Gastech 2026 ने बैंकॉक में एक स्पष्ट संदेश के साथ शुरुआत की: the Industry Must Deliver More Energy for a Growing World (उद्योग को बढ़ते विश्व के लिए अधिक ऊर्जा उपलब्ध करानी होगी)
- इस वर्ष पूरे विश्व में प्राकृतिक गैस और LNG क्षेत्र के लिए सबसे बड़े सम्मेलन के रूप में, तेजी से बढ़ती ऊर्जा मांग के बीच Gastech की एशिया में वापसी ने 150 से अधिक देशों के 50,000 से अधिक प्रतिभागियों को आकर्षित किया: dmg events।
- यह इवेंट एशिया, यूरोप, अफ्रीका और मध्य पूर्व के 20+ मंत्रियों और Shell, Chevron, ExxonMobil, EGAT, PTT, Gulf, Petronas, TotalEnergies और INPEX सहित विश्व की अग्रणी ऊर्जा कंपनियों के CEOs को होस्ट करता है।
- Gastech Inauguration में बोलते हुए, H.E. Mr. Anutin Charnvirakul, थाईलैंड साम्राज्य के प्रधानमंत्री, ने कहा: "भविष्य का आकार उन देशों द्वारा दिया जाएगा जो सहयोग करते हैं, उन कंपनियों द्वारा जो निवेश करती हैं, उन इन्नोवेटरों द्वारा जो विचारों को समाधान में बदलते हैं, और उन नीति-निर्माताओं द्वारा जो बॉर्डरों के पार पुल बनाने के लिए तैयार हैं।"
बैंकॉक, 15 सितंबर, 2026 /PRNewswire/ -- पूरे विश्व की सरकारों और उद्योगों की बढ़ती मांग और परिवर्तनकारी आर्थिक विकास के दौर से गुजरने के दौरान, वैश्विक प्रगति के अगले अध्याय को प्रेरित करने के लिए वांछनीय भागीदारियों, निवेशों और समाधानों को आगे बढ़ाने के लिए विश्व के ऊर्जा अग्रणीयों को एक साथ लाने वाले Gastech 2026 का आज आधिकारिक तौर पर बैंकॉक में उद्घाटन किया गया था।
इस इवेंट में वैश्विक वैल्यू चेन के वरिष्ठ मंत्रीगण, नीति-निर्माता, CEOs और निवेशकों सहित 50,000 से अधिक प्रतिभागी, 800+ वैश्विक प्रदर्शक और 800+ उच्च-स्तरीय वक्ता शामिल हुए थे, जो इसे इस वर्ष का प्राकृतिक गैस और LNG उद्योग के लिए सबसे बड़ा सम्मेलन बनाता है। "Where Global Supply Meets Demand" (जहां वैश्विक सप्लाई मांग को पूरा करती है) विषय के तहत, ऊर्जा सुरक्षा, सामर्थ्य और विश्वसनीयता की साझा वैश्विक प्राथमिकताओं पर समन्वित कार्यवाहियों को बढ़ावा देते हुए Gastech 2026 अपनी इस वैश्विक पहुंच को वास्तविक प्रभाव में बदलता है।
ऊर्जा और आर्थिक विकास के बीच अटूट संबंध पर बोलते हुए, थाईलैंड साम्राज्य के प्रधानमंत्री, H.E. Mr. Anutin Charnvirakul ने Gastech Inauguration को शुरु करते हुए ऊर्जा परियोजनाओं में घनिष्ठ सहयोग और साहसिक निवेश का आह्वान किया, जो एशिया के निरंतर परिवर्तन को आधार प्रदान करेंगे और पूरे विश्व में कई बिलियन लोगों के लिए नए अवसर खोलेंगे:
"आज विश्व असाधारण रूप से जटिल चुनौतियों का सामना कर रहा है। भू-राजनीतिक तनाव ऊर्जा व्यापार को नया आकार दे रहे हैं, जबकि अर्थव्यवस्थाएं अधिक आत्मनिर्भरता हासिल करने का प्रयास कर रही हैं। इस निर्णायक क्षण में, ऊर्जा केवल एक वस्तु नहीं है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण कारक है, जो राष्ट्रों को विकास, नवाचार और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में सक्षम बनाती है। इसलिए हमें तीन आवश्यक प्राथमिकताओं को संतुलित करने वाले ऊर्जा के भविष्य की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए: ऊर्जा सुरक्षा, वहनीयता और स्थिरता।"
