एमिटी विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश के एमिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी (AIP) को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) के तत्वावधान में क़्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया-नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (QCI-NABET) से मिला सर्वोच्च 'A' ग्रेड प्राप्त किया है
मध्य प्रदेश का एकमात्र एवं देश के 398 फार्मेसी संस्थानों में शामिल होकर दर्ज की महत्वपूर्ण उपलब्धि
ग्वालियर, भारत, 6 अगस्त, 2026 /PRNewswire/ -- एमिटी विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश के एमिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी (AIP) ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) के तत्वावधान में आयोजित क्यूसीआई –नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (QCI-NABET) द्वारा जारी राष्ट्रीय रैंकिंग में संस्थान को सर्वोच्च 'A' ग्रेड प्रदान किया गया है।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एमिटी विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) के तत्वावधान में QCI-NABET से 'A' ग्रेड प्राप्त करने वाला मध्य प्रदेश का एकमात्र फार्मेसी संस्थान बन गया है। उलेखनीय है कि देशभर में बी.फार्मेसी एवं अन्य फार्मेसी संबंधी कार्यक्रम संचालित करने वाले कुल 398 संस्थानों में से केवल 64 फार्मेसी संस्थानों को ही यह सर्वोच्च ग्रेडिंग प्राप्त हुई है, जो इस संस्थान एवं विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं मानकों को परिलक्षित करता है।
राष्ट्रीय रैंकिंग प्रक्रिया के अंतर्गत QCI-NABET द्वारा संपन्न मूल्यांकन & स्नातक (UG) कार्यक्रम संचालित करने वाले फार्मेसी महाविद्यालयों की राष्ट्रीय रैंकिंग एवं मूल्यांकन के अंतर्गत QCI-NABET द्वारा प्रदान की गई यह रेटिंग संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था, आधुनिक अधोसंरचना, उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रम, अनुसंधान एवं नवाचार तथा छात्र-केंद्रित शिक्षण वातावरण के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस कठोर एवं व्यापक मूल्यांकन प्रक्रिया के अंतर्गत संस्थानों का विभिन्न गुणवत्ता मानकों के आधार पर आकलन किया गया। इसमें फार्मेसी शिक्षा, संस्थागत प्रक्रियाओं तथा श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने वाले संस्थानों को मान्यता प्रदान की गई।
यह उपलब्धि एमिटी विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश को फार्मेसी शिक्षा के अग्रणी संस्थानों में और अधिक सुदृढ़ स्थान प्रदान करती है तथा ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों से संपन्न ऐसे सक्षम स्वास्थ्य सेवा पेशेवर तैयार करने की उसकी प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करती है, जो वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर विकसित हो रही चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने में सक्षम हों।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर और कुलगुरु ने यह सम्मान पूरे एमिटी परिवार के लिए अत्यंत गर्व और गौरव का विषय बताया है।
एमिटी विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश के प्रो चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल वी के शर्मा, एवीएसएम (से.नि.) ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि "PCI के तत्वावधान में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया–नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (QCI-NABET) से 'ए' ग्रेड प्राप्त होना हमारी शैक्षणिक उत्कृष्टता और गुणवत्ता-आधारित शिक्षा के प्रति निरंतर एवं अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मध्य प्रदेश में इस प्रतिष्ठित मान्यता से सम्मानित होने वाला एकमात्र फार्मेसी संस्थान बनना हमारे लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का विषय है। यह उपलब्धि हमारे संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा सभी हितधारकों की सामूहिक प्रतिबद्धता, अथक परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है, जिन्होंने शिक्षण, अनुसंधान एवं नवाचार के उच्चतम मानकों को निरंतर बनाए रखा है।"
एमिटी विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश के कुलगुरु प्रो (डॉ) आर एस तोमर, ने एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए उन्हें अनुसंधान एवं नवाचार की नई ऊँचाइयों को निरंतर छूने तथा ज्ञान को ऐसे व्यावहारिक समाधानों में रूपांतरित करने के लिए प्रेरित किया, जो उभरती स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का प्रभावी समाधान प्रस्तुत करें जिसका समाज पर दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव आये।
विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता के निरंतर संवर्धन, फार्मास्युटिकल अनुसंधान में उत्कृष्टता, नवाचार की संस्कृति को प्रोत्साहन तथा उद्योग-जगत के साथ रणनीतिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। विश्वविद्यालय का उद्देश्य ऐसे सक्षम स्नातक तैयार करना है, जो स्वास्थ्य सेवा एवं फार्मास्युटिकल क्षेत्र की प्रगति में सार्थक एवं दीर्घकालिक योगदान दे सकें।
भारत के फार्मास्युटिकल पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने और वैश्विक स्वास्थ्य सेवा नेतृत्व को नई दिशा देने की प्रक्रिया में इस प्रकार की प्रतिष्ठित मान्यताएँ उन संस्थानों के महत्व को और अधिक स्थापित करती हैं, जो निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अत्याधुनिक अनुसंधान तथा उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष और सक्षम स्नातकों का निर्माण कर रहे हैं।
एमिटी विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश के बारे में
102 एकड़ में फैली एमिटी विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश एक अग्रणी बहुविषयक संस्था है, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार तथा उद्योगोन्मुख शिक्षा के प्रति समर्पित है। विश्वस्तरीय अधोसंरचना, वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित पाठ्यक्रम, प्रतिष्ठित एवं अनुभवी संकाय तथा उद्योग-जगत के साथ सुदृढ़ रणनीतिक सहयोग से समृद्ध यह विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को विविध विषयों में दक्ष, नवाचारी एवं उत्तरदायी पेशेवरों के साथ-साथ जागरूक वैश्विक नागरिक के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Share this article