COVID-19 के संकट के दौर में ZorroSign, व्यावसायिकों को तीन महीने का मुफ्त सबस्क्रिप्शन देगी
पूरी दुनिया, बड़ी संख्या में सुदूर से काम करने वाले कर्मचारियों को संभालने की तैयारी कर रही है, ऐसे में ZorroSign ने पहल करते हुए जून 2020 के अंत तक व्यावसायिकों को अपनी सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराने की पहल की है
मुम्बई, 13 अप्रैल 2020 /PRNewswire/ -- Shamsh Hadi, CEO, ZorroSign, Inc. ने COVID-19 के कारण बनी अनिश्चित दशाओं में सभी प्रकार के व्यावसायिकों को सपोर्ट करने के लिए एक बड़ी योजना घोषित की है। एक अभूतपूर्व पहल करते हुए Hadi ने ZorroSign के लिए साइन अप करने वाले किसी भी व्यवसाय को तीन महीने का मुफ्त सबस्क्रिप्शन प्रदान करने का वादा किया। Hadi ने बताया कि, "सुरक्षा और निजता, ZorroSign प्लेटफार्म के बुनियादी आधार हैं, लेकिन भरोसा, इस कंपनी की रीढ़ है। हमारे ग्राहक, अपनी सर्वाधिक ज़रूरत के समय में हमसे सपोर्ट के लिए पूरा भरोसा कर सकते हैं।" "चूंकि अब पूरी दुनिया, बड़ी संख्या में सुदूर से काम करने वाले कर्मचारियों को संभालने की तैयारी कर रही है, ऐसे में ZorroSign ने मदद के लिए कदम बढ़ाए हैं। हम ऐसे कॉर्पोरेट नागरिक बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिन पर हमारे कर्मचारी और परिवार, गर्व कर सकें।" ZorroSign रियल इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर, डिजिटल सिग्नेचर, और ब्लॉकचेन पर निर्मित पेटेंटेड डॉक्युमेंट फ्रॉड और टेम्परिंग डिटेक्शन सिस्टम के क्षेत्र में एक अग्रणी कंपनी है।
वर्तमान COVID-19 संकट ने व्यवसायों को उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता के गर्त में डाल दिया है। "उपभोक्ताओं के विश्वास और भरोसे के बिना व्यवसाय अपने कामकाज जारी नहीं रख पाएंगे और वैश्विक साइबर-अर्थव्यवस्था में प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकेंगे, खासकर जब अधिकांश देशों में अब कर्मचारी, अनिश्चित काल तक के लिए, कड़ाई से अपने घरों से ही कार्य कर रहे हैं। इसे देखते हुए, व्यवसायों की स्थिरता और लोचशीलता के मामले में ZorroSign एक महत्त्वपूर्ण घटक हो सकती है।" ऐसा Hadi ने बताया, "ब्लॉकचेन तकनीक का गहनता से उपयोग करते हुए ZorroSign अपने ग्राहकों को अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर, डिजिटल सिग्नेचर, और Digital Transaction Management (DTM) सेवाएं उपलब्ध कराती है। ये सेवाएं सुदूर से कार्य करने वाली टीमों की दक्षता और उत्पादकता बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।"
ZorroSign की तकनीक और समाधानों से हर व्यवसाय को लाभ मिल सकता है। उदाहरण के लिए, महत्त्वपूर्ण सेवाएं जैसे कि चिकित्सा देखभाल, शिक्षा, और सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने वाले उद्योग, व्यवसाय के लिए ज़रूरी दस्तावेज तैयार करते समय ZorroSign का उपयोग करके चक्र समय (साइकल टाइम) को कम कर सकते है। स्वास्थ्यसेवा कंपनियां ZorroSign का उपयोग करके सेवानिवृत्त स्वास्थ्यसेवा कर्मचारियों को बड़ी संख्या में तेजी से नियुक्त कर सकती हैं जिनकी ज़रूरत अग्रिम मोर्चे पर
COVID-19 का सामना करने के लिए होगी। शैक्षिक संस्थान, अधिकृत परीक्षाएं कराने तथा प्रशासनिक कामकाज के लिए ZorroSign का उपयोग कर सकते हैं।
ZorroSign अग्रिम मोर्चे पर रहकर व्यावसायिक समुदाय को सपोर्ट करने के लिए तत्पर है। "अग्निपरीक्षा के इस दौर में हम सबको मदद के लिए अपना-अपना योगदान करना होगा।" ऐसा Shamsh Hadi ने बताया, "मैं यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं कि ZorroSign ज़रूरतमंद कंपनियों की मदद करने में अपनी भूमिका निभाएगी।"
