकर्षक कथाओं का आनंद ले सकते हैं।
- Zayed National Museum का एक-वर्षीय समारोह: Saadiyat Cultural District में अपनी पहली वर्षगांठ का समारोह मनाते हुए, राष्ट्र के इतिहास और विरासत की खोज करने वाली छह गैलरियों वाला Zayed National Museum एक ऐतिहासिक संस्थान बना हुआ है, जो इस भूमि पर 300,000 वर्षों के मानव इतिहास की खोज और Founding Father of UAE, Late Sheikh Zayed bin Sultan Al Nahyan के जीवन और दृष्टिकोण का सम्मान करता है।
मनोरंजन: संगीत, खेल और भव्य अनुभव
लगातार शीर्ष पर रहने वाली प्रस्तुतियों से लेकर विश्व स्तरीय खेल आयोजनों तक, इसके कुछ प्रतिष्ठित स्थानों पर यादगार अनुभव बनाते हुए, अबू धाबी का मनोरंजन कार्यक्रम अमीरात में बड़े नामों और कार्यक्रमों को प्रस्तुत करता है।
रोमांचक मुख्य घटनाएँ
- Abu Dhabi Showdown Week (UFC): विश्व का अग्रणी मिश्रित मार्शल आर्ट्स संगठन, UFC®, इस अक्टूबर में अबू धाबी में एक सप्ताह तक चलने वाले क्रियाकलापों एवं उत्तेजनाओं से भरपूर आयोजनों के लिए लौट रहा है। Etihad Arena में, UFC फेदरवेट चैंपियन Alexander Volkanovski, Movsar Evloev के विरुद्ध अपने खिताब का बचाव करेंगे, जबकि 24 अक्टूबर को ट्रायलॉजी फ़ाइट में Champion Petr Yan का Merab Dvalishvili से मुकाबला होगा। मुख्य आयोजनों के अतिरिक्त, प्रशंसक पूरे शहर में ओपन वर्कआउट, वेट-इन और प्रशंसक क्षेत्रों का आनंद भी ले सकते हैं।
- Formula 1® Etihad Airways Abu Dhabi Grand Prix: 2009 से, Abu Dhabi Grand Prix प्रति वर्ष यास आइलैंड पर पूरे विश्व के प्रशंसकों का स्वागत करता आ रहा है। इस वर्ष का आयोजन 3 से 6 दिसंबर तक होगा, जिसमें तेज रफ्तार रेसिंग के साथ-साथ अबू धाबी के सबसे बड़े लाइव मनोरंजन सप्ताहों में से एक का संयोजन किया जाएगा। Yasalam After-Race Concerts में Lewis Capaldi, Imagine Dragons, The Chainsmokers और The Script जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे, जबकि Anyma 4 दिसंबर को Official After-Party में मुख्य कलाकार होंगी; अन्य कलाकारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
- Liwa International Festival: Al Dhafra डेज़र्ट में प्रत्येक वर्ष दिसंबर में आयोजित होने वाला Liwa International Festival, UAE के सबसे ऊंचे 300 मीटर ऊंचे रेत के टीले, प्रतिष्ठित Tal Moreeb के आसपास रोमांच, मोटरस्पोर्ट्स, संगीत और पारिवारिक मनोरंजन को एक साथ लाता है। पिछले संस्करणों में हॉट एयर बैलून की राइडों, फार्म-टू-टेबल डाइनिंग, Monster Jam प्रस्तुतियाँ और फ्रीस्टाइल ड्रिफ्टिंग जैसे आकर्षण शामिल थे। इस उत्सव के भाग के रूप में, एक जीवंत बाजार और पारंपरिक प्रस्तुतियों से लेकर रेत के टीलों की पृष्ठभूमि में आयोजित परिवार के अनुकूल गतिविधियों के साथ Liwa Village अपनी अनूठी अमीराती विरासत और मनोरंजन के मिश्रण के साथ लौट रहा है।
Super Fans के लिए कार्यक्रम
