पूरे भारत की परीक्षाओं के परिणाम अब IndiaOnline.in मोबाइल ऐप पर उपलब्ध
दिल्ली, May 15, 2015 /PRNewswire/ --
पूरे भारत के 10वीं और 12वीं कक्षाओं के छात्रों के लिए खुशखबरी। IndiaOnline.in ने हाल ही में अपने "IndiaOnline.in ऐप" नाम के Android बेस्ड फ्री मोबाइल ऐप के लॉन्च की घोषणा की, जो अब पूरे भारत के स्कूल बोर्ड के परीक्षा परिणाम उपलब्ध कराएगा।
यह ऐप सभी राज्य-स्तरीय स्कूल बोर्ड और राष्ट्रीय स्तर के स्कूल बोर्ड, जैसे सीबीएसई और सीआईएससीई के परीक्षा परिणाम आपको मुफ्त उपलब्ध कराएगा।
यह ऐप पूरे भारत के छात्रों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि उन्हें अब अपना परिणाम देखने के लिए कहीं नहीं जाना पड़ेगा। वे घर बैठे, अपने मोबाइल पर बहुत आसानी से अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। यह ऐप 2G और 3G दोनों पर काम करता है।
इस ऐप को Google Play Store से "IndiaOnline.in ऐप" सर्च कर डाउनलोड किया जा सकता है या नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड किया जा सकता है - http://mobile.indiaonline.in/
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.indiaonline.news.
ऐप में दूसरी आकर्षक सेवाएँ भी हैं, जैसे 200 से अधिक समाचार पत्रों के नवीनतम समाचार और अपडेट, दिलचस्प और तेज़ी से लोकप्रिय होने वाले आलेख, मौसम की जानकारी, स्थानीय और अपने शहर की खबर, भविष्यफल, चुटकुले, वीडियो आदि।
IndiaOnline.in के विषय में:
इंडिया ऑनलाइन नेटवर्क पैन इंडिया इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड की एक पहल है। यह भारत के 350 से अधिक पोर्टल का एक अनोखा नेटवर्क है, जो अपनी तरह का सबसे बड़ा नेटवर्क है। यह सभी संभावित स्रोतों और सेवाओं को जोड़ने वाला ऑनलाइन रूप से उपलब्ध नेटवर्क है। जहाँ भारत के सभी राज्यों, केद्रशासित प्रदेशों, महानगरों और लगभग 300 बड़े शहरों में से प्रत्येक के लिए एक अपना पोर्टल है, वहीं देश के लगभग 4000 दूसरे शहरों को उनके राज्यों के सब-साइट में स्थान दिया गया है।
मीडिया संपर्क
पूजा कुमारी
जनसंपर्क और मीडिया प्रबंधक
फोन- 011-41306106 (5 लाइन)
मोबाइल- 07838033290
ईमेल- [email protected]
Share this article