बैंकॉक में आयोजित Gastech 2026 ने वैश्विक ऊर्जा महत्वाकांक्षा को कई बिलियन डॉलर के सौदों में परिवर्तित किया
- वैश्विक ऊर्जा विकास और सौदेबाजी के केंद्र में इस आयोजन की स्थिति को और मजबूत करते हुए, Gastech 2026 में लगभग $40 बिलियन USD के संयुक्त अनुमानित मूल्य के समझौता ज्ञापन, सप्लाई समझौतों और निवेश प्रतिबद्धताओं की बैंकॉक में घोषणा या प्रगति हुई है - dmg events
- LNG सप्लाई, बिजली उत्पादन, अपस्ट्रीम विकास, पेट्रोकेमिकल्स और शिपिंग से जुड़े प्रमुख समझौते दर्शाते हैं कि Gastech 2026 में लिए गए निर्णय सीधे तौर पर नई सप्लाई, इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक क्षमता में परिवर्तित हो रहे हैं।
- इस गति को बनाए रखने और वैश्विक विकास की मांग के अनुरूप सुरक्षित, किफायती और विश्वसनीय ऊर्जा प्रदान करने के लिए आवश्यक नीति, पूंजी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चाओं को Strategic Conference में आगे बढ़ाया गया।
बैंकॉक, 17 सितंबर, 2026 /PRNewswire/ -- Gastech 2026 में कई बिलियन डॉलर के ऊर्जा समझौते, चर्चा से लेकर डिलीवरी तक आगे बढ़ रहे हैं। तीसरे दिन के अंत तक, बैंकॉक में लगभग $40 बिलियन USD के संयुक्त अनुमानित मूल्य के समझौता ज्ञापनों, सप्लाई समझौतों और निवेश प्रतिबद्धताओं की घोषणा की गई या उन्हें आगे बढ़ाया गया, जिससे ऊर्जा उद्योग के व्यवसाय के वैश्विक मिलन स्थल के रूप में Gastech की आवश्यक भूमिका मजबूत हुई है।
Gastech 2026 के दौरान घोषित और प्रगति पर हुए समझौते इस आयोजन के कूटनीतिक संवाद को व्यावसायिक कार्यवाही में बदलने की अनूठी क्षमता को प्रदर्शित करते हैं। उत्पादक, खरीदार, सरकारें, निवेशक, टेक्नोलॉजी क्षेत्र के अग्रणी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदाता इस आयोजन का दीर्घकालिक सप्लाई सुनिश्चित, बिजली उत्पादन क्षमता का विस्तार, नए संसाधनों को अनलॉक, शिपिंग क्षमता को मजबूत और बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का निर्माण करने के लिए उपयोग कर रहे हैं।
ये समझौते केवल व्यावसायिक उपलब्धियां नहीं हैं। ये सभी मिलकर इस बात को प्रभावित करेंगे कि विभिन्न बाजारों में ऊर्जा कैसे प्रवाहित होती है, नई क्षमता कहाँ विकसित की जाती है और अर्थव्यवस्थाएँ बढ़ती बिजली की खपत, औद्योगिक विकास और AI के विस्तार पर कितनी जल्दी प्रतिक्रिया दे सकती हैं। पहले तीन दिनों के दौरान घोषित या आगे बढ़ाए गए प्रमुख सौदों में निम्न शामिल हैं:
- China Gas Holdings और Venture Global LNG ने विश्व के सबसे बड़े ऊर्जा बाजारों में से एक के लिए सप्लाई सुरक्षा मजबूत करते हुए, 2030 से प्रति वर्ष 0.5 मिलियन टन US LNG के लिए एक ऐतिहासिक 20-वर्षीय बिक्री और खरीद समझौते की घोषणा की है।
- GE Vernova और B.Grimm Power ने मलेशिया और थाईलैंड में नई और मौजूदा बिजली उत्पादन क्षमता का समर्थन करते हुए, प्राकृतिक गैस-टर्बाइन सप्लाई और दीर्घकालिक सेवाओं के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
- PETRONAS, PTTEP JDA और Malaysia-Thailand Joint Authority ने दोनों देशों को नई प्राकृतिक गैस सप्लाई डिलिवर करते हुए, Malaysia-Thailand Joint Development Area में 35 वर्ष के उत्पादन-साझाकरण अनुबंध और प्राकृतिक गैस बिक्री समझौते को औपचारिक रूप दिया है।
- Eni और Government of Senegal ने देश के सुरक्षित और किफायती ऊर्जा उत्पादन का विस्तार करने के उद्देश्य से पांच अपतटीय ब्लॉकों की तेल क्षमता का आकलन करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
- Sarawak ने बिंटुलु में अनुमानित US$1 बिलियन डाउनस्ट्रीम प्राकृतिक गैस और पेट्रोकेमिकल्स निवेश पर Indorama Ventures और जापानी भागीदारों के साथ चर्चाओं को अंतिम रूप दिया, जो स्थानीय औद्योगिक क्षमता को मजबूत और क्षेत्रीय संसाधनों से नया मूल्य सृजन करेगा।