- Saadiyat Nights:सादियात आइलैंड पर अबू धाबी के प्रतिष्ठित ओपन-एयर एम्फीथिएटर में दिग्गज संगीतकारों और लाइव प्रदर्शनों की एक रेंज के साथ Saadiyat Nights अपने चौथे सीज़न के लिए लौट रहा है। आइलैंड के तटीय परिवेश के बीच आयोजित होने वाली यह संगीत शृंखला, सितारों के नीचे लाइव मनोरंजन की यादगार शामों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित कलाकारों का स्वागत करती है।
मस्ती, फैशन और हंसी
- Abu Dhabi Comedy Season: अक्टूबर में अंतरराष्ट्रीय कॉमेडी प्रदर्शनों की एक श्रृंखला को प्रस्तुत करने के लिए यास आइलैंड पर स्थित Etihad Arena में Abu Dhabi Comedy Season की भी वापसी हो रही है। इस वर्ष के कलाकारों की सूची में Russell Peters, Morgan Jay, Mo Amer और Maz Jobrani और अन्य कलाकार सम्मिलित हैं जिनकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।
- Mother of the Nation (MOTN) Festival: Her Highness Sheikha Fatima bint Mubarak के सम्मान में नामित, Mother of the Nation Festival अबू धाबी, अल ऐन क्षेत्र और अल धाफरा क्षेत्र में पारिवारिक गतिविधियों, वैश्विक व्यंजनों, लाइव मनोरंजन और कला प्रतिष्ठानों के कार्यक्रम के साथ लौट रहा है। पिछले संस्करणों में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय विक्रेताओं के 40 से अधिक खाद्य विकल्पों के साथ-साथ संवादात्मक कार्यशालाएं, आउटडोर सिनेमा और इन्फ्लेटेबल ज़ोन शामिल थे।
निवासियों और आगंतुकों के लिए, अब से 2027 की शुरुआत तक संस्कृति और मनोरंजन से जुड़े 40 से अधिक कार्यक्रमों के साथ अबू धाबी का कैलेंडर, विविध प्रकार के कार्यक्रम अनुभव प्रदान कर करेगा जिन्हें वे खोज सकते हैं और आनंद ले सकते हैं।
आयोजनों, तिथियों और टिकटों के बारे में अधिक जानकारी के लिए: visitabudhabi.ae/en/events
Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi का परिचय:
Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi (DCT Abu Dhabi), अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन क्षेत्रों और इसके रचनात्मक उद्योगों के सतत विकास, आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देता है और अबू धाबी की व्यापक वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने में सहायता करता है।
अमीरात की स्थिति को एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के रूप में परिभाषित करने वाले संगठनों के साथ भागीदारी में, DCT Abu Dhabi अमीरात की क्षमता के साझा दृष्टिकोण के आसपास इकोसिस्टम को एकजुट करने, प्रयास और निवेश को समन्वित करने, नवप्रवर्तनशील समाधान प्रदान करने और संस्कृति तथा पर्यटन उद्योगों का समर्थन करने के लिए सर्वोत्तम संसाधनों, नीतियों और सिस्टमों का उपयोग करने का प्रयास करता है।
अमीरात के लोगों, विरासत और परिदृश्य द्वारा DCT Abu Dhabi की परिकल्पना परिभाषित होती है। हम आतिथ्य, पथप्रदर्शक प्रस्तावों और रचनात्मक विचारों की अपनी जीवंत परंपराओं के माध्यम से अबू धाबी की स्थिति को प्रामाणिकता, नवाचार और अद्वितीय अनुभवों के स्थान के रुप में आगे बढ़ाने के लिए काम करते हैं।
Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi और गंतव्य के बारे में अधिक जानकारियों के लिए कृपया यहाँ जाएं: dct.gov.ae और visitabudhabi.ae।
Share this article