Accessibility Statement Skip Navigation
  • PRNewswire.com
  • Resources
  • +91 22-69790010
  • Client Login
  • Send a Release
PR Newswire: news distribution, targeting and monitoring
  • News
  • Products
  • Contact
When typing in this field, a list of search results will appear and be automatically updated as you type.

Searching for your content...

No results found. Please use Advanced Search to search all press releases.
  • Explore Our Platform
  • Plan Campaigns
  • Create with AI
  • Distribute Press Releases
  • Amplify Content
  • All Products
  • Hamburger menu
  • PR Newswire: news distribution, targeting and monitoring
  • Send a Release
    • Telephone

    • +91 22-69790010 from 9 AM - 5:30 PM IST

    • Contact
    • Contact

      +91 22-69790010
      from 9 AM - 5:30 PM IST

  • Request More Information
  • Journalists
  • Request More Information
  • Journalists
  • Explore Our Platform
  • Plan Campaigns
  • Create with AI
  • Distribute Press Releases
  • Amplify Content
  • All Products
  • Request More Information
  • Journalists
  • Request More Information
  • Journalists

विदेशी शिक्षा सलाहकार। मेरिडियन ओवरसीज पूरे भारत में छह नए स्थानों पर खुला है
  • India - English

Meridean_Logo

News provided by

Meridean Overseas

26 Apr, 2023, 14:04 IST

Share this article

Share toX

Share this article

Share toX

नयी दिल्ली, और जयपुर, भारत, 26 अप्रैल 2023 /PRNewswire/ -- जो लोग विदेश में पढ़ाई करने की सोच रहे हैं उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मेरिडियन ओवरसीज पूरे भारत में छह नए स्थानों पर खुली है। जिसने कुल 16 शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

मेरिडियन ओवरसीज दुनिया भर में विश्वविद्यालय प्रवेश के संबंध में छात्रों को परामर्श की सेवाएं प्रदान करता है। यह इटली में मुफ्त शिक्षा के संबंध में मार्गदर्शन भी प्रदान करता है।

Continue Reading
Charting a path to a global education: One student's dream becomes a reality as she receives personalized counselling from Meridean Overseas, ensuring a seamless journey to studying abroad
Charting a path to a global education: One student's dream becomes a reality as she receives personalized counselling from Meridean Overseas, ensuring a seamless journey to studying abroad

महामारी के कारण आई मंदी के बाद अब विदेश में शिक्षा का क्षेत्र फिर से जोर पकड़ रहा है, Red Seer का अनुमान है कि 2024 तक 2 मिलियन भारतीय छात्र विदेशी विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे होंगे। चूंकि उद्योग जगत लगातार वृद्धि कर रहा है, ऐसे में छात्र 2023 में रोमांचक रूझान अनुभव करने की उम्मीद कर सकते हैं। कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग जैसे शैक्षिक पाठ्‌यक्रमों के बजाय लिबरल आर्ट, विकासात्मक अध्ययन, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरणीय और  जैवविविधता संरक्षण, पाककलाएं, नगरीय नियोजन और वास्तुकला जैसे कार्यक्रमों की दिशा में अंतर्राष्ट्रीय वरीयता में बदलाव ऐसा ही एक उल्लेखनीय रूझान है। इसके अलावा, महामारी के बाद स्वास्थ्यसेवा क्षेत्र से बढ़ती मांग को देखते हुए अब अधिकाधिक छात्रों द्वारा जैवप्रौद्योगिकी, नर्सिंग, फार्मेसी, स्वास्थ्यसेवा सूचना विज्ञान और अस्पताल प्रशासन में कोर्सों की पढ़ाई करने की उम्मीद है।

Meridean Overseas ने विदेशों में शिक्षा के लिए खुद को एक अग्रणी सलाहकार कंपनी के रूप में स्थापित किया है जिसे इसकी नैतिक व्यावसायिक विधियों और धारणीयता के लिए प्रतिबद्धता हेतु जाना जाता है। 2016 में Amar Bahada द्वारा स्थापित यह संगठन, सभी के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सुलभ बनाने के लिए समर्पित है। देश भर में तथा दुबई में दस शाखाओं के अलावा छह नई शाखाएं खोलने के साथ नैतिक व्यवसाय और धारणीयता के लिए इसकी प्रतिबद्धता बेमिसाल मज़बूत बनी रही है।

इस प्रतिबद्धता के अनुरूप, Meridean ग्रुप ने, पृथ्वी तथा मानवजाति के लिए एक स्थायी प्रभाव उत्पन्न करने के लिए Meridean Foundation नामक एक अलाभकारी संगठन स्थापित किया है। पृथ्वी दिवस के इस अवसर पर Meridean Foundation ने पर्यावरणीय संरक्षण और जन्तु कल्याण में एक उल्लेखनीय निवेश करने की घोषणा की। Amar Bahada जो कि Meridean Foundation के निदेशक हैं, वे पर्यावरणीय और सामाजिक प्रयासों के लिए प्रेरित समर्थक हैं और नई परियोजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि निर्धारित की है जिससे पृथ्वी तथा मानवजाति को लाभ प्राप्त होंगे।

