अबू धाबी ने Youth Orchestra Abu Dhabi के लिए एक नए समर्पित संस्थान के साथ संगीत प्रतिभा की अगली पीढ़ी में निवेश किया
विश्व-स्तरीय संगीत शिक्षा तक निर्बाध पहुंच के माध्यम से युवा संगीतकारों के लिए एक दीर्घकालिक मार्ग।
अबू धाबी, UAE, 26 अक्टूबर 2026 /PRNewswire/ -- Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi (DCT Abu Dhabi) को Youth Orchestra Abu Dhabi के लिए एक समर्पित संस्था की स्थापना की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। कलात्मक उत्कृष्टता तक पहुंच को व्यापक बनाने और भविष्य के लिए एक जीवंत सांस्कृतिक इकोसिस्टम का निर्माण करने के लिए अमीरात के सांस्कृतिक दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए, यह संस्था अबू धाबी के संगीत और प्रदर्शन कला परिदृश्य का एक अभिन्न अंग बनेगी। यह महत्वाकांक्षी युवा संगीतकारों को विश्व-स्तरीय संगीत शिक्षा कार्यक्रमों तक निर्बाध पहुंच प्रदान करेगी।
जनवरी 2027 में मीना ज़ायेद (MiZa) जिले में खुलने वाला, Youth Orchestra Abu Dhabi का 600 सीटों वाला कॉन्सर्ट हॉल और 18 रिहर्सल और अभ्यास कक्ष सामूहिक संगीत निर्माण के लिए एक पेशेवर-मानक वातावरण प्रदान करेंगे। 6-9 वर्ष की आयु के 100 छात्रों के पहले बैच के लिए नामांकन अब शुरू हो गया है। आने वाले वर्षों में, यह कार्यक्रम पश्चिमी शास्त्रीय और अरबी संगीत परंपराओं दोनों में प्रशिक्षण के माध्यम से युवा संगीतकारों का पोषण करेगा। कार्यक्रम के पहले वर्ष के दौरान उन्नत छात्रों के लिए अतिरिक्त संगीत बैच शुरू किए जाएंगे।
यह कार्यक्रम पूरे अमीरात के युवाओं के लिए संगीत से जुड़ने, अपने कौशल को विकसित करने और समय के साथ प्रगति करने के लिए दीर्घकालिक मार्ग स्थापित करेगा।
His Excellency Mohamed Khalifa Al Mubarak, DCT Abu Dhabi के अध्यक्ष, ने कहा: "Youth Orchestra Abu Dhabi हमारे भविष्य और संस्कृति एवं रचनात्मकता को सभी के लिए सुलभ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण निवेश है। विश्व-स्तरीय संगीत शिक्षा कार्यक्रमों तक निर्बाध-पहुंच प्रदान करके, हम युवाओं को अपनी प्रतिभा को खोजने, क्षमता विकसित करने और संगीत से मिलने वाले आजीवन लाभों का अनुभव करने के अवसर प्रदान कर रहे हैं। तकनीकी क्षमता के अतिरिक्त, संगीत से अनुशासन, सहयोग, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है; ये ऐसे गुण हैं जो सर्वांगीण व्यक्तित्व का निर्माण, समुदायों को समृद्ध और एक अधिक जीवंत समाज की सहायता करते हैं।
Youth Orchestra Abu Dhabi उभरती प्रतिभाओं के लिए एक प्लेटफ़ार्म होने के साथ-साथ अमीरात के बढ़ते सांस्कृतिक इकोसिस्टम का एक आधारशिला भी बनेगा। अबू धाबी संस्कृति और रचनात्मकता के वैश्विक केंद्र और UNESCO Creative City of Music के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करता रहता है; ऐसे में इस प्रकार के संस्थान सुनिश्चित करते हैं कि अगली पीढ़ी को हमारे सांस्कृतिक भविष्य में भाग, योगदान और उसे आकार देने का प्रत्येकअवसर मिले तथा हमारी विरासत का एक महत्वपूर्ण भाग बनने वाली समृद्ध संगीत परंपराओं को संरक्षित किया जा सके।"
इस इमारत को समकालीन आर्किटेक्चर के क्षेत्र में अग्रणी रहे और हाल ही में घोषित कला प्रदर्शन संस्थान Dar al Funoon Abu Dhabi के आर्किटेक्ट रहे दिवंगत Frank Gehry ने डिज़ाइन किया है। अबू धाबी में आर्किटेक्चर के क्षेत्र में उनके योगदान में Saadiyat Cultural District में निर्माणाधीन Guggenheim Abu Dhabi का डिज़ाइन भी शामिल है।
व्यक्तिगत विकास को समर्थन और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देते हुए, Youth Orchestra Abu Dhabi रचनात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक भागीदारी और प्रदर्शन कलाओं में अमीरात के अनवरत निवेश को दर्शाता है।
DEPARTMENT OF CULTURE AND TOURISM – ABU DHABI का परिचय
Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi, अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन क्षेत्रों के सतत विकास को बढ़ावा, आर्थिक प्रगति को गति और अबू धाबी की व्यापक वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने में सहायता करता है। अबू धाबी का संस्कृति और पर्यटन विभाग, अमीरात को एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संगठनों के साथ साझेदारी में काम करके, अमीरात की क्षमता के साझा दृष्टिकोण के इर्द-गिर्द के इकोसिस्टम को एकजुट, प्रयासों तथा निवेश का समन्वय, नवीन समाधान प्रदान और संस्कृति तथा पर्यटन उद्योगों को सपोर्ट करने के लिए सर्वोत्तम उपकरणों, नीतियों और सिस्टमों का उपयोग करने का प्रयास करता है।
Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi का दृष्टिकोण अमीरात के लोगों, विरासत और परिदृश्य द्वारा परिभाषित किया गया है। हम आतिथ्य, पथप्रदर्शक प्रस्तावों और रचनात्मक विचारों की अपनी जीवंत परंपराओं के माध्यम से अबू धाबी की स्थिति को प्रामाणिकता, नवाचार और अद्वितीय अनुभवों के स्थान के रुप में आगे बढ़ाने के लिए काम करते हैं।
Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi और गंतव्य के बारे में अधिक जानकारियों के लिए कृपया यहाँ जाएं: dctabudhabi.ae और visitabudhabi.ae और abudhabiculture.ae
Share this article