Cosmoprof India 2020 अब 29 - 31 अक्टूबर 2020 को आयोजित किया जाएगा
मुम्बई, 25 मार्च, 2020 /PRNewswire/ -- BolognaFiere Group S.p.A और Informa Markets, जो कि Cosmoprof India Show के आयोजक हैं, ने इसके 2020 संस्करण को स्थगित करते हुए अब इसे 29-31 अक्टूबर, 2020 को बॉम्बे कन्वेंशन एंड एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम पहले 2 से 4, सितम्बर 2020 को आयोजित किया जाना था।
Mr. Gianpiero Calzolari, प्रेसिडेंट, BolognaFiere Group, ने इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, "कोरोनावायरस (COVID-19) के प्रसार के फलस्वरूप विश्वस्तर पर सभी प्रमुख ट्रेड शो की तारीखें बदले जाने की वजह से हमने भी अपनी प्रदर्शनी के आयोजन की तारीखों पर फिर से विचार किया। हमारे प्रदर्शनीकर्ताओं और खरीदारों की कारोबारी ज़रूरतों का ध्यान रखने के लिए हम Informa Markets के साथ स्थितियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।"
Mr. Yogesh Mudras, मैनेजिंग डायरेक्टर, Informa Markets in India, ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, "कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला कठिन, लेकिन ज़रूरी था। COVID-19 की सिचुएशन ने दुनिया भर में प्रदर्शनियों के आयोजकों के लिए एक मिश्रित और लगातार बदलती परिस्थिति उत्पन्न की है। हमारे ग्राहकों, पार्टनरों और कर्मचारियों के कल्याण को सर्वोपरि प्राथमिकता देते हुए, हमारा मानना है कि नई तारीख से स्थितियां सामान्य होने के लिए अधिक समय मिल जाएगा, बाज़ार में वापसी के लिए अधिक आत्मविश्वास बनेगा, यात्रा प्रतिबंध कम हो जाएंगे और प्रदर्शनीकर्ताओं और विजिटरों की भागीदारी के लिए कुल मिलाकर स्थितियां अधिक बेहतर बन पाएंगी। इससे हमारे हितधारकों को यह पता होना सुनिश्चित होगा कि कि वही असाधारण अनुभव और बिजनेस प्राप्त कर सकते हैं जो वे प्रतिष्ठित Cosmoprof India Show से पाने की उम्मीद रखते हैं, जो कि सौंदर्य के क्षेत्र से संबंधित घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय लोगों के लिए एक 360° प्लेटफार्म है।"
आयोजकगण बदलती परिस्थितियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं और संबंधित सरकारी संस्थाओं, उद्योग जगत तथा अन्य प्रमुख हितधारकों से निकट संपर्क बनाए हुए हैं, और इस क्षेत्र में सौंदर्य उद्योग से संबंधित लोगों को एक उन्नत व्यापारिक अनुभव प्रदान करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।
2018 में एक स्पेशल 'प्रिव्यू' के रूप में प्रस्तुत, Cosmoprof India के 2019 संस्करण ने उत्कृष्ट परिणाम दर्ज किए, इसमें 23 देशों से 237 प्रदर्शनीकर्ता कंपनियों और 48 देशों से 7,429 विजिटरों ने भाग लिया। Cosmoprof India के साथ अक्टूबर में Personal Care Ingredients & Lab में इस वर्ग के लिए सबसे नवीनतायुक्त पेशकशें दिखाई जाएंगी-परफ्यूमरी और कॉस्मेटिक्स के लिए इन्ग्रेडिएंट्स, एसेंशियल ऑयल्स, लैब एसेसरीज, इक्विपमेंट और फर्नीचर, टेस्टिंग सॉल्युशंस। इस पारस्परिक ऊर्जा के कारण Cosmoprof India में आने वाले प्रदर्शनीकर्ताओं और ऑपरेटरों को उनका कारोबार बेहतर बनाने के नए साधन खोजने का अवसर प्राप्त होगा।
अधिक जानकारी के लिए, देखें: https://cosmoprofindia.com/
Cosmoprof India (https://cosmoprofindia.com/) के बारे में
Cosmoprof India भारत में तेजी से विकसित हो रहे सौंदर्य बाज़ार के लिए सबसे आदर्श प्रकार का बिजनेस-टू-बिजनेस इवेंट है। यह अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य बाज़ार के लिए एक 360° विश्वस्तरीय प्लेटफार्म Cosmoprof नेटवर्क का चौथा गंतव्य है, जिसके शो बोलोग्ना, लॉस वेगास, हांगकांग और बैंकाक में दुनिया भर से 500,000 से अधिक पेशेवरों और 10,000 से अधिक प्रदर्शनीकर्ताओं की भागीदारी के साथ आयोजित किए जाते हैं। वैश्विक Cosmoprof ब्रांड से स्थानीय तौर पर अनुकूलित किए गए Cosmoprof India का अपना अद्वितीय विस्तार और पहचान है। भारत में Cosmoprof India को Informa Markets in India और BolognaFiere Group S.p.A. द्वारा आयोजित किया जाता है।
BolognaFiere Cosmoprof SpA के बारे में
BolognaFiere ग्रुप की कंपनी BolognaFiere Cosmoprof ने Cosmoprof प्रारूप को पूरी दुनिया के सामने पेश किया है। बोलोग्ना, लॉस वेगास, मुम्बई और हांगकांग में (Cosmoprof Worldwide Bologna, Cosmoprof North America, Cosmoprof India, और Cosmoprof Asia) के साथ Cosmoprof ब्रांड इवेंट्स के अलावा इस ग्रुप ने हाल ही में Cosmoprof CBE ASEAN के पहले संस्करण की भी घोषणा की है, जिसे दक्षिण-पूर्व एशिया के सौंदर्य उद्योग पर ध्यान केंद्रित करते हुए 2020 में पहली बार बैंकाक, थाईलैंड में आयोजित किया जाएगा। 2020 में, चीन के पेशेवर सेक्टर पर ध्यान केंद्रित करते हुए South China Beauty Expo का भी आयोजन किया जाएगा।
दक्षिण अमेरिका और एशिया पर विशेष रूप से फोकस करते हुए, सेक्टर की वृद्धि के लिए रणनीतिक महत्त्वपूर्ण बाज़ारों में सौंदर्य जगत को समर्पित कार्यक्रमों के आयोजन में BolognaFiere Cosmoprof एक अंतर्राष्ट्रीय सेल्स एजेंट के रूप में भागीदारी करता है। इनमें Cosmoprof का कोलम्बिया में Belleza y Salud से गठबंधन है और साओ पाओलो में Corferias, और ब्यूटी फेयर - Feira International de Beleza Profissional से सहयोग करता है, जो हेयर सेक्टर में पेशेवर ऑपरेटरों और स्थानीय वितरकों के लिए समर्पित है।
उभरते बाज़ारों पर विशेष रूप से ध्यान देने के साथ आगामी महीनों के लिए नए प्रोजेक्ट निर्धारित किए जा रहे हैं।
मीडिया संपर्क:
ASIA: Informa Markets
Ms. Roshni Mitra
फोन: +91-7506183888
[email protected]
Ms. Mili Lalwani
फोन: +91-9833279461
+91- 22-61727000
[email protected]
WORLDWIDE: BolognaFiere Cosmoprof Spa:
Mr. Paolo Landi
फोन: +39-02-45-47-08-320
[email protected]
Ms. Arianna Rizzi
फोन: +39-02-45-47-08-253
[email protected]
हमारा अनुसरण करें! www.cosmoprofindia.com l Facebook l LinkedIn l Instagram
फोटो: https://mma.prnewswire.com/media/1136559/BolognaFiere.jpg
फोटो: https://mma.prnewswire.com/media/1136560/Cosmoprof_India.jpg
लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/956845/Informa_Markets_Logo.jpg
Share this article