अपने आरंभिक भाषण में, H.E. Akanat Promphan, ऊर्जा मंत्री, ने औद्योगिक परिवर्तन और AI महत्वाकांक्षा का समर्थन करने वाली अधिक प्रतिस्पर्धी और सुरक्षित सिस्टम का निर्माण करते हुए बढ़ती पॉवर आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए थाईलैंड की कूटनीति को रेखांकित किया था:
"आगे बढ़ने के दौरान हम सबको मिलकर आगे बढ़ सकने के लिए, ऊर्जा परिवर्तन पर प्रगति हासिल करते हुए ऊर्जा सुरक्षा का निर्माण केवल एक गंतव्य नहीं है, बल्कि यह एक यात्रा है जिसके लिए टेक्नोलॉजी, नवाचार, निवेश और सहयोग की आवश्यकता होगी। आज की चुनौतियों को अवसरों में और महत्वाकांक्षा को कार्यों में बदलने में सहायता करते हुए, थाईलैंड न केवल Gastech के लिए एक उपयुक्त स्थान होने के साथ-साथ ऊर्जा सहयोग की इस अगली पीढ़ी के लिए एक स्वाभाविक भागीदार भी है।"
इन उद्घाटन भाषणों ने Strategic Conference के शुभारंभ के लिए मंच प्रस्तुत किया था, जिसमें नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर और तिमोर-लेस्ते के मंत्रियों के साथ-साथ वैश्विक ऊर्जा व्यापार के नियम निर्धारित करने वाले नीति-निर्माता और संस्थान शामिल हुए थे। इन सभी निर्णयकर्ताओं ने मिलकर विश्व की बढ़ती ऊर्जा मांगों के लिए एक व्यावहारिक प्रतिक्रिया पर सहमति व्यक्त की, और माना कि प्रत्येक संसाधन विविध और प्रचुर ऊर्जा मिश्रण में वैश्विक बाजारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
इवेंट का उद्घाटन 'The Energy Reset: Who Controls Power in the New Global Order?' ('ऊर्जा का पुनर्समायोजन: नई वैश्विक व्यवस्था में सत्ता पर किसका नियंत्रण है?'), इसका प्रमुख मंत्रिस्तरीय पैनल, के साथ हुआ था। इसमें यह जांच की गई कि वर्तमान घटनाक्रम वैश्विक ऊर्जा बाजारों और प्राथमिकताओं को किस प्रकार से नया आकार दे रहे हैं, और सरकारों को तेजी से विकसित हो रहे वैश्विक परिदृश्य की ऊर्जा मांगों और आपूर्ति दबावों का किस प्रकार से उत्तर दिया जाना चाहिए। H.E. Eng. Salim bin Nasser Al Aufi, ऊर्जा एवं खनिज मंत्री, ओमान, ने कहा:
"हमें अधिक ऊर्जा की आवश्यकता है, हमें अधिक अन्वेषण, अधिक सहयोग की आवश्यकता है।" लेकिन ईमानदारी से मेरी राय में हमें एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने की आवश्यकता है, और अपनी क्षमता के अनुसार कार्य कर सकने के लिए हमें अधिक शांति की आवश्यकता है। क्योंकि तेल और गैस उत्पादन के मूल सिद्धांतों में कोई बदलाव नहीं आया है। अगर कुछ है, तो वो पहले से बेहतर ही हैं। टेक्नोलॉजी में सुधार हुआ है। हमें इसका उत्पादन, लिक्विफ़ाई और परिवहन करना आता है। अब मुद्दा आखिरी भाग का है: इसे सबसे अधिक आवश्यकता वाले उपभोक्ताओं तक पहुंचाना।"
Strategic Conference ने 21वीं सदी के सबसे प्रभावशाली वैश्विक अग्रणीयों में से एक, Rt. Hon. Tony Blair, ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री, ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकारों और उद्योगों को इस बदलते परिदृश्य से कैसे निपटना चाहिए, प्रचुर मात्रा में और सस्ती ऊर्जा पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण क्यों है, और व्यवधान और प्रतिस्पर्धा के दौर को निवेश, नवाचार और विकास के दौर में बदलने के लिए क्या करना होगा:
"ऊर्जा सुरक्षा प्रत्येक देश की स्वतंत्रता और समग्र सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण भाग है, और हमें उद्योग तथा AI के लिए ऊर्जा आपूर्ति के विविध स्रोतों की आवश्यकता है। आज जब आप ऊर्जा नीति को देखते हैं, तो व्यापक अर्थों में सुरक्षा और भविष्य के लिए आर्थिक समृद्धि के बारे में सोचने के संबंध में यह रक्षा नीति के बराबर ही महत्वपूर्ण है।"
कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व सत्रों में निजी क्षेत्र ने केंद्रीय भूमिका निभाई, जिसमें विश्व की ऊर्जा का उत्पादन, वित्तपोषण, परिवहन, व्यापार और वितरण करने वाले अधिकारियों को एक साथ लाया गया था। PTT, PETRONAS, INPEX, Woodside Energy, YPF, NNPC, Shell, ExxonMobil, Chevron, JERA, Venture Global, Baker Hughes और Trafigura के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ऊर्जा विकास को गति देने और तेजी से जटिल होती वैश्विक मांग के दबाव को पूरा करने के लिए आवश्यक साझेदारी, निवेश प्रतिबद्धताओं और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को प्रस्तुत किया गया था।
PETRONAS के अध्यक्ष और ग्रुप CEO, Tengku Muhammad Taufik, ने कहा: "Gastech 2026 का विषय - Where Global Energy Supply Meets Demand - इससे अधिक उपयुक्त नहीं हो सकता था क्योंकि एशिया को यही चाहिए। एशिया में अपने भागीदारों के साथ काम करने के बारे में हमें जो बात पसंद है, वह यह है कि नीति-निर्माता व्यावहारिक रहे हैं, उन्होंने लोगों को अवास्तविक तरीकों से प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर करने वाले आदर्शवाद या विचारधारा से प्रेरित नीति को बढ़ावा नहीं दिया है। ऊर्जा मिश्रण के उत्पादन के तरीकों पर निर्णय लेने के लिए नीति-निर्माताओं ने अत्यंत व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाए हैं।"
उद्घाटन दिवस पर Gastech के नेतृत्व सत्रों के साथ-साथ विशेष कार्यक्रम भी शुरु किए गए थे: EGAT के साथ भागीदारी में संचालित Electrification Strategic Programme; Global Energy Regulators Forum; Low Carbon Solutions और Hydrogen प्रोग्राम; और देश की LNG कूटनीति से पूरे क्षेत्र के बाजारों को आकार देने की जांच करने वाला एक समर्पित Japan Energy Programme।
Gastech के साथ ही आयोजित होने वाले इस दशक के सबसे निर्णायक संबंधों पर केंद्रित एक नए इवेंट, AixEnergy के शुभारंभ ने विशेष ध्यान आकर्षित किया: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किस प्रकार ऊर्जा संचालन को बदल रही है, और यह क्षेत्र बिजली की मांग में रिकॉर्ड वृद्धि को बढ़ावा देने वाले AI और डेटा केंद्रों को प्रेरित करने वाली ऊर्जा की सप्लाई के लिए किस प्रकार तेजी से प्रयास कर रहा है।
कॉन्फ्रेंस के अतिरिक्त, Gastech की प्रदर्शनी वह स्थान है जहां कूटनीति व्यावसायिक वास्तविकता में बदल जाती है। Chevron, ExxonMobil और Shell जैसे सह-मेजबानों के साथ-साथ थाईलैंड के National Consortium Partners EGAT, PTT और Gulf तथा National Consortium Supporters RATCH और EGCO द्वारा संचालित, इस प्रदर्शनी ने मांग से लेकर सप्लाई तक पूरे उद्योग को जोड़ा है।
