चंडीगढ़ यूनिवर्सटी के खिलाड़ियों को पैरामिलट्री, भारतीय सेना और भारतीय रेलवे में मिली 74 सरकारी नौकरियां
चंडीगढ़, भारत, 27 अगस्त, 2025 /PRNewswire/ -- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वैश्विक स्तर की शिक्षा के साथ खेल की दुनिया में भी अद्वितीय प्रदर्शन के लिए न केवल भारत बल्कि विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। यूनिवर्सिटी में विभिन्न खेलों में फिर चाहे वह एथेलेटिक्स हो या रोइंग, कब्बडी हो या तीरंदाज़ी, हॉकी या मुक्केबाजी, तीरंदाजी या रग्बी, टेबल टेनिस या फिर रेसलिंग, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रतिभाशाली छात्र अपनी प्रतिभा के साथ राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मैडल हासिल कर विजय का परचम लहरा रहे है। जिनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, साइकिलिंग, तलवारबाजी, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कराटे, पेनकैक सिलाट, रोइंग, रग्बी 7, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, वेट लिफ्टिंग, रेसलिंग और वॉलीबॉल शामिल हैं।
आज के समय में जहाँ खेल और शिक्षा के बीच तालमेल लगातार महत्वपूर्ण होता जा रहा है, शिक्षा और खेल दोनों में उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी न केवल उत्कृष्ट एथलीटों, बल्कि सरकारी सेवाओं में अत्यधिक सफल प्रोफेशनल्स को तैयार करने में उल्लेखनीय रूप से नए मानक स्थापित कर रही है। पिछले तीन वर्षों में ही, यूनिवर्सिटी के 74 खेल छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों और अन्य उच्च पेशेवर पदों को हासिल कर नई उपलब्धियां हासिल की है। विशेष रूप से 43% छात्र सेना, सीआरपीएफ, पुलिस, बीएसएफ, आईटीबीपी तथा कई अन्य प्रतिष्ठित सार्वजानिक संस्थानों में कार्य कर रहे है।
सरकारी सेवाओं और उच्च पदों पर नियुक्तियाँ
शैक्षणिक सत्र 2022-23 में, सीयू के 16 छात्रों को प्रमुख सरकारी क्षेत्रों में नियुक्ति मिली जिनमें उनके खेलों में प्रदर्शन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 16 छात्रों में से, 8 छात्र विभिन्न रक्षा सेवाओं में शामिल हुए जबकि 3 ने भारतीय रेलवे में तथा अन्य 3 ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में नियुक्ति प्राप्त की। जबकि साल 2023-24 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के 54 एथलीट तथा खिलाड़ियों ने विभिन्न सरकारी पदों तथा प्रतिष्ठित विभागों में प्लेसमेंट प्राप्त की। इनमें से, उल्लेखनीय रूप से 21 छात्रों को रक्षा सेवाओं में भर्ती किया गया—जिनमें सेना (10), बीएसएफ (3), और सीआरपीएफ (3) शामिल हैं। इसके अलावा, 19 छात्रों को रेलवे में नियुक्ति मिली, जिससे छात्र-एथलीटों द्वारा की गई मेहनत ,अनुशासन और योग्यता का पता चलता है। यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है जो यूनिवर्सिटी के प्रशिक्षण और मूल्यों की वैश्विक मान्यता को दर्शाती है। साल 2024-25 में भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हमारे 6 खिलाड़ी भारतीय सेना और भारतीय रेलवे में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी का नाम रोशन कर रहे हैं।
विशिष्ट सम्मान एवं पुरस्कार
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के विभिन्न खिलाड़ी देश-विदेश में देश का नाम रोशन कर प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर गौरव अर्जित कर रहे हैं। उन्हें विभिन्न राज्यीय और राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा रहा है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र और कब्बडी खिलाड़ी पवन सहरावत को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए साल 2024 में और हॉकी खिलाड़ी संजय कुमार को जनवरी 2025 में खेल उत्कृष्टता के लिए भारत के सर्वोच्च सम्मानों में से एक अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र और भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह को आईसीसी पुरुष टी20 विजेता के रूप में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया, जबकि कैनोइंग और कयाकिंग में अद्वितीय प्रगर्शन करने वाले अंकुश भीमराव पोवटे को महाराष्ट्र सरकार के सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार, शिव छत्रपति राज्य क्रीड़ा पुरस्कार से नवाज़ा गया है। यह सम्मान न केवल छात्र खिलाडियों की व्यक्तिगत प्रतिभा और कौशल को दर्शाते है, बल्कि विश्वस्तरीय एथलीटों के प्रक्षिशण केंद्र के रूप में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठा को भी दर्शाते हैं।
