Coursmy ने Global Live और Video E-learning Marketplace प्लेटफार्म लांच किया
नई दिल्ली, June 18, 2019 /PRNewswire/ --
शिक्षकों और शिक्षणार्थियों के लिए Coursmy ने Global Live और Video E-learning Marketplace प्लेटफार्म लांच किया
Coursmy जो कि Greatwisdom India Pvt Ltd का एक ब्रांड है, ने एक सम्पूर्ण, तथा उपयोग में आसान Global B2B Live और Video E-learning प्लेटफार्म की घोषणा की है। उच्चकोटि के विषयवस्तु विशेषज्ञों तथा प्रतिष्ठित संस्थानों के माध्यम से शिक्षणार्थियों को बेहतर लाइव और वीडियो शिक्षण अनुभव प्रदान करना, इस मॉडल का प्रमुख उद्देश्य है।
(Photo: https://mma.prnewswire.com/media/923766/Coursmy_Amit_Singh.jpg )
Coursmy प्लेटफार्म प्रमुख रूप से B2B उपयोक्ताओं के लिए है। इस वर्ग में कंपनी, ट्यूटर्स, अकादमिक संस्थानों, तथा कंपनी जगत के लिए क्लाउड आधारित SAAS प्लेटफार्म प्रस्तुत करती है। यह प्लेटफार्म सरल है, तथा किसी भी शिक्षक के लिए उपयोग करना आसान है, क्योंकि वे इसमें आसान चरणों में कोई भी कोर्स तैयार कर सकते हैं।
Coursmy प्लेटफार्म आसान पहुंच, विषयसामग्री के अनुकूलन, कोर्स तैयार करने तथा मॉनेटाइजेशन में सुविधा, लक्षित दर्शक वर्ग तक पहुंचने की लागतों में कमी आदि के फायदे प्रदान करता है और सबसे महत्त्वपूर्ण बात ये है कि वे अछूते बाज़ार में अपना ब्रांड और पहचान विकसित कर सकते हैं।
Coursmy व्यक्तियों, संस्थानों और कंपनियों को ऐसे कौशल प्राप्त करने में मदद करता है, जो बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था से तालमेल बनाने के लिए बहुत आवश्यक है। इस प्लेटफार्म को इस सिद्धांत पर विकसित किया गया है कि पारंपरिक कक्षाओं में ही सम्पूर्ण शिक्षा प्राप्त नहीं की जाती, और यह विशेषज्ञों को कहीं भी हजारों विषयों पर कोर्स तैयार करने, तथा दुनिया से उनका ज्ञान साझा करने के अवसर प्रदान करता है। विद्यार्थी ऐसे विभिन्न पाठ्यक्रमों (कोर्सों) से सबसे आधुनिक व वांछित कौशल सीख सकते हैं, जिनकी मांग सबसे अधिक है।
अनुदेशक (इंस्ट्रक्टर) के साइन अप करने की प्रक्रिया एकदम आसान है, क्योंकि उनको केवल एजुकेटर के रूप में साइन अप करना होता है, और अपनी विषयवस्तु अपलोड करनी होती है, और फिर वे Coursmy प्लेटफार्म पर सेलिंग शुरू कर सकते हैं। वे अपने डैशबोर्ड के माध्यम से वीडियो कक्षाएं अपलोड कर सकते हैं, लाइव सत्र बना सकते हैं, या कोई भी सामग्री प्रस्तुत कर सकते हैं। Coursmy में कोर्स की लिस्टिंग सबसे प्रचलित कीवर्ड्स पर आधारित होती है, जिससे पार्टनरों को अपेक्षित दर्शकवर्ग के बीच बेहतरीन दृश्यता प्राप्त करने में मदद मिलती है।
Coursmy ने एफिलिएट पार्टनर प्रोग्राम भी शुरू किया है, जिसमें Coursmy के पार्टनरों को कोर्स बिक्री का 90% तक कमाने का मौका मिलेगा। पहले चरण में इस प्लेटफार्म को भारत, अमेरिका, यूके के बाज़ारों में लांच किया गया है। यह प्लेटफार्म विश्वस्तर पर दर्शकों को जोड़ता है और ऊंची कमाई की संभावनाएं खोलता है।
दूसरे चरण में, कंपनी ने सहयोग आधारित लर्निंग कम्युनिटी लांच करने की योजना बनाई है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल की सहायता से एजुकेटर, सीखने वालों को निजी और पेशेवर लक्ष्य हासिल करने में मदद कर पाएंगे। सम्पूर्ण ज्ञान में सुधार करने के लिए इस अवधारणा में समझने, याद रखने, तथा अवधारणाएं प्रयोग करने के तीन प्रमुख कारकों को शामिल किया गया है और इसके अलावा स्किल सेट बेहतर बनाने के लिए समस्या समाधान, महत्त्वपूर्ण सोच और कठिनाईयों के निवारण के अन्य तीन महत्त्वपूर्ण कारकों को भी जोड़ा गया है।
भविष्य के लिए कंपनी के दृष्टिकोण पर बात करते हुए Amit Singh, संस्थापक और CEO, Coursmy ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, "हम उच्चकोटि के ट्यूटर्स और संस्थानों को एक उच्चस्तरीय, लेकिन उपयोग में आसान SAAS प्लेटफार्म उपलब्ध कराते हुए उनके साथ साझेदारी करना चाहते हैं, जहां वे अपनी व्यावसायिक संभावनाओं और वृद्धि को कई गुने बढ़ा सकते हैं। यह प्लेटफार्म, सीखने वालों को उनसे जुड़ने और कैरियर में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए क्षमता वृद्धि करने की सुविधा प्रदान करता है। यह भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाने के लिए सीखने को एक रूचिकर और दिलचस्प प्रक्रिया बनाता है। पहले से ही डिजिटल प्रेमी शिक्षणार्थियों को उच्चकोटि के शिक्षण के लिए प्रभावशाली डिजिटल सामग्री से जोड़ना भी हमारा मिशन है।"
दूसरे शब्दों में, यह स्टार्टअप इस संभावनाशीलता के अंतर्गत कार्यरत है कि नई पीढ़ी की पुरानी किताबों या असंगठित डिजिटल सामग्री में रूचि नहीं है, और वह साफ-सुथरी, व्यवस्थित डिजिटल सामग्री को अधिक पसंद करती है।
Coursmy.com के बारे में
Coursmy एक एड-टेक स्टार्टअप है जो विश्वस्तर पर उच्चकोटि के लाइव और वीडियो कोर्स प्रस्तुत करने पर केंद्रित है। हम एक वेब-आधारित समाधान लागू कर रहे हैं, जो शिक्षणार्थियों और उच्चकोटि के शिक्षकों को अन्य प्लेटफार्मों के मुकाबले बेहतरीन खूबियों और उन्नत अनुभव वाले एक ही प्लेटफार्म पर लाएगा।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया http://coursmy.com देखें
मीडिया संपर्क:
Amit Singh
[email protected]
+91-8448524264
संस्थापक और CEO
GreatWisdom India Pvt Ltd
Share this article