दिन की शुरुआत से ही, मंच द्विपक्षीय वार्ताओं, नवाचार प्रदर्शनों और नई कमर्शियल भागीदारियों के विकास की गतिविधियों में व्यस्त रहा, जबकि सप्ताह के प्रारंभिक समझौते पहले ही आकार ले चुके थे। Gastech 2025 के माध्यम से रिकॉर्ड $60 बिलियन के सौदों के साथ, 2026 में भी वैश्विक ऊर्जा विकास को नया आकार देने वाली परियोजनाओं और निवेशों को बढ़ावा मिलता रहेगा।
Gastech के 54वें वर्ष का शुभारंभ करते हुए, dmg events के अध्यक्ष, Christopher Hudson ने सरकार और उद्योग जगत के अग्रणीयों का एक स्पष्ट संदेश के साथ स्वागत किया: विश्व की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए अभूतपूर्व पैमाने पर सहयोग की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा:
"कोई भी एक राष्ट्र, कोई भी एक कंपनी, या कोई भी एक टेक्नोलॉजी अकेले समय की इस मांग के अनुरूप ऊर्जा की सप्लाई नहीं कर सकती है। इसके लिए साझेदारी आवश्यक है। इसके लिए सहयोग की आवश्यकता है। इसके लिए टेक्नोलॉजी की आवश्यकता होती है। इसीलिए Gastech बना हुआ है। यह कोई अन्य कॉन्फ्रेंस नहीं है। यह एक ऐसा कार्यस्थल है जहां कूटनीति होती है, नीतियां बनती हैं और समझौतों पर हस्ताक्षर होते हैं।"
प्रत्येक क्षेत्र और भूभाग के अग्रणीयों की उपस्थिति के साथ, वैश्विक ऊर्जा उद्योग के लिए Gastech 2026 महत्वाकांक्षा से कार्यवाही की ओर बढ़ने का एक महत्वपूर्ण मिलन स्थल बना हुआ है। आने वाले दिनों में, चर्चाएं व्यापक विद्युतीकरण और AI के विस्तार की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं पर केंद्रित होगी, क्योंकि यह इवेंट वैश्विक प्रगति के अगले अध्याय की बुनियाद रख रहा था।
Gastech का परिचय
Gastech प्राकृतिक गैस, LNG, कम कार्बन वाले समाधान, हाइड्रोजन, शिपिंग, ऊर्जा और विद्युतीकरण के लिए AI के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी प्रदर्शनी और कॉन्फ्रेंस है। Gastech 2026 में 150 से अधिक देशों के 50,000 से अधिक प्रतिभागियों, 800+ प्रदर्शक कंपनियों और 800+ वक्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए, Gastech की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। https://www.gastechevent.com
मीडिया प्रमाणन के लिए, Gastech के मीडिया सेंटर पर जाएं। यहाँ पंजीकरण करें
dmg events का परिचय
1989 से, dmg events ने वैश्विक उद्योगों, सरकारों और इन्नोवेटरों को एक साथ लाकर विकास को सक्षम बनाने, सहयोग को बढ़ावा देने, व्यावसायिक अवसरों को खोलने और विश्व के सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में सार्थक प्रगति को आगे बढ़ाने वाले संबंध स्थापित किए हैं। उच्च प्रभाव वाले इवेंटों और कूटनीतिक भागीदारियों के माध्यम से, dmg events व्यवसायों और समुदायों को परिवर्तन से निपटने, नवाचार को गति देने और स्थायी सफलता का निर्माण करने में सहायता प्रदान करता है।
पूरे विश्व में 13 कार्यालयों से संचालित, dmg events प्रति वर्ष 30 से अधिक ऊर्जा और नीति संबंधी इवेंट आयोजित करता है। ADIPEC और Gastech सहित चार महाद्वीपों में फैले इसके प्रमुख इवेंट, ऊर्जा सिस्टमों और वैश्विक बाजारों के भविष्य को आकार देने वाली प्राथमिकताओं पर चर्चाएं कर सकने के लिए नीति-निर्माताओं, उद्योगपतियों, निवेशकों और इन्नोवेटरों को एक साथ लाते हैं।
Share this article