- Samsung Heavy Industries ने वैश्विक ऊर्जा व्यापार को चालू रखने के लिए आवश्यक बेड़े की क्षमता में वृद्धि करते हुए, LNG वाहकों और कच्चे तेल टैंकरों के लिए US1.2 बिलियन का ऑर्डर हासिल किया है।
- YPF CEO Horacio Marín ने प्रस्तावित अर्जेंटीना LNG निर्यात परियोजना के लिए दो या तीन LNG बिक्री समझौतों पर हस्ताक्षर करने की कंपनी की योजना की घोषणा की है।
इस उद्योग-परिभाषित व्यावसायिक गतिविधि के साथ-साथ, Gastech के Strategic Conference ने ऊर्जा सुरक्षा, विश्वसनीयता और सामर्थ्य के भविष्य पर उच्च स्तरीय चर्चाओं को आगे बढ़ाना जारी रखा था। इस कार्यक्रम के दौरान, ऊर्जा मंत्रियों, CEOs, नीति निर्माताओं, निवेशकों और टेक्नोलॉजी अग्रणीयों ने ऊर्जा सिस्टमों को विश्व की बढ़ती आबादी और अर्थव्यवस्थाओं का समर्थन करने के लिए आवश्यक गति और लचीलेपन के साथ विकसित होने को संभव बनाने वाली नीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और वितरण कूटनीतियों की जांच की थी।
'Africa Takes Power: Control, Sovereignty and Growth' शीर्षक के तहत मंत्रिस्तरीय सत्र ने पता लगाया कि अफ्रीकी राष्ट्र ऊर्जा क्षमता को औद्योगिक विकास, अधिक ऊर्जा पहुंच और दीर्घकालिक आर्थिक मूल्य में किस प्रकार से परिवर्तित कर सकते हैं। संसाधन विकास राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता को मजबूत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए सप्लाई के नए अवसर खोलने की आवश्यकता सुनिश्चित करने के लिए वक्ताओं ने संबंधित भागीदारियों और निवेश मॉडलों पर विचार किया था। Hon. Yeukai Simbanegavi, जिम्बाब्वे के ऊर्जा और पॉवर विकास उप मंत्री, ने कहा:
"पिछले कई वर्षों से हम अन्य देशों से आयात पर निर्भर हैं, लेकिन हाल ही में हमने जिम्बाब्वे के उत्तरी भाग में तेल की खोज की है। हम निवेशकों के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन हमें अभी भी हमारे साथ आकर काम करने वाले लोगों की आवश्यकता है। हमें अपने राष्ट्रीय ग्रिड को उन्नत करने की भी आवश्यकता है ताकि निवेशकों को उनके निवेश को मार्केट करने के लिए उचित इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हो सके।"
इवेंट के Strategic Conference के दौरान सरकारी नेतृत्व और ऊर्जा अधिकारियों ने वैल्यू चेन में अभूतपूर्व इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश की आवश्यकता पर जोर दिया था। 'Building Energy Security: The Global Race to Deliver Natural Gas Infrastructure', सत्र के दौरान घरों, शहरों और बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के लिए प्राकृतिक गैस को विश्वसनीय ऊर्जा में बदलने के लिए आवश्यक पाइपलाइन, प्रोसेसिंग सुविधाओं, LNG टर्मिनल और बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच की गई है। Bechtel Energy के अध्यक्ष, Paul Marsden ने कहा:
"मेरा मानना है कि बड़े पूंजीगत इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में पूर्वानुमान क्षमता अधिक महत्वपूर्ण होती जा रही है। हमें यह जानना होगा कि मोलिक्यूल का उत्पादन कहाँ और कब होगा, ताकि हम उस पर उचित निर्णय ले सकें। खाना पकाने और अपने घरों को गर्म करने वाले लोग ईंधन की समय पर उपलब्धता और किफायती होने पर निर्भर रहते हैं।"
'Advancing Sustainable Maritime Infrastructure and Fleet Capacity' सत्र के दौरान अधिक पूंजी जुटाने और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के आह्वान को दोहराया गया था, जैसा कि James Sagar, CEO, Hanwha Shipping ने बताया कि समुद्री क्षेत्र विश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा व्यापार का समर्थन करने के लिए महत्वपूर्ण प्राकृतिक गैस सप्लाई चेनों की आत्मनिर्भरता, दक्षता और स्थिरता में सुधार करते हुए, किस प्रकार से आवश्यक जहाजों, बंदरगाहों और लॉजिस्टिक्स सिस्टमों का विस्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा:
