China National Building Material Group ने जकार्ता में इंडोनेशिया प्रमोशन सम्मेलन और नवाचार उपलब्धियों की प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक आयोजन किया
जकार्ता, इंडोनेशिया, 9 सितंबर, 2025 /PRNewswire/ -- 29 अगस्त को, चीन और इंडोनेशिया के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, China National Building Material Group (CNBM) ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक प्रमोशन सम्मेलन और नवाचार उपलब्धियों की प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक नियोजन किया। इस ईवेंट में इंडोनेशियाई सरकारी विभागों, वैश्विक व्यापार पार्टनरों, प्रसिद्ध निवेश संस्थानों और घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय मुख्यधारा मीडिया के प्रतिनिधियों सहित लगभग 200 अतिथियों ने भाग लिया था। उपस्थित लोगों में Zhou Yuxian, CNBM के अध्यक्ष; H.E. Yuliot, इंडोनेशिया के ऊर्जा और खनिज संसाधन उप मंत्री; H.E. Todotua Pasaribu, निवेश और डाउनस्ट्रीम उद्योगों के उप मंत्री; Satya Hangga Yudha, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय के ऊर्जा और खनिज संसाधन विभाग के महानिदेशक; Lilik Unggul Raharjo, Indonesian Cement Association के अध्यक्ष; Martua Sitorus, KPN Group के अध्यक्ष; और Zhou Weiliang, Indonesian Chinese Entrepreneur Association के महासचिव, शामिल थे। यह ईवेंट का नियोजन Sinoma International Engineering Co., Ltd. (Sinoma International) द्वारा किया गया था।
Zhou Yuxian ने गैर-धात्विक सामग्री निर्माता और पूंजी निवेश कंपनी के रूप में CNBM के ध्येय "Better Materials, Better World" पर जोर दिया। उन्होंने परियोजना कार्यान्वयन और सेवा नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए अपनी टेक्नोलॉजीकल, औद्योगिक और पूंजीगत क्षमताओं का लाभ उठाने के लिए ग्रुप की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला, जिससे इंडोनेशिया के सामाजिक-आर्थिक विकास और सार्वजनिक कल्याण में योगदान मिलेगा। "Golden Indonesia 2045 Vision" और "ASEAN Community Vision 2045" को साकार करने के लिए CNBM की विशेषज्ञता और समाधानों को प्रस्तुत करते हुए, उन्होंने यह भी कहा कि इंडोनेशियाई मार्केट और तृतीय-देश की मार्केटों का सह-विकास करने के लिए इंडोनेशियाई और ASEAN पार्टनरों के साथ CNBM द्वारा कार्यनीतिक गठबंधन, संयुक्त नवाचार, निवेश विलय और वित्त-पोषण निवेश के माध्यम से सहयोग किया जाएगा।
सम्मेलन में बुनियादी निर्माण सामग्रियों, "113N" नई सामग्रियों की कार्यनीति, पवन-सौर-ऊर्जा स्टोरेज सिस्टमों और खनिज संसाधन विकास के लिए सर्वसमावेशी समाधान प्रदर्शित करते हुए, CNBM की ASEAN पार्टनरों के साथ विश्वास-आधारित सहयोग की 35-वर्षीय यात्रा की समीक्षा की गई। इन पहलों का उद्देश्य इंडोनेशिया के राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों का समर्थन करना, ग्रीन मैन्यूफैक्चरिंग को आगे बढ़ाना और औद्योगिक आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना है।
इस ईवेंट के दौरान, CNBM और उसकी सहायक कंपनियों ने पांच प्रमुख पार्टनरों के साथ सहयोगात्मक समझौतों पर हस्ताक्षर किए। Sinoma International ने चार टेक्नोलॉजीकल नवाचारों का अनावरण भी किया था।
एक समर्पित प्रदर्शनी में बुनियादी निर्माण सामग्रियों, नई सामग्रियों, इंजीनियरिंग सेवाओं और लौजिस्टिक्स तथा ट्रेड में CNBM की सफलताओं पर प्रकाश डाला गया। दस सदस्य कम्पनियों ने अत्याधुनिक उत्पाद प्रदर्शित किये, तथा उनकी उन्नत टेक्नोलॉजियों और ग्रीन विकास सिद्धांत के लिए व्यापक प्रशंसा प्राप्त की। सतत नवाचार में CNBM के नेतृत्व की सराहना करते हुए, उपस्थित लोगों ने गहन चर्चा में भाग लिया।
इस इवेंट ने इंडोनेशिया में CNBM की कार्यनीतिक पार्टनरशिपों को मजबूत किया और क्षेत्रीय औद्योगीकरण और ग्रीन परिवर्तनों को आगे बढ़ाने में इसकी भूमिका को सुदृढ़ किया।
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2766506/image.jpg
Share this article