अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अभियान में 1 करोड़ से अधिक भारतीयों की भागीदारी, यह अभियान अपने आप में सर्वाधिक वायरल होने वाला कार्यक्रम बना
गुरूग्राम, भारत, 12 मार्च, 2020 /PRNewswire/ -- ज्ञानिस्तान, वैकल्पिक कैरियर्स के लिए एक एड-टेक प्लेटफॉर्म द्वारा हमारे आसपास, भारत की अनोखी महिलाओं के लिए उत्सव मनाते हुए #MeriWonderWoman नामक वायरल वीडियो चुनौती सहित पूरे सप्ताह भर चलने वाले समारोहों का आयोजन करते हुए, इस वर्ष कुछ अलग हटकर महिला दिवस 2020 का समारोह आयोजित करने का निर्णय किया।
मिलेनियल रैपर्स द्वारा लाइव कार्यक्रमों और विख्यात महिला-केन्द्रित विषयों पर कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इसमें Yuvraj Singh द्वारा समर्थित शेयर्ड स्पेस प्रदाता, क्रियेटर्स गुरूकुल, विश्व विख्यात लघु वीडियो प्लेटफॉर्म Likee तथा MCN GoWoW, अग्रणी ऑडियो ब्रैंड NuRepublic और Womennovator, भारत के महिलाओं के लिए अग्रणी वर्चुअल इनक्यूबेटर सभी सम्मिलित हुए।
क्रियेटर्स गुरूकुल गुरूग्राम कार्यक्रम का चयन IWD द्वारा किया गया तथा इस वर्ष के थीम #EachforEqual के वैश्विक समारोह के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
मुख्य बातें
#Meriwonderwoman वायरल चुनौती, विख्यात इंफ्लूएंसर Abby Viral द्वारा गाए Meriwonderwoman रैप तथा Abhinav Tandon, सह संस्थापक क्रिएटर्स गुरूकुल तथाSahil Batra, सह संस्थापक GoWow क्लब द्वारा अभिकल्पित रैप के आधार पर आपके जीवन में सर्वाधिक योगदान करने वाली महिला के बारे में वीडियो तैयार करने के थीम पर आधारित है।
11 मिलियन व्यूज़, तथा उपयोगकर्ता द्वारा तैयार किए गए 14,000 वीडियो के साथ देश में महिला दिवस के लिए यह सर्वाधिक वायरल ट्रेंड बन गया है, जो कि सबसे तेज वायरल चुनौती के लिए एक रिकॉर्ड भी है। समारोहों का समापन क्रिएटर्स गुरूकुल गुरूग्राम में कार्यशाला के साथ हुआ जिसमें लाइवस्ट्रीम पर 50,000 लोगों द्वारा डिजिटल रूप से भागीदारी की गई क्योंकि कोरोना वायरस के कारण भीड़ भाड़ वाले जनसमूहों से बचने से संबंधित सरकारी सलाहों के चलते इस कार्यक्रम का फिजिकल आयोजन नहीं किया गया था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ, ज्ञानिस्तान से आए Mohammed Sirajuddin तथा Nishant Sharma द्वारा किया गया। अग्रणी न्यूट्रिशनिस्ट Tanya Kapoor द्वारा " पौष्टिकता से रोग उपचार" और थेराप्यूटिक आहार के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सत्यापित परामर्शदाता Ms. Gazal Dhingra द्वारा छवि प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिन्होंने देश भर के दर्शकों का व्यक्तित्व विकास, छवि प्रबंधन तथा सकारात्मक सोच के बारे में मार्गनिर्देशन किया। कार्यक्रम की समाप्ति शीर्ष Likee प्रभावकर्ताओं यानि Ms Shikha Rajput तथा Ms Sidra Malik Awan के साथ इंटरव्यू के साथ की गई।
Mr Abhishek Dutta, हैड, Likee इंडिया ने भी महिला दिवस पर एक करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचने वाले बड़े पैमाने पर प्रभाव के सृजन के लिए हर किसी को बधाई दी और कहा कि, " Likee न केवल वैश्विक स्तर पर अग्रणी लघु वीडियो प्लेटफॉर्म है बल्कि प्रतिभाशाली और सृजनात्मक महिलाओं के लिए उपयुक्त स्थान भी है। अनेक महिला सृजनकर्ताओं ने खास कन्टेन्ट विकसित किए हैं और Likee पर उनके लाखों प्रशंसक हैं। हमारी मजबूत सोच है कि यह सहयोग महिलाओं और उनके अधिकारों का सम्मान करने का उत्कृष्ट अवसर साबित होगा।"
Mr. Ujjwal Sarin, सह-संस्थापक, Nu Republic ने कहा कि, "हम यह जानकर बहुत उत्साहित हैं कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाने पहचाने एक कार्यक्रम का आयोजन स्वयं हमारे ही गुरूग्राम में किया जा रहा है तथा इसके पीछे के अभिनव तथा नेक इरादों पर विचार करते हुए, हमने इसका हिस्सा बनने और इसे प्रायोजित करने का फैसला किया क्योंकि हम स्वयं भी महिला शक्ति और भारतीय युवाओं द्वारा जिस भाषा को बोला जाता है, उसमें उनकी भागीदारी के महत्व को स्वीकार करते हैं।"
Mr Abhinav Tandon, जिन्होने इस पहल को आरम्भ करने में मुख्य भूमिका निभाई है, ने कहा कि, " 8 मार्च, 2020 हमारे लिए एक सांकेतिक दिवस नहीं है बल्कि एक नए अभियान का सूचक है जिसमें पूरे वर्ष विशिष्ट उपलब्धियों को हासिल करने वाली महिलाओं का समारोह आयोजित किया जाना जारी रखा जाएगा। इसके बाद, नारी शक्ति रैप है जिसमें बालिकाओं तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और भारत के सबसे बड़े क्राउडस्रोस्ड रैप वीडियो: Wommenovator के साथ महिला शक्ति का महाकुम्भ" का समारोह आयोजित किया जाएगा।
https://mma.prnewswire.com/media/1122446/MeriWonderWomanChallenge_Infographic.jpg
मीडिया संपर्क:
Shruti Chaturvedi
[email protected]
संस्थापक
चायपानी
Share this article