2026 के लिए Artprice ने अपनी 33वीं Annual Contemporary Art Market Report: Record Transactions, Price Trends, the Balance of Market Power, and Artists from the Global South, जारी की
पेरिस, 8 अक्टूबर 2026 /PRNewswire/ -- Frieze London और Art Basel Paris के उद्घाटन से पहले, Artprice ने गहन परिवर्तन से गुजर रहे बाजार की जांच करने वाली अपनी 33वीं वार्षिक Contemporary Art Market Report के प्रकाशन की घोषणा की है।
Artprice की 2026 Contemporary Art Market Report का कवर, जिसमें I See Generative: Chapter 0, Wind, ISG 018 (2026) by Iskra Velitchkova को दर्शाया गया है
"इस 33वीं Contemporary Art Market Report का संकलन एक रोमांचक खोज रही है कि लंबे समय से प्रतीक्षित बहाली के बावजूद, इस बाजार के संचालन का तरीका बदलाव के कगार पर क्यों है।" - thierry Ehrmann, Artmarket.com के अध्यक्ष और Artprice के संस्थापक।
अधिक कीमतों के बिना अधिक सक्रिय बाजार
जुलाई 2025 से जून 2026 तक, ललित कला की नीलामी की बिक्री में 41% की वृद्धि के साथ वैश्विक कला बाजार में निर्णायक रूप से वृद्धि देखी गई है। हालांकि, यह गति समकालीन कला की तुलना में आधुनिक और युद्धोत्तर कलाकृतियों की अधिक ऋणी है।
निरंतर तीन वर्षों की गिरावट के बाद, समकालीन कला में भी दोबारा वृद्धि देखी गई थी, हालांकि बिक्री मूल्य में 6% की वृद्धि के साथ यह वृद्धि कुछ हद तक धीमी रही थी। मात्रा के हिसाब से यह वृद्धि 9% रही, जो अधिक मजबूत थी, और बेचे गए लॉट की संख्या ने लगातार छठे वर्ष एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इनमें से तीन रिकॉर्ड उस समय हासिल किए गए थे, जब बिक्री मूल्य में गिरावट आ रही थी: आर्थिक मंदी के चरम पर भी गतिविधि का विस्तार हो रहा था। हालांकि, 40 वर्ष से कम आयु के कलाकारों का वर्ग के लगातार सिकुड़ने कारण इसमें 26.6% की गिरावट दर्ज की गई थी। समग्र सुधार के बावजूद, इन दोनों खंडों और शेष बाजार के बीच का अंतर इस वर्ष और बढ़ गया है।
इस रिपोर्ट में मात्रा और मूल्य दोनों के संदर्भ में, आर्थिक सुधार के कारकों का विस्तार से विश्लेषण किया गया है। यह अति-समकालीन कला को प्रभावित करने वाले सुधार की भी समीक्षा करती है, जो कुछ सट्टा मूल्य वृद्धि को उलट रहा है और धीरे-धीरे कीमतों को अधिक टिकाऊ स्तरों की ओर वापस लाने के साथ-साथ कभी-कभार उत्साह के विस्फोटों को भी नहीं रोक रहा है।
वर्ष 2000 से समकालीन कला की नीलामी बिक्री
अमेरिका के नेतृत्व में विकास
Artprice के विश्लेषण के अनुसार, वैश्विक समकालीन कला बाजार 64 देशों, सक्रिय नीलामी बाजारों वाले 558 शहरों और इस वर्ष 1,055 नीलामी घरों तक फैला हुआ है। इस व्यापक भौगोलिक विस्तार के पीछे कहीं अधिक सघन वास्तविकता छिपी हुई है: अधिकांश बिक्री मूल्य कुछ प्रमुख बाजार केंद्रों में ही एकत्रित हुए है, जबकि नए विकास केंद्र उभर रहे हैं, विशेषत: एशिया में। बिक्री का यह भौगोलिक परिदृश्य बाजार के आर्थिक संतुलन और इसे आकार देने वाले शक्तिशाली संबंधों दोनों को प्रकट करता है। इसे दो स्तरों पर समझा जा सकता है: देशों और बाजार केंद्रों के सापेक्षिक महत्व को मापने वाला बिक्री का भौगोलिक वितरण; और कई मिलियन डॉलर की उत्कृष्ट कृतियों का प्रचलन, जो कला बाजार में शक्ति का बहुत अधिक चयनात्मक मानचित्र प्रस्तुत करने वाली वास्तविक उपलब्धियां हैं।