खेल प्रतिभाओं को समर्पित वातावरण
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए 8.5 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट के साथ अपने सभी खेल छात्रों को 100% शैक्षणिक छात्रवृति के साथ साथ कैंपस में अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, डाइट छात्रवृति, निशुल्क हॉस्टल तथा प्रशिक्षित कोच का मार्गदर्शन उपलब्ध करवाती है। वर्तमान में, सीयू में 562 लड़कियों सहित 1183 छात्र एथलीट छात्रवृत्ति का लाभ उठा रहे हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को वर्ष 2024 में खेल जगत की सबसे प्रतिष्ठित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (माका) ट्रॉफी के साथ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया है।
खेल और शिक्षा
विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने यह साबित कर दिया है कि अगर उचित प्रशिक्षण, संसाधन और मार्गदर्शन दिया जाए, तो छात्र शिक्षा और खेल दोनों में असाधारण ऊँचाइयाँ प्राप्त कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी की यह प्रतिबद्धता न केवल व्यक्तिगत सफलता का मार्ग प्रशस्त कर रही है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में भी एक प्रेरणादायक भूमिका निभा रही है।
About Chandigarh University
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एक NAAC A+ ग्रेड और क्यूएस वर्ल्ड (QS World) रैंक धारक यूनिवर्सिटी है। यूजीसी द्वारा मान्य यह स्वायत्त शैक्षणिक संस्थान पंजाब राज्य में चंडीगढ़ के पास स्थित है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत की सबसे यंगेस्ट तथा पंजाब की एकमात्र प्राइवेट यूनिवर्सिटी है, जिसे NAAC (राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद) द्वारा A+ ग्रेड से सम्मानित किया गया है। यूनिवर्सिटी विभिन्न क्षेत्रों में 109 से अधिक अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम प्रदान करती है, जिनमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, लॉ, आर्किटेक्चर, जर्नालिज्म, एनीमेशन, होटल मैनेजमेंट, और कॉमर्स शामिल हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट रिकॉर्ड बना कर वर्ल्ड कंसल्टिंग एंड रिसर्च कारपोरेशन (डब्ल्यूसीआरसी) द्वारा पुरस्कारित ''यूनिवर्सिटी विद बेस्ट प्लेसमेंट'' अवार्ड को भी अपने नाम किया है।
Website: https://www.cuchd.in
फ़ोटो: https://mma.prnewswire.com/media/2759184/Chandigarh_Educational_Trust.jpg
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एक NAAC A+ ग्रेड और क्यूएस वर्ल्ड (QS World) रैंक धारक यूनिवर्सिटी है। यूजीसी द्वारा मान्य यह स्वायत्त शैक्षणिक संस्थान पंजाब राज्य में चंडीगढ़ के पास स्थित है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत की सबसे यंगेस्ट तथा पंजाब की एकमात्र प्राइवेट यूनिवर्सिटी है, जिसे NAAC (राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद) द्वारा A+ ग्रेड से सम्मानित किया गया है। यूनिवर्सिटी विभिन्न क्षेत्रों में 109 से अधिक अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम प्रदान करती है, जिनमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, लॉ, आर्किटेक्चर, जर्नालिज्म, एनीमेशन, होटल मैनेजमेंट, और कॉमर्स शामिल हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट रिकॉर्ड बना कर वर्ल्ड कंसल्टिंग एंड रिसर्च कारपोरेशन (डब्ल्यूसीआरसी) द्वारा पुरस्कारित ''यूनिवर्सिटी विद बेस्ट प्लेसमेंट'' अवार्ड को भी अपने नाम किया है।
Share this article