नए अनुभवों, वैश्विक मनोरंजन और खोज के अन्य अवसरों के साथ Liwa International Festival 2027 अल धाफरा क्षेत्र में वापिस आ रहा है
- Nitro Circus, एक वैश्विक एक्शन स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड, इस महोत्सव में अपना पहला प्रदर्शन कर रहा है।
- Liwa Village के आधे से अधिक झूले और आकर्षण नए हैं या उन्हें नए सिरे से तैयार किया गया है।
- एक अभूतपूर्व Heritage Village में अमीराती संस्कृति का प्रदर्शन किया गया है।
अबू धाबी, UAE, 19 अक्टूबर 2026 /PRNewswire/ -- Liwa International Festival 2027 (Liwa 2027), अल धफरा क्षेत्र का प्रमुख शीतकालीन महोत्सव, 11 दिसंबर 2026 से 2 जनवरी 2027 तक Liwa रेगिस्तान के टीलों के बीच वापिस आ रहा है। 2027 संस्करण में नवनिर्मित रूप में प्रस्तुत किए गए एक Liwa Village में एक नया अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन शो, मोटरस्पोर्ट चैंपियनशिप, विरासत संबंधी अनुभव और पारिवारिक गतिविधियां सम्मिलित हैं, जिन्होंने इसे संयुक्त अरब अमीरात के शीतकालीन कैलेंडर का एक लंबे समय से चला आ रहा मुख्य आकर्षण बना दिया है।
His Highness Sheikh Hamdan bin Zayed Al Nahyan, अल धाफरा क्षेत्र में शासक के प्रतिनिधि, के संरक्षण में होने वाले Liwa International Festival 2027, को Department of Culture and Tourism - Abu Dhabi (DCT Abu Dhabi) द्वारा Liwa Sports Club, Al Dhafra Municipality, Abu Dhabi Police, Abu Dhabi Media Office, Abu Dhabi Media Network, Abu Dhabi Sports Council, Abu Dhabi Heritage Authority, और Al Dhafra Hospitals - Seha के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
UAE के 300 मीटर से अधिक सबसे ऊंचे रेत के टीले, Tal Moreeb की पृष्ठभूमि में आयोजित यह महोत्सव, 2001 में अपनी स्थापना के बाद से एक पुरस्कार विजेता आयोजन के रूप में विकसित हुआ है, जो अमीराती विरासत, खेल, मनोरंजन और परिवार के अनुकूल मौज-मस्ती को एक साथ लाता है। पिछले वर्ष, 23 दिनों के इस महोत्सव में 700,000 से अधिक आगंतुक आए थे और इसे Middle East Events Awards 2026 में 'Best Festival of the Year' नामित किया गया था।
Liwa Village में नए आकर्षण और अनुभव
इस वर्ष आधे से अधिक नई या पुनर्कल्पित अवधारणाओं वाली राइड और आकर्षण वाली प्रस्तुतियाँ मनोरंजन, भोजन और पारिवारिक मौज-मस्ती वाले जीवंत केंद्र Liwa Village महोत्सव के केंद्र-बिंदु हैं।
नए अनुभवों में Circus Swinger, Tagada और Space Tower के साथ-साथ Play Strike, Ninja Challenge, Pixel Run एवं Desert Heist, Drift Trike, Target Shooting और Climb Quest नामक नई चुनौतियाँ भी हैं।
आगंतुक, महोत्सव में एड्रेनालाईन से भरपूर एक अन्य अनुभव को जोड़ने वाले नए Bungee Jumping, का आनंद भी ले सकते हैं। वापसी करने वाले पसंदीदा आकर्षणों में Ferris Wheel, Bumper Cars, Slingshot, Booster, Classic Cars, Go Water Kart, Mini Tank Paint Ball, House of Horror, Maze Adventure और 4x4 Track सम्मिलित हैं।
अंतर्राष्ट्रीय मनोरंजन एक केन्द्रीय बिंदु बना