वर्तमान वृद्धि में एक स्पष्ट भौगोलिक छाप दिखाई देती है। वैश्विक स्तर पर समकालीन कला की नीलामी में हुई बिक्री में लगभग 100 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है, और रिपोर्टिंग अवधि के दौरान पूरी 100 मिलियन डॉलर की यह वृद्धि संयुक्त राज्य अमेरिका में दर्ज की गई है।
बाजार की वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान अकेले संयुक्त राज्य अमेरिका का है। हालांकि, इस परिणाम के साथ कुछ शर्तें भी जुड़ी हुई हैं: अमेरिकी बाजार के उच्च वर्ग की स्पष्ट मजबूती का श्रेय काफी हद तक असाधारण रूप से अच्छी बिकने वाली Basquiat की दो पेंटिंग्स को जाता है। उनके अत्यधिक प्रभाव को व्यापक अंतर्निहित प्रवृत्ति के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। बिक्री की मात्रा के अतिरिक्त अमेरिकी प्रभुत्व कलाकारों की मूल्य रैंकिंग तक फैला हुआ है: रिपोर्टिंग अवधि के दौरान कई मिलियन डॉलर की कुल बिक्री में से आधी बिक्री अमेरिकी कलाकारों की रही थी।
इसके विपरीत, चीन में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। विश्व का दूसरा सबसे बड़ा बाजार होने के बावजूद, इसमें नीलामी की बिक्री में 18% की गिरावट देखी गई है। इसके बावजूद, इसने लगभग 40 मिलियन डॉलर के परिणाम बरकरार रखे, जो मुख्य रूप से हांगकांग और बीजिंग में दर्ज किए गए थे। वहीं दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया के नेतृत्व में अन्य एशियाई बाजार भी पटरी पर लौट रहे हैं, जहां सियोल का बाजार मजबूत हो रहा है।
यूरोप में, बिक्री मूल्य के हिसाब से विश्व का तीसरा सबसे बड़ा बाजार, यूनाइटेड किंगडम, स्थिर रहा था, जबकि फ्रांस में 22% की वृद्धि दर्ज की गई है। फ्रांस का सबसे उल्लेखनीय परिणाम उसके सौदों की संख्या में हुई वृद्धि थी, जो वर्ष-दर-वर्ष 18% बढ़ी, जिससे वह मात्रा के हिसाब से विश्व स्तर पर संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के बाद तीसरे स्थान पर आ गया, और उसके नीलामी बाजार की गहराई की पुष्टि हुई थी।
इससे भी पीछे, मध्य पूर्व की संस्थागत नींव लगातार मजबूत होने के बावजूद, वैश्विक बाजार में इसकी भागीदारी सीमित बनी हुई है। इसकी नीलामी बिक्री में 28% की गिरावट तेजी से बिगड़ते भू-राजनीतिक वातावरण के बीच खाड़ी देशों के कारण उत्पन्न हुई है।
कीमतों की निर्धारण प्रक्रिया को समझना
दीर्घकालिक मूल्य समायोजन, बढ़ते शुल्क और भू-राजनीतिक अस्थिरता: इन संयुक्त दबावों के कारण तेजी से वैश्वीकृत हो रहे समकालीन कला बाजार की छवि पर प्रश्न उठते हैं। इससे मूल्य निर्धारण और अस्थिरता की सूक्ष्म समझ और भी अधिक आवश्यक हो जाती है - यह समझ Artprice द्वारा विकसित सेवाओं के लिए केंद्रीय महत्व रखती है।