सीईओ Amar Bahada ने Meridean Overseas की नई शाखाओं के खोले जाने के अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, "हमारा ठोस विश्वास है कि शिक्षा और पर्यावरणीय धारणीयता आपस में जुड़े हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया बनाने की दिशा में हमारा संगठन प्रतिबद्ध है और पृथ्वी की जैवविविधता का संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है। युवाओं और देशों और संस्कृतियों को पर्यावरणीय मूल्यों, लोक भावना और समानुभूति के लिए प्रेरित करते हुए इस सफर की शुरूआत होती है। 16 शाखाओं तक विस्तार के साथ, हमारे देश के अधिक ज्ञानपूर्ण और रूपांतरणकारी भविष्य को साकार करना हमारा ध्येय है।"

शिक्षा तक पहुंच के माध्यम से सभी के लिए बेहतर भविष्य निर्मित करने की Meridean की प्रतिबद्धता, टियर वन शहरों में नई शाखाओं की लांच से कहीं बढ़कर है। टियर II और इससे छोटे शहरों के छात्रों को ऐसे वर्तमान और प्रासंगिक शैक्षिक अवसर प्रदान करने के लिए संगठन प्रयासरत है जो उनको सफल होने और विश्व पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए सशक्त बनाएं।

मुम्बई, इंदौर, अहमदाबाद, अलीगढ़, चंडीगढ़ तक विस्तार करने के साथ पुणे में दूसरी शाखा खोलते हुए, Meridean ग्रुप पूरे देश में अधिकाधिक संख्या में छात्रों को अपने कार्यक्रमों तक पहुंच प्रदान कर सकता है। विभिन्न संस्कृतियों से संपर्क तथा लीडरशिप के कौशल प्राप्त करने के अवसर, भावी लीडरों की एक अधिक विविधतापूर्ण और सशक्त पीढ़ी को साकार करने में मदद करेंगे। विदेश में अध्ययन करने के कई फायदे हैं, और Meridean Overseas ने इसे सुगम बनाया है। संस्थापक Amar Bahada का UK में अध्ययन करने का निजी अनुभव और टीम के अनेक सदस्यों के अनुभव, विदेश में अध्ययन करने के लाभों के प्रमाण हैं।

Meridean ने UK, कनाडा, USA, ऑस्ट्रेलिया, और मुख्यभूमि यूरोप जैसे देशों में सशक्त उपस्थिति स्थापित करते हुए बीते वर्षों में एक उल्लेखनीय प्रभाव उत्पन्न किया है। यह सफर निस्संदेह उल्लेखनीय रहा है, जिसमें विश्व के कुछ सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से गठबंधन किए गए हैं जिनमें अन्य के अलावा क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट, हैरियट-वॉट यूनिवर्सिटी, बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट, लंदन, डे मांटफोर्ट यूनिवर्सिटी, कील यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी कनाडा वेस्ट, और यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट थॉमस, मिनेसोटा शामिल हैं।

इसके अलावा, MOEC ने कई प्रमाणन प्राप्त किए हैं जिनमें ICEF, AIRC, PIER, और ब्रिटिश काउंसिल प्रमाणन शामिल हैं। ये प्रमाणन, गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सेवाएं प्रदान करने तथा पेशेवर और नैतिक आचरण के उच्चतम मानक बनाए रखने के लिए MOEC की प्रतिबद्धता के प्रमाण हैं।

इन उपलब्धियों के माध्यम से, MOEC ने एक अग्रणी शैक्षिक परामर्शदाता के रूप में अपनी प्रतिष्ठा मज़बूत बनाई है जिसे विश्वभर में छात्रों, अभिभावकों, और शैक्षिक संस्थानों का भरोसा प्राप्त है। छात्रों को निजी सेवाएं प्रदान करने और उनके अकादमिक और पेशेवर लक्ष्य हासिल करने में उनकी मदद करने के लिए MOEC की ठोस प्रतिबद्धता, इसकी सफलता का आधार है। MOEC द्वारा निरंतर वृद्धि करने व अपनी सेवाओं का विस्तार करने के साथ, यह विश्वस्तर पर छात्रों को शीर्षस्तरीय शैक्षिक परामर्श सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर है।

सामाजिक मामले में, Meridean विविध प्रयासों जैसे कि वृक्षारोपण, अपशिष्ट प्रबंधन, और धारणीय कृषि में सक्रियतापूर्वक शामिल रही है। Meridean Foundation में हाल का निवेश, पर्यावरणीय संरक्षण और धारणीयता के लिए पहुंच और प्रभाव बढ़ाने की दिशा में कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता प्रकट करता है।

