Hatsun Agro Product Ltd ने नए डेयरी उत्पाद लांच करते हुए अपना पोर्टफोलियो मज़बूत बनाया
चेन्नई, May 20, 2019 /PRNewswire/ --
- महाराष्ट्र में रिटेल में मौजूदगी मज़बूत बनाने की योजना
Hatsun Agro Product Ltd, जो कि भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी डेयरी कंपनी है, ने 2019 की गर्मियों को ध्यान में रखते हुए नए उत्पाद लांच करके अपने डेयरी पोर्टफोलियो को मज़बूती प्रदान की है।
सनराइज (sunrise) सेगमेंट में नई पेश की गई चीज़ों में Hatsun Yoghurt Shake और Hatsun Cheese Spread शामिल हैं, तथा भारतीय स्वाद रूचियों के अनुसार अनेक दूसरे नए उत्पादों पर शोध और विकास कार्य किया जा रहा है। Yoghurt Shake मैंगो, स्ट्रॉबेरी, और ब्ल्यूबेरी फ्लेवर्स में उपलब्ध है। Hatsun Cheese स्प्रेड एक स्वादिष्ट पेशकश है जिसे सभी वर्गों के उपभोक्ताओं को पनीर के उपयोग हेतु प्रेरित करने के लिए किफायती कीमतों में पेश किया गया है। चीज स्प्रेड को इस सेगमेंट में पहली बार नई तरह की 50 ग्राम की पैकिंग में उतारा गया है, जिसकी कीमत केवल रु. 20 रखी गई है।
Hatsun के दही वाले उत्पादों में सूक्ष्म पोषक तत्वों और लाभप्रद बैक्टीरिया के गुण हैं, जो आंतों की सेहत ठीक रखने, पाचन बेहतर बनाने, और रोगनिवारक क्षमता बढ़ाने में सहायक हैं। नकली खुशबुओं, नकली रंगों, और परिरक्षकों (प्रिजर्वेटिव्स) से रहित Hatsun Yoghurt Shake हर घूंट में असली दूध के गुण प्रदान करता है।
RG Chandramogan, चेयरमैन और MD, Hatsun Agro Product Ltd, ने इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि, "उपभोक्ताओं द्वारा दही वाले उत्पादों को स्नैक्स के अच्छे विकल्प के रूप में पसंद किए जाने के साथ, भारत में डेयरी उत्पाद वर्ग विकसित हुआ है। HAP ने इस वर्ग में दही और पनीर वाले नए उत्पाद पेश करते हुए अपना पोर्टफोलियो मज़बूत बनाया है, जिसमें नई पीढ़ी के उपभोक्ताओं की खास ज़रूरतों का पूरा ध्यान रखा गया है जो नए प्रयोगों के इच्छुक, स्वास्थ्य के प्रति सचेत, तथा सहूलियत और स्वाद को पसंद करने वाले हैं।"
रिटेल के मामले में विस्तार की बात करते हुए, उन्होंने आगे कहा कि, "HAP अनेक राज्यों में अपनी वृद्धि और रिटेल मौजूदगी बढ़ाने पर केंद्रित है। महाराष्ट्र में हम तेजी से बढ़ रहे हैं और जून 2019 तक हमारे अपने रिटेल आउटलेट्स की संख्या लगभग 125 हो जाएगी। हमारे रिटेल आउटलेट, हमारे ग्राहकों के लिए टच प्वाइंट बढ़ाएंगे और हमारे ग्राहकों की डेयरी संबंधित ज़रूरतें पूरी करेंगे।"
HAP की विस्तृत होती रिटेल मौजूदगी, तथा इस वर्ग में इसकी समर्पित वितरण प्रणाली, विविध राज्यों में और अधिक संख्या में ग्राहकों तक पहुंचने की योजना पर काम कर रही है।
Hatsun Agro Product Ltd के बारे में:
Hatsun Agro Product Ltd (HAP) भारत में निजी क्षेत्र की एक अग्रणी डेयरी कंपनी है। HAP चुनिंदा उच्चकोटि की नस्लों वाले पशुओं का दूध प्राप्त करती है जो सावधानी से चुने गए लगभग 4,00,000 किसानों से सीधे प्राप्त किया जाता है। HAP, प्रतिष्ठित ISO 22000 द्वारा प्रमाणित गुणवत्ता मानकों का पालन करती है। HAP के पोर्टफोलियो में ये शामिल हैं: Arun Icecreams - दक्षिण भारत का अग्रणी आइसक्रीम ब्रांड, Arokya Milk - देश में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा दूध का ब्रांड, Hatsun Dairy Products - डेयरी उत्पादों का एक तेजी से बढ़ता, विस्तृत पोर्टफोलियो वाला ब्रांड, Ibaco - आइसक्रीम आउटलेट्स की एक प्रीमियम श्रृंखला, जो ग्राहकों को उनके अपने आइसक्रीम संडेज बनाने की सुविधा देती है, Oyalo - Hatsun का नया ब्रांड, जो स्वादिष्ट पिज्जा उपलब्ध कराता है, और Santosa - तेजी से विकसित होता एक पशु आहार ब्रांड। HAP के उत्पाद दुनिया के 38 देशों में निर्यात किए जाते हैं।
मीडिया संपर्क:
Archanaa G
[email protected]
+91-44-42696651
Perfect Relations
Share this article