संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान ने नेपाल के भूकंप-प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान किया
सिरसा, भारत, May 18, 2015 /PRNewswire/ --
इस वर्ष नेपाल और भारत में भूकंप के रूप में आई एक बेहद दुखद त्रासदी की घड़ी में, संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान की अगुआई और मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य जन-जीवन बहाल करने में मदद के लिए अपनी अथक सेवाएँ दी।
शाह संतनाम जी ग्रीन 'एस' वेल्फेयर फोर्स विंग के स्वयंसेवक समय-समय पर, डेरा सच्चा सौदा के संरक्षण में प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों के पुनर्वास तथा उनके जीवन को फिर से पटरी पर लाने के लिए काम करते रहते हैं और ये स्वयंसेवक अभी नेपाल के नुआकोट जिला में पहुँचे थे, ताकि वहाँ के भूकंप-पीड़ितों की मदद कर सकें। 3 मई 2015 को 1000 शाह सतनाम जी ग्रीन 'एस' स्वयंसेवकों के साथ परमपूजनीय संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान भूकंप-पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने और उनका हालचाल पूछने नेपाल के नुआकोट जिले के पीपलतार गाँव पहुँचे। नेपाल के सांसद (एमपी) जगदेश्वरी नरसिंह इस दौरे के दौरान परमपूजनीय संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान के साथ रहे। स्वयंसेवकों ने बेघर लोगों के लिए टेंट की व्यवस्था की और भूकंप पीड़ितों में जरूरी सामग्रियाँ, जैसे मिल्क पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, मोमबत्तियाँ, चीनी, हल्दी पाउडर, नमक, चावल, आटा, रिफाइंड तेल, प्लेट, कुकर आदि का वितरण किया। और 35 डॉक्टरों की एक टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में जाँच शिविर लगाकर जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवाएँ प्रदान किया। इसके पहले, 30 अप्रैल 2015 को डेरा सच्चा सौदा ने नेपाल के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लिए 59 गाड़ियाँ रवाना की थी, जिसमें अनाज और पुनर्वास हेतु जरूरी सामानों से भरे 34 ट्रक, चल चिकित्सालय, एम्बुलेंस, एक अग्निशमन वाहन और पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने हेतु भेजी गई कुछ गाड़ियाँ थी। नेपाल के गृह मंत्रालय ने नुआकोट जिले के विधुर तहसील के पुनर्वास का कार्य सौंपा है। इस कार्य के एक भाग के रूप में, संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान ने टेंट और राहत सामग्रियाँ देने के अतिरिक्त, इस क्षेत्र को दो स्कूलों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कराया। पहला स्कूल नुआकोट जिले का श्री शाहिद जगत प्रकाश जंग शाह संस्कृत माध्यमिक विद्यालय (देवीघाट) था। श्री शाहिद जगत प्रकाश जंग शाह संस्कृत माध्यमिक विद्यालय का पुनर्निर्माण कार्य दो दिनों में पूरा हुआ और इसके लिए 400 स्वयंसेवकों ने लगातार कठिन परिश्रम किया। भूकंप से गिरी स्कूल की दीवार और श्यामपट, डेस्क, प्रयोगशाला कक्ष दोबारा तैयार की गईं और अन्य जरूरी चीजें लगाई गईं। 15 राजमिस्त्री, 10 बढ़ई और 10 लोहार तथा अन्य स्वयंसेवकों ने मिलकर यह काम पूरा किया। पुनर्निर्माण के बाद इस स्कूल का उद्घाटन 7 मई 2015 को संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान द्वारा किया गया। इस अवसर परस स्कूल के प्रिंसिपल और नुआकोट के निवासियों ने सहायता दल को धन्यवाद ज्ञापन के रूप में संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान को एक सम्मान पत्र सौंपा।
नेपाल के नुआकोट जिले के दूसरे स्कूल, श्री रंगभुवनेश्वरी माध्यमिक उच्च विद्यालय का पुनर्निर्माण कार्य पूरा कर डेरा सच्चा सौदा ने इसे 9 मई को देवीघाट के निवासियों को सुपुर्द किया। इस स्कूल में, टूटे हुए कमरे की मरम्मत के साथ ही 10 नए कमरे भी बनवाए गए। इसके अलावा, छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चारदीवारी भी बनवाई गई। प्रबंधन समिति और स्कूल के सभी स्टाफ ने इस मानवीय कदम के लिए संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान और स्वयंसेवकों को हार्दिक धन्यवाद दिया।
9 मई तक, लगभग 4224 परिवारों को रसद व राहत सामग्रियाँ दी गई, 3332 लोगों के लिए टेंट लगाए गए और चिकित्सकों के दल ने 7669 प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य की जाँच की।
उम्मीद है कि परमपूजनीय संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान अपने स्वयंसेवकों के साथ फिर से नेपाल जाएँगे, ताकि 12 मई 2015 को आए दूसरे बड़े भूकंप, जिसका केंद्र काठमांडू के 76 किमी (47 मील) पूरब में था, में प्रभावित लोगों के लिए राहत कार्य का दूसरा