Meridean Foundation के फोकस वाले क्षेत्रों में पशु कल्याण और पर्यावरणीय संरक्षण शामिल हैं। स्थानीय समुदायों के साथ साझेदारी में पशु जीवन में सुधार करने तथा उनके जीवन के अधिकार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अनेक परियोजनाओं में समर्थन करने की फाउंडेशन की योजना है। इसके अलावा, धारणीय जीवन तथा अखंड व पर्यावरण केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए फाउंडेशन अनुसंधान तथा विकास परियोजनाों को वित्तपोषित करेगा।

"पृथ्वी विज्ञानों, जलवायु परिवर्तन, पर्यारणीय संरक्षण, और पशु कल्याण में कोर्सों के लिए मांग बढ़ने के साथ, पृथ्वी पर सकारात्मक प्रभाव डालते हुए भारतीय छात्रों को उनके लक्ष्य हासिल करने हेतु मदद करने के लिए हम भलीभांति तैयार हैं। आवेदनों में यह बढ़ोत्तरी यह दिखाती है कि भारत के युवा क्या चाहते हैं, और हमारे शैक्षिक तंत्र में किन अवसरों का अभाव है। विदेश में अध्ययन उद्योग, भारत के सबसे बड़े उद्योगों में से एक है और इसे नैतिक ढंग से संचालित किया जाना होगा, जिसका अर्थ है कि यह परोपकारितापूर्ण और त्वरित होना चाहिए।" ऐसा बहाड़ा ने बताया।

विदेश में अध्ययन, एक समृद्धिशील अनुभव है जो छात्रों, विशेषकर भारतीय छात्रों के लिए लाभकारी है। उनको न केवल विभिन्न संस्कृतियों का अनुभव लेने का अवसर मिलता है बल्कि इससे उनको भाषाई कौशल विकसित करने, विभिन्न अकादमिक दृष्टिकोणों का परिचय प्राप्त करने, और मूल्यवान लीडरशिप कौशल हासिल करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा, छात्रों को उन्नत सुविधाओं, इंटर्नशिप, और भारत के बाहर शोध अवसरों तक पहुंच के लाभ मिलते हैं।

Meridean Overseas अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा का मूल्य, और भारतीय छात्रों के लिए इसके लाभों को भलीभांति समझती है। सुयोग्य छात्रों को आवेदन और वीज़ा प्रक्रिया और छात्रवृत्ति में मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करते हुए, अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना संगठन का ध्येय है, लोगों की वित्तीय पृष्ठभूमि चाहे जो भी हो। छह नई शाखाएं खोलने के साथ Meridean Overseas को आशा है कि देश भर में अधिकाधिक छात्रों तक पहुंचना, और उनके लिए अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा को सुगम बनाना संभव होगा।

Meridean Overseas का कार्य, नैतिक व्यवसाय, तथा समाज पर इसके पड़ सकने वाले प्रभाव का एक उदाहरण है। अपने प्रयासों के माध्यम से संगठन ने दिखाया है कि व्यवसाय, भलाई करने की शक्ति बन सकते हैं और एक बेहतर विश्व की रचना करने के लिए उत्तरदायी हैं। संस्थापक Amar Bahada ने अन्य के अनुकरण के लिए एक मिसाल कायम की है और उनकी विरासत, आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

मीडिया संपर्क:

Mariam Abuhaideri
[email protected]

फोटो: https://mma.prnewswire.com/media/2060214/Meridean_Image.jpg
लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/2060215/Meridean_Logo.jpg

Modal title

Contact PR Newswire

  • +91 22-69790010

Global Sites

  • APAC
  • APAC - Traditional Chinese
  • Asia
  • Brazil
  • Canada
  • Czech
  • Denmark
  • Finland
  • France
  • Germany

 

  • India
  • Indonesia
  • Israel
  • Italy
  • Mexico
  • Middle East
  • Middle East - Arabic
  • Netherlands
  • Norway
  • Poland

 

  • Portugal
  • Russia
  • Slovakia
  • Spain
  • Sweden
  • United Kingdom
  • United States

Do not sell or share my personal information:

  • Submit via [email protected] 
  • Call Privacy toll-free: 877-297-8921
Global Sites
  • Asia
  • Brazil
  • Canada
  • Czech
  • Denmark
  • Finland
  • France
  • Germany
  • India
  • Israel
  • Italy
  • Mexico
  • Middle East
  • Netherlands
  • Norway
  • Poland
  • Portugal
  • Russia
  • Slovakia
  • Spain
  • Sweden
  • United Kingdom
  • United States
+91 (0) 22 6169 6000
from 9 AM - 5:30 PM IST
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • GDPR
  • Information Security Policy
  • Site Map
  • Cookie Settings
Copyright © 2025 Cision US Inc.