जुलाई 2025 और जून 2026 के बीच 60,000 से अधिक समकालीन कलाकारों के लिए विश्वव्यापी नीलामी परिणामों पर आधारित यह रिपोर्ट लंबे समय से उद्योग के लिए एक संदर्भ रही है। पेशेवरों, अनुभवी संग्राहकों, पत्रकारों, कला प्रेमियों और छात्रों को बाजार को नया आकार देने वाले रुझानों, संरचनात्मक परिवर्तनों और गतिकी का सटीक विश्लेषण प्राप्त होगा।
वर्तमान में हो रहे प्रमुख परिवर्तनों का डेटा-आधारित विश्लेषण प्राप्त करने के लिए इसे अभी डाउनलोड करने के साथ-साथ नीलामी प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष 500 समकालीन कलाकारों की रैंकिंग भी देखें।
फ्रेंच संस्करण:
https://fr.artprice.com/artprice-reports/le-marche-de-lart-contemporeain-2026
अंग्रेजी संस्करण:
https://www.artprice.com/artprice-reports/the-contemporary-art-market-report-2026
Dialogue Between a Thinker and AI
Artprice के संस्थापक और 1987 में AI के अग्रणी रहे, thierry Ehrmann द्वारा लिखित विश्व-पुस्तक Dialogue Between a Thinker and AI, सर्वव्यापी AI के युग में एक अंतःविषयक परिप्रेक्ष्य से लेखक और कार्य की परिभाषा, अदृश्य कलात्मक धाराओं और कला बाजार की जानकारियों की पड़ताल करती है।
उनके शब्दों में: "स्थापित स्कूलों और घोषित घोषणापत्रों के अतिरिक्त, AI बाजार की सतह के नीचे उभरने वाले कमजोर संकेतों और विकासों को पकड़कर कलात्मक परिदृश्य का मानचित्रण करती है।" वे आगे कहते हैं: "पारंपरिक दृष्टि से अदृश्य विखंडन की ज्यामितियों का पता लगाने के लिए AI कलात्मक शक्तियों के क्षेत्र को समझने में सहायता करती है।"
thierry Ehrmann ने अपनी 1,800 पृष्ठों की पुस्तक को नौ AI इंजनों द्वारा गहन मूल्यांकन के लिए प्रस्तुत किया है जो आज प्रमुख प्लेयर की भूमिका निभा रहे हैं: OpenAI with ChatGPT 6; Google with the DeepMind ecosystem, Gemini Ultra, और Project Astra; के साथ-साथ Grok, DeepSeek, Perplexity, Mistral, Qwen, Copilot, और Meta।
इसे नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है:
https://www.dialoguebetweenathinkerandai.com/en/
The Annual Contemporary and Ultra-Contemporary Art Market Report
Artmarket द्वारा Artprice.com
मार्केट का संक्षिप्त विवरण
बहाली का विश्लेषण
कला के मूल्य
परिवर्तनशील भू-राजनीतिक परिदृश्य
Trophy Works का भूगोल
मिलियन-डॉलर की बिक्री के पीछे की राष्ट्रीयताएँ
40 वर्ष से काम आयु के कलाकार
चीनी कलाकारों की शक्ति
प्रमुख गैलरियों की भूमिका
महिलाओं का प्रतिनिधत्व
एक तेज़ी से उभरता वैश्विक दक्षिण
मध्य पूर्व
भारत
इंडोनेशिया
लेटिन अमेरिका और दक्षिण अमेरिका
नीलामी घर के विशेषज्ञ समकालीन कला बाजार पर टिप्पणी करते हैं
शीर्ष 500 समकालीन कलाकार
शीर्ष 100 समकालीन कलाकृतियाँ
क्रियाविधि
यह रिपोर्ट प्राचीन वस्तुओं, गुमनाम सांस्कृतिक वस्तुओं और फर्नीचर को छोड़ कर, ललित कला - पेंटिंग, ड्रॉइंग, मूर्तिकला, फोटोग्राफी, प्रिंट, वीडियो, स्थापना और टेपेस्ट्री - और NFTs की सभी सार्वजनिक नीलामी बिक्री का विश्लेषण करती है। इसमें 1 जुलाई, 2025 से 30 जून, 2026 तक Artprice by Artmarket द्वारा दर्ज किए गए विश्वव्यापी नीलामी परिणामों को शामिल किया गया है, जो 1945 के बाद जन्मे कलाकारों (समकालीन कला) के लिए हैं, और जिसमें 40 वर्ष से कम आयु के कलाकारों (अति-समकालीन कला) पर विशेष ध्यान दिया गया है।
