इस विश्व श्रवण दिवस पर कॉक्लिअर (Cochlear) भारत में दुनिया की पहली और एकमात्र स्मार्ट हियरिंग इम्प्लांट प्रणाली लेकर आया
- नई कॉक्लिअर न्यूक्लियस नेक्सा सिस्टम (Cochlear™ Nucleus® Nexa® System) पहली और एकमात्र हियरिंग इम्प्लांट प्रणाली है जिसमें आंतरिक मेमोरी और अपग्रेड करने योग्य फर्मवेयर की सुविधा है
- भारत में लगभग 6.3 करोड़ लोग गंभीर श्रवण हानि से प्रभावित हैं, जो कुल आबादी का लगभग 6.3% है
मुंबई, भारत, 2 मार्च, 2026 /PRNewswire/ -- इम्प्लांटेबल हियरिंग सॉल्यूशंस में विश्व स्तर पर अग्रणी, कॉक्लिअर (Cochlear) ने आज कॉक्लिअर न्यूक्लियस नेक्सा सिस्टम (Cochlear™ Nucleus® Nexa® System) — दुनिया की पहली और एकमात्र स्मार्ट कॉक्लियर इम्प्लांट प्रणाली — को भारत में लॉन्च किया।
एक अध्ययन के अनुसार, हर वर्ष भारत में एक लाख से अधिक शिशु किसी न किसी प्रकार की श्रवण कमी के साथ जन्म लेते हैं; हर 1,000 नवजात शिशुओं में से चार गंभीर या अत्यंत गंभीर बहरेपन से पीड़ित होते हैं।
दक्षिण एशिया एवं दक्षिण-पूर्व एशिया की रीजनल जेनरल मैनेजर वंदना पिशारोडी ने इस उपलब्धि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "न्यूक्लियस नेक्सा सिस्टम (Nucleus Nexa System) का लॉन्च श्रवण देखभाल के क्षेत्र में एक निर्णायक क्षण है। इसे उपयोगकर्ताओं की बदलती आवश्यकताओं और आधुनिक जीवन की वास्तविकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।" नेक्सा (Nexa) प्रणाली स्मार्ट हियरिंग इम्प्लांट की एक नई श्रेणी प्रस्तुत करती है, जो अधिक कनेक्टेड, संवेदनशील और भविष्य-उन्मुख श्रवण अनुभव का समर्थन करने के लिए डिज़ाइन की गई है।
उन्होंने आगे कहा, "न्यूक्लियस नेक्सा सिस्टम (Nucleus Nexa System) में शामिल तकनीकी प्रगति 20 से अधिक वर्षों के गहन अनुसंधान और विकास पर आधारित है। जिस प्रकार भारत डिजिटल नवाचार और एआई-आधारित परिवर्तन में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, उसी भावना को प्रतिबिंबित करने वाली यह उपलब्धि हमें भारत में लाने पर गर्व है। इससे उपयोगकर्ता, चिकित्सक और परिवार भविष्य की श्रवण देखभाल को अधिक आत्मविश्वास के साथ अपना सकेंगे।"
नई न्यूक्लियस नेक्सा सिस्टम (Nucleus Nexa System) दुनिया की पहली ऐसी हियरिंग इम्प्लांट प्रणाली है जिसमें अपग्रेड करने योग्य इम्प्लांट फर्मवेयर की सुविधा है, जो भविष्य की तकनीकों तक पहुँचने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाती है। वर्तमान में उपलब्ध पारंपरिक कॉक्लियर इम्प्लांट केवल साउंड प्रोसेसर अपग्रेड के माध्यम से ही नई तकनीक का लाभ दे सकते हैं। लेकिन न्यूक्लियस नेक्सा सिस्टम (Nucleus Nexa System) का उपयोग करने वाले लोग समय के साथ अपने स्मार्ट इम्प्लांट के फर्मवेयर अपडेट और साउंड प्रोसेसर अपग्रेड — दोनों के माध्यम से नई सुविधाओं और उन्नतियों का अनुभव कर सकते हैं।
कॉक्लिअर (Cochlear) के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर यान यान्सेन ने बताया कि कंपनी ने कॉक्लियर इम्प्लांट प्रणाली की आंतरिक तकनीक की पुनर्कल्पना की है:
"न्यूक्लियस नेक्सा सिस्टम (Nucleus Nexa System) हमारे विश्वसनीय इम्प्लांट्स की 40 से अधिक वर्षों की प्रमाणित विश्वसनीयता और तकनीकी नेतृत्व को एक अत्याधुनिक नए चिपसेट के साथ जोड़ता है, जिसमें अनेक नवोन्मेषी सुविधाएँ शामिल हैं। इसमें अंतर्निहित डायग्नोस्टिक प्रणाली है, जो बेहतर श्रवण सुनिश्चित करने के लिए सिस्टम के प्रदर्शन की निगरानी करती है। इससे उपयोगकर्ताओं और उनके परिवारजनों पर बोझ कम होता है और इम्प्लांटेबल हियरिंग तकनीक में एक नया मानक स्थापित होता है। यह नया चिपसेट इम्प्लांट को शक्ति प्रदान करता है, स्मार्ट सुविधाओं को सक्षम बनाता है और भविष्य में कॉक्लिअर (Cochlear) की स्मार्ट इम्प्लांट नवाचारों के लिए आधार तैयार करेगा।"