19 और 20 दिसंबर को तीन तेज़ गति वाले प्रदर्शन में Nitro Circus 15 से अधिक एथलीट फ्रीस्टाइल मोटोक्रॉस (FMX), साइकिल मोटोक्रॉस (BMX), कोरियोग्राफ किए गए प्रदर्शन और आतिशबाजी में स्टंट प्रदर्शनों के साथ महोत्सव में अपना पदार्पण करेगा। खरीदने के लिए Platinumlist पर टिकट अब उपलब्ध हैं।
मोटरस्पोर्ट के रोमांच का भरपूर आनंद
Liwa Sports Club द्वारा आयोजित इस महोत्सव में मोटरस्पोर्ट और रेगिस्तानी खेलों से भरपूर एक कार्यक्रम होगा। मुख्य आकर्षणों में निम्न शामिल हैं: Freestyle Display (11-12, 21-22 दिसंबर), Motorbike Drag Race (13 दिसंबर), Falcon Race (14-16 दिसंबर), Sand Freestyle Display (18-19, 27-28 दिसंबर), Liwa UTV Track (20 दिसंबर), Traditional Pigeon Race (22-23 दिसंबर), Liwa Burnout Challenge (24 दिसंबर) और Liwa Drift (25-26 दिसंबर)।
इस महोत्सव को नए वर्ष में ले जाते हुए यह कार्यक्रम 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक चलने वाले Tal Moreeb Car Championship के फाइनल की ओर बढ़ेगा।
आगंतुक Liwa Sign Climb Challenge (19 दिसंबर), एक साइकिल दौड़ (21 दिसंबर), Liwa Festival Community Run (23 दिसंबर), एक पैडल टूर्नामेंट (24-25 दिसंबर) और एक फिटनेस टूर (29 दिसंबर) सहित खेल और फिटनेस गतिविधियों की एक श्रृंखला में भी भाग ले सकते हैं।
अमीराती विरासत का महोत्सव मनाना
Liwa International Festival 2027 अपने नए आकर्षणों और खेल अनुभवों के साथ-साथ अमीराती विरासत और परंपराओं का महोत्सव मनाता रहता है।
Abu Dhabi Heritage Authority द्वारा प्रस्तुत, Heritage Village एक पारंपरिक अमीराती पड़ोस (Al Fareej) से प्रेरित है। इसके कार्यक्रम में परिवारों और युवा पीढ़ियों को शिक्षण, अवलोकन और प्रत्यक्ष भागीदारी के माध्यम से अतीत के जीवन के पहलुओं से परिचित कराने वाले प्रदर्शनों और गतिविधियों को एक साथ लाया जाता है।
आगंतुकों को Nabati कविता, सामाजिक जीवन में इसकी भूमिका और समुदाय के मूल्यों, अनुभवों और परंपराओं की अभिव्यक्ति से परिचित कराने वाले सत्रों के माध्यम से House of Poetry and Poets अमीराती विरासत में कविता के स्थान का समारोह मनाता है।
Falconry Tent पर, आगंतुक लाइव बाज़ प्रदर्शन और प्रदर्शनों के माध्यम से बाज़ पालन की अमीराती परंपरा की पड़ताल कर सकते हैं, जिसमें उपयोग किए जाने वाले उपकरण दिखाने के साथ-साथ बाज़ों को पालने के तरीके, प्रशिक्षिण एवं उनकी देखभाल करने की कार्यप्रणालियां तथा अभ्यास के लिए उपयोगी औजारों से अवगत कराया जाएगा। युवा आगंतुक बाज के सिर पर लगाने वाले हुड के मॉडल बनाने की कार्यशालाओं में भी भाग ले सकते हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के लिए उपयुक्त संवादात्मक गतिविधियों वाले पारंपरिक खेल और विरासत अनुभव क्षेत्र भी सम्मिलित है। इनमें Teelah और Karabi जैसे पारंपरिक खेल, रस्साकशी, ऊंट की सवारी, ताड़ पर चढ़ने का अनुकरण, और ताड़ के पत्तों के उत्पाद बनाने की कार्यशालाएँ (khoos) और बुनाई की गतिविधियां सम्मिलित हैं।
Heritage Village आगंतुकों को एमिराती मजलिस के माध्यम से प्रवेश, अभिवादन, बैठना, मेहमानों का स्वागत और उनका सम्मान सहित अमीराती सामाजिक शिष्टाचार से भी परिचित कराता है। यह सामाजिक जीवन में और पीढ़ियों के बीच मूल्यों और रीति-रिवाजों को हस्तांतरित करने में मजलिस की भूमिका को उजागर करता है।