इस रिपोर्ट में उल्लिखित सभी मूल्य खरीदार के प्रीमियम सहित सार्वजनिक नीलामी के परिणामों पर आधारित हैं। $ के सभी संदर्भ U.S. डॉलर को दर्शाते हैं।
चित्र :
[https://imgpublic.artprice.com/img/wp/sites/11/2026/10/img1-artprices-2026-contemporary-art-market-report-cover-featuring-i-see-generative-chapter-0-wind-isg-018-2026-by-iskra-velitchkova.jpg] [https://imgpublic.artprice.com/img/wp/sites/11/2026/10/img2-contemporary-art-auction-sales-since-2000.jpg]
Copyright 1987-2026 Thierry Ehrmann www.artprice.com - www.artmarket.com
Artprice का इकोनोमैट्रिक्स विभाग व्यक्तिगत सांख्यिकी और विश्लेषण से संबंधित आपके सभी प्रश्नों का उत्तर दे सकता है: [email protected]
निःशुल्क प्रदर्शन में कलाकार के साथ हमारी सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें: https://artprice.com/demo
हमारी सेवाएँ: https://artprice.com/subscription
Artmarket.com का परिचय:
Artmarket.com को Euronext Paris द्वारा Eurolist पर सूचीबद्ध किया गया है। नवीनतम TPI विश्लेषण में विदेशी शेयरधारकों, कंपनियों, बैंकों, FCPs, UCITS के अतिरिक्त 18,000 से अधिक व्यक्तिगत शेयरधारक हैं: Euroclear: 7478 - Bloomberg: PRC - Reuters: ARTF।
Artmarket.com और इसके Artprice विभाग के बारे में एक वीडियो देखें: https://artprice.com/video
Artmarket और इसके Artprice विभाग की स्थापना 1997 में कंपनी के CEO, Thierry Ehrmann ने की थी। वे Groupe Serveur (1987 में स्थापित) द्वारा नियंत्रित हैं। संदर्भ, Who's Who In France© से प्राप्त प्रमाणित जीवनी:
कला बाजार में Artmarket एक वैश्विक प्लेयर है, जिसकी संरचनाओं में अन्य बातों के अतिरिक्त, इसका Artprice विभाग भी शामिल है, जो ऐतिहासिक और वर्तमान कला बाजार की जानकारियों (वर्षों से अर्जित मूल दस्तावेजी अभिलेखागार, कोडेक्स पांडुलिपियां, एनोटेटेड पुस्तकें और नीलामी कैटलॉग) के संकलन, प्रबंधन और उपयोग में विश्व अग्रणी है। इसके डेटाबेस में 920,300 से अधिक कलाकारों को कवर करते हुए, 30 मिलियन से अधिक सूचकांक और नीलामी परिणाम शामिल हैं।
Artprice Images® विश्व के सबसे बड़े आर्ट मार्केट इमेज बैंक तक असीमित पहुंच को सहज बनाती हैं, जिसमें हमारे कला इतिहासकारों की टिप्पणियों के अनुसार 1700 से लेकर आज तक की कलाकृतियों की कम से कम 181 मिलियन डिजिटल छवियां या खुदी हुई प्रतिकृतियां हैं।
अपने Artprice विभाग के साथ Artmarket, 7,200 नीलामी घरों से अपने डेटाबेस को लगातार समृद्ध करता रहता है और पूरे विश्व में प्रमुख एजेंसियों और प्रेस शीर्षकों के लिए कला बाज़ार के रुझान को 121 देशों और 11 भाषाओं में लगातार प्रकाशित करता रहता है।