"शिपिंग एक दीर्घकालिक निवेश है। यह अनुशासन पर आधारित होना चाहिए। आप किसी परिसंपत्ति के मूल्य को 20 या 30 वर्षों तक कैसे बनाए रख सकते हैं? आपको इसके लिए वित्तपोषण करना होगा और सप्लाई तथा मांग पक्ष, दोनों के साथ काम करना होगा। विनियमन के संबंध में हमें संबंधित जहाज के पूरे जीवनकाल में उचित टेक्नोलॉजी की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। यह सब साझेदारियों और सहयोग से शुरू होता है।"
किसी ऊर्जा के बदलते मिश्रण में प्राकृतिक गैस की केंद्रीय भूमिका को बनाए रखना, उद्योग की पूरी वैल्यू चेन में उत्सर्जन को कम करने के ढंग की प्रभावशीलता पर निर्भर करता है। 'Capturing the Lost Opportunity: Driving Global Alignment on Methane Abatement Across Natural Gas Supply Chains' सत्र में विचार किया गया था कि किस प्रकार से मजबूत माप, साझा मानक और टेक्नोलॉजी परिनियोजन द्वारा मीथेन उत्सर्जन को कम और प्राकृतिक गैस की दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाया जा सकता है। Nigeria LNG के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, Adeleye Falade ने कहा:
"मुझे लगता है कि शुरुआत करने के लिए सबसे पहले मीथेन की परिभाषा को पुन: परिभाषित करना आवश्यक है: मीथेन का प्रत्येक टन एक खोया हुआ अवसर है, न केवल मात्रा के दृष्टिकोण से, बल्कि मूल्य के दृष्टिकोण से भी। एक बार जब आप इसे मापने की स्थिति में पहुँच जाते हैं, तो इसका व्यावसायिक महत्व बहुत स्पष्ट हो जाता है।"
एक दिन शेष रहते हुए, Gastech 2026 प्रदर्शित कर रहा है कि विश्व की तेजी से बढ़ती और तेजी से जटिल होती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए व्यावसायिक भागीदारी और कूटनीतिक सहयोग को एक साथ आगे बढ़ना चाहिए। बैंकॉक में संपन्न हुए समझौते दोनों उभरते और स्थापित बाजारों को अपने आत्मविश्वास के साथ विकास को जारी रखने के लिए सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती ऊर्जा प्राप्ति की आवश्यकता सुनिश्चित करते हुए, उद्योगों के लिए एक विकासशील वैश्विक अर्थव्यवस्था में उत्पन्न अवसरों और चुनौतियों का उत्तर देने की रूपरेखा तैयार करेंगे।
Gastech का परिचय
Gastech प्राकृतिक गैस, LNG, कम कार्बन वाले समाधान, हाइड्रोजन, शिपिंग, ऊर्जा और विद्युतीकरण के लिए AI के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी प्रदर्शनी और कॉन्फ्रेंस है। Gastech 2026 में 150 से अधिक देशों के 50,000 से अधिक प्रतिभागियों, 800+ प्रदर्शक कंपनियों और 800+ वक्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए, Gastech की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://www.gastechevent.com ।
मीडिया प्रमाणन के लिए, Gastech के मीडिया सेंटर पर जाएं। यहाँ पंजीकरण करें
dmg events का परिचय
1989 से, dmg events ने वैश्विक उद्योगों, सरकारों और इन्नोवेटरों को एक साथ लाकर विकास को सक्षम बनाने, सहयोग को बढ़ावा देने, व्यावसायिक अवसरों को खोलने और विश्व के सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में सार्थक प्रगति को आगे बढ़ाने वाले संबंध स्थापित किए हैं। उच्च प्रभाव वाले इवेंटों और कूटनीतिक भागीदारियों के माध्यम से, dmg events व्यवसायों और समुदायों को परिवर्तन से निपटने, नवाचार को गति देने और स्थायी सफलता का निर्माण करने में सहायता प्रदान करता है।
पूरे विश्व में 13 कार्यालयों से संचालित, dmg events प्रति वर्ष 30 से अधिक ऊर्जा और नीति संबंधी इवेंट आयोजित करता है। ADIPEC और Gastech सहित चार महाद्वीपों में फैले इसके प्रमुख इवेंट, ऊर्जा सिस्टमों और वैश्विक बाजारों के भविष्य को आकार देने वाली प्राथमिकताओं पर चर्चाएं कर सकने के लिए नीति-निर्माताओं, उद्योगपतियों, निवेशकों और इन्नोवेटरों को एक साथ लाते हैं।
Share this article