न्यूक्लियस नेक्सा सिस्टम (Nucleus Nexa System) पहली ऐसी इम्प्लांट प्रणाली भी है जिसमें बिल्ट-इन मेमोरी है, जिससे उपयोगकर्ता की व्यक्तिगत श्रवण सेटिंग्स (MAPs) सीधे उनके नेक्सा (Nexa) इम्प्लांट में सुरक्षित रूप से संग्रहीत की जा सकती हैं।
उन्होंने कहा, "यह पहला कॉक्लियर इम्प्लांट है जिसका अपना फर्मवेयर है, जिससे उपयोगकर्ता अपने इम्प्लांट के पूरे जीवनकाल में नई सुविधाओं और उन्नतियों के लिए इसे अपग्रेड कर सकते हैं।"
सुनने को और आसान बनाने के लिए न्यूक्लियस नेक्सा सिस्टम (Nucleus Nexa System) दिनभर बदलती परिस्थितियों के अनुसार सहज रूप से प्रतिक्रिया करता है। यह स्वतः सुनने की सेटिंग्स समायोजित कर स्पष्ट श्रवण में मदद करता है। नेक्सा (Nexa) इम्प्लांट में नया गोल्ड इम्प्लांट कॉइल और नई आर ऍफ़ लिंक (RF Link) तकनीक के साथ डायनेमिक पावर मैनेजमेंट भी है। इससे साउंड प्रोसेसर और इम्प्लांट के बीच ऊर्जा और डेटा का अधिक कुशल स्थानांतरण संभव होता है और प्रत्येक उपयोगकर्ता के लिए बैटरी लाइफ स्वतः अधिकतम हो जाती है।
यान्सेन ने कहा, "जिस तरह स्मार्टफोन में फर्मवेयर अपडेट आता है, उसी तरह अब कॉक्लिअर (Cochlear) इम्प्लांट उपयोगकर्ता भी आज और भविष्य में नवीनतम तकनीकी अपडेट से जुड़े रह सकते हैं।"
उन्होंने इस नई स्मार्ट कॉक्लियर इम्प्लांट प्रणाली के कई अतिरिक्त लाभ भी बताए।
"पहले यदि कोई उपयोगकर्ता अपना साउंड प्रोसेसर खो देता या उसे नुकसान पहुँच जाता, तो उसे नया साउंड प्रोसेसर लेने के लिए क्लिनिक जाना पड़ता था," उन्होंने कहा। "उस नए उपकरण को क्लिनिक में उपयोगकर्ता की व्यक्तिगत श्रवण सेटिंग्स के अनुसार प्रोग्राम करना पड़ता था। अब नई 'स्मार्ट सिंक' (Smart Sync) सुविधा के साथ, उपयोगकर्ता को केवल एक 'ब्लैंक' साउंड प्रोसेसर प्राप्त करना होता है और व्यक्तिगत सेटिंग्स स्वतः उसमें कॉपी हो जाती हैं, जिससे व्यक्ति कुछ ही सेकंड में फिर से सुनने में सक्षम हो जाता है।"
दुनिया में न्यूक्लियस नेक्सा सिस्टम (Nucleus Nexa System) प्राप्त करने वाले शुरुआती लोगों में से एक मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया के स्टीफन डाइट हैं, जो जीवनभर श्रवण हानि के साथ रहे हैं।
डाइट ने कहा, "मैंने मेरे परिवार में मेरी दादी और पिता दोनों को श्रवण हानि से जूझते देखा। यह समस्या मेरे पूरे वयस्क जीवन का हिस्सा रही है। 17 वर्ष की आयु से मैं हियरिंग एड का उपयोग कर रहा था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मुझे पहले जैसा लाभ नहीं मिल रहा था और जिन परिस्थितियों में मैं पहले सहजता से सुन पाता था, वहाँ अब कठिनाई होने लगी थी।"
उन्होंने कॉक्लियर इम्प्लांट विकल्प तलाशने का निर्णय लिया। "जब मुझे इस नए कॉक्लियर इम्प्लांट को पाने वाले शुरुआती लोगों में शामिल होने का अवसर मिला, तो मैं बेहद उत्साहित और थोड़ा घबराया हुआ भी था। इस नए इम्प्लांट ने मेरे और मेरे परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। अब मैं आत्मविश्वास के साथ बातचीत कर सकता हूँ और जीवन पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो गया है, क्योंकि अब मैं स्पष्ट रूप से सुन सकता हूँ।"
कॉक्लियर (Cochlear) ने अब तक दुनिया भर में 7,50,000 से अधिक हियरिंग इम्प्लांट प्रदान किए हैं।
उपलब्धता: नई कॉक्लिअर न्यूक्लियस नेक्सा सिस्टम (Cochlear™ Nucleus® Nexa™ System) 01 मार्च 2026 से भारत में उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कृपया www.cochlear.com/in पर जाएँ।
प्रोडक्ट एक्सप्लेनर: https://youtu.be/sVHG0okmE-g?si=cIbnVZjs6QnJr46f
Photo: https://mma.prnewswire.com/media/2923373/Cochlear_Nucleus_Nexa_System.jpg
Share this article