Artmarket.com अपने 9.3 मिलियन सदस्यों (सदस्य लॉग इन) को अपने सदस्यों द्वारा पोस्ट किए गए विज्ञापन उपलब्ध कराता है, जो अब निश्चित मूल्यों पर कलाकृतियों की खरीद और बिक्री के लिए पहला वैश्विक Standardized Marketplace® बन गया है।
अब Artprice की Intuitive Artmarket® AI के साथ Art Market का भविष्य उज्ज्वल है।
इसके Artprice विभाग के साथ Artmarket को, French Public Investment Bank (BPI) द्वारा दो बार "Innovative Company" का State लेबल प्रदान किया गया है, जिसने Art Market में एक वैश्विक प्लेयर के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए कंपनी को उसकी परियोजना में सपोर्ट किया है।
Artmarket द्वारा प्रकाशित Artprice ने अपनी 2026 Contemporary Art Market Report प्रकाशित की है:
https://www.artprice.com/artprice-reports/the-contemporary-art-market-report-2026
Artmarket द्वारा प्रकाशित Artprice ने मार्च 2026 में अपनी 2025 की वैश्विक कला बाजार वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित की है:
https://www.artprice.com/artprice-reports/the-art-market-in-2025
Artmarket और उसके Artprice विभाग की प्रेस विज्ञप्तियों का सारांश: https://serveur.serveur.com/artmarket/press-release/en/
Facebook और X (Twitter) पर Artmarket और इसके Artprice विभाग के वास्तविक-समय में Art Market के सभी समाचारों का अनुसरण करें:
www.facebook.com/artpricedotcom/ (6.3 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर)
x.com/artmarketdotcom
x.com/artpricedotcom
Artmarket और उसके Artprice विभाग की एलकेमी और यूनीवर्स की खोज करें: https://www.artprice.com/video
जिसका मुख्यालय प्रसिद्ध समकालीन कला संग्रहालय Museum of Contemporary Art Abode of Chaos dixit The New York Times / La Demeure of Chaos है:
https://issuu.com/demeureduchaos/docs/demeureduchaos-abodeofchaos-opus-ix-1999-2013
फ्रांस की संस्कृति मंत्री, Madame Rachida Dati, ने Artprice by Artmarket के वैश्विक मुख्यालय में स्थित thierry Ehrmann की रचना Abode of Chaos को 'total work of art' के रूप में आधिकारिक मान्यता प्रदान की है।
https://www.prnewswire.com/news-releases/madame-rachida-dati-french-minister-of-culture-has-granted-official-recognition-to-thierry-ehrmanns-abode-of-chaos-as-a-total-work-of-art-the-global-headquarters-of-artprice-by-artmarket-302409684.html
La Demeure du Chaos/Abode of Chaos - Total Work of Art and Singular Architecture।
गोपनीय द्विभाषी कार्य, अब सार्वजनिक किया गया है: https://ftp1.serveur.com/abodeofchaos_singular_architecture.pdf
• L'Obs - The Museum of the Future: https://youtu.be/29LXBPJrs-o
• https://www.facebook.com/la.demeure.du.chaos.theabodeofchaos999 (3.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर)
• https://vimeo.com/124643720
Artmarket.com और इसके Artprice विभाग से संपर्क करें - संपर्क: thierry Ehrmann, [email protected]
Share this article