ZorroSign के समाधान, निम्न उद्योगों की मदद कर सकते हैं: सरकार, शैक्षिक, वित्तीय सेवाएं, स्वास्थ्य सेवा, बीमा, रियल एस्टेट, आवासीय निरीक्षण (होम इंस्पेक्शन) और कानूनी (लीगल)। पूर्ववर्ती उद्योगों में, ZorroSign के समाधान निम्न विभागों और उनके कार्यक्रमों में योगदान कर रहे हैं: लेखा और कर, वित्त, मानव संसाधन, विधिक, मार्केटिंग, प्रोक्योरमेन्ट और सेल्स।
ZorroSign का उपयोग अनेक विभिन्न प्रकार के लेनदेनों में किया जा सकता है। सरकारें निम्न के लिए ZorroSign का उपयोग कर सकती हैं: इलेक्ट्रॉनिक मतदान, मानव संसाधन प्रक्रियाएं, लाभकारी प्रशासनिक कार्यक्रम और प्रक्रियाएं, आवास कार्यक्रम (हाउसिंग प्रोग्राम) और बिल्डिंग परमिटिंग मैनेजमेन्ट, आर्किटेक्चर और इंजीनियरिंग दस्तावेजों की प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स और प्रोक्योरमेन्ट प्रक्रियाएं, सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशासन और एजेंसियों के बीच अनुबंध। अन्य उद्योगों में ZorroSign के अन्य लोकप्रिय उपयोगों में अन्य के अलावा ये शामिल हैं: प्रबधंन फार्मों, एजेंट, ब्रोकर, और ग्राहक अनुबंधों में सुगमता, रियल एस्टेट सौदे पूरे करना और ऋण, संपत्ति निरीक्षण और मूल्यांकन प्रक्रियाएं, किराया और पट्टा अनुबंध। ZorroSign का उपयोग करके तैयार किए जा सकने वाले दस्तावेजों और अनुबंधों की विस्तृत सूची देखने के लिए कृपया हमारी वेबसाइट www.zorrosign.com पर विजिट करें।
अपने मुफ्त तीन महीने के ट्रायल के लिए आज ही साइन अप करे: www.zorrosign.com/covid19promotion/. मुफ्त ट्रायल पर नियम और शर्तें लागू हैं और यह गुरूवार 26 मार्च, 2020 को 12:01 बजे पूर्वाह्न PST से मंगलवार, 30 जून, 2020 को
11:59 बजे अपराह्न PST तक वैध है।
एक पेड़ बचाएं - एक पेड़ लगाएं
अपनी #PaperlessLife पहल के जरिए हर बार ZorroSign के ग्राहक कागज़ प्रिंट न करके एक पेड़ बचाते हैं, ZorroSign उनकी ओर से पेड़ लगाती है। पृथ्वी का संरक्षण, ZorroSign का एक अभिन्न कार्य है, क्योंकि इस तकनीक का उपयोग करके पेड़, पानी की बचत की जा सकती है और हमारे कार्बन प्रभाव कम किए जा सकते हैं। हमारी पेपरलेस लाइफ (Paperless Life) पहल के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें: www.zorrosign.com/paperless-life
ZorroSign के बारे में
ZorroSign, Inc. इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी और एक एकीकृत प्लेटफार्म, एक सम्पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर, डिजिटल सिग्नेचर और डिजिटल लेनदेन प्रबंधन समाधान ZorroSign DTM की विकासकर्ता है। ZorroSign की अद्वितीय Document (पेटेंट लंबित) 4n6 (फोरेसिक्स) तकनीक ब्लॉकचेन टोकनाइजेशन के उपयोग द्वारा निष्पादन पश्चात जालसाजी का पता लगाने और इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर्स, डिजिटल सिग्नेचर और दस्तावेजों के सत्यापन और प्रमाणीकरण की सुविधा प्रस्तुत करती है।
ZorroSign DTM अपनी बैंक-स्तरीय सुरक्षा के साथ और अपनी कोर तकनीक का उपयोग करके, जिसमें रियल ई सिग्नेचर, इलेक्ट्रॉनिक डॉक्युमेंट सिक्योरिटी, एंटरप्राइज ग्रेड वर्कफ्लो, इंटेलिजेंट फार्म, दस्तावेज प्रबंधन प्रणाली, और मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करने वाले इंटेलीजिंट फार्म्स का उपयोग करते हुए, सम्पूर्ण डिजिटल लेनदेनों को व्यवस्थित करता है।
अधिक जानकारी के लिए, देखें: www.zorrosign.com
ट्रेडमार्क
ZorroSign, ZorroFill, ZorroSign (पेटेंट लंबित) 4n6 Token, ये सभी ZorroSign, Inc. और/या इसके सम्बद्धों के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क हैं। इस दस्तावेज में प्रयुक्त सभी अन्य ट्रेडमार्क नाम या पद, उनके संबंधित मालिकों की संपत्तियां हैं।
संपर्क जानकारी
Bharath Manoharan
401, Kanakia Zillion, Kurla West,
Mumbai, Maharashtra 400070, India
+91-80-5697-7938
[email protected]
लोगो : https://mma.prnewswire.com/media/946322/ZorroSign_Logo.jpg
Share this article