इस अनुभव को और भी विशिष्ट बनाने के लिए, Emirati Gahwa तैयार करने और परोसने पर एक जीवंत कार्यशाला आयोजित की जाएगी , जिसमें आगंतुकों को उपयोगी उपकरणों और इससे जुड़े शिष्टाचारों से परिचित कराने के साथ-साथ अमीराती आतिथ्य सत्कार की परंपराओं और मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा।
यह महोत्सव मुख्य स्थल के अतिरिक्त अल धाफरा क्षेत्र के कई किलों और विरासत स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से आगंतुकों को इस क्षेत्र के इतिहास, संस्कृति और परिदृश्यों से जोड़ेगा।
इनमें Liwa Sign लैंडमार्क, Dhafeer Fort, Al Meel Fort और Al Yabana Fort में रिटेल और भोजन, Khanour Fort में पारंपरिक अमीराती शिल्प की विशेषता वाला एक विरासत अनुभव, और Liwa की कहानियों और विरासत से प्रेरित Mezairaa Fort में एक सांस्कृतिक अनुभव सम्मिलित है।
अपनी यात्रा को नियोजित करें
क्या आप Liwa International Festival 2027 का अनुभव करने के लिए तैयार हैं? liwainternationalfestival.ae पर अपनी यात्रा के नियोजन तथा पूरे महोत्सव कार्यक्रम के अन्वेषण के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।
महोत्सव का पहला आधिकारिक ऐप भी लॉन्च किया जाएगा, जिससे आगंतुक कार्यक्रम कैलेंडर देख सकेंगे, नवीनतम घोषणाओं से अवगत रह सकेंगे, कैंपिंग स्थल और RV पार्किंग स्थान चुनकर उन्हें आरक्षित कर सकेंगे और महोत्सव में व्यावसायिक भागीदारी के अवसरों से संबंधित जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे।
अपने टिकट बुक करें:
Liwa Village की टिकटों के लिए, liwavillage.ae पर जाएं।
Nitro Circus की टिकटों के लिए, platinumlist.ae पर जाएं। महोत्सव के नवीनतम अपडेट के लिए @liwafest का अनुसरण करें।
Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi का परिचय:
Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi (DCT Abu Dhabi), अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन क्षेत्रों और इसके रचनात्मक उद्योगों के सतत विकास, आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देता है और अबू धाबी की व्यापक वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने में सहायता करता है।
अमीरात की स्थिति को एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के रूप में परिभाषित करने वाले संगठनों के साथ भागीदारी में, DCT Abu Dhabi अमीरात की क्षमता के साझा दृष्टिकोण के आसपास इकोसिस्टम को एकजुट करने, प्रयास और निवेश को समन्वित करने, नवप्रवर्तनशील समाधान प्रदान करने और संस्कृति तथा पर्यटन उद्योगों का समर्थन करने के लिए सर्वोत्तम संसाधनों, नीतियों और सिस्टमों का उपयोग करने का प्रयास करता है।
अमीरात के लोगों, विरासत और परिदृश्य द्वारा DCT Abu Dhabi की परिकल्पना परिभाषित होती है। हम आतिथ्य, पथप्रदर्शक प्रस्तावों और रचनात्मक विचारों की अपनी जीवंत परंपराओं के माध्यम से अबू धाबी की स्थिति को प्रामाणिकता, नवाचार और अद्वितीय अनुभवों के स्थान के रुप में आगे बढ़ाने के लिए काम करते हैं।
Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi और गंतव्य के बारे में अधिक जानकारियों के लिए कृपया यहाँ जाएं: dct.gov.ae और visitabudhabi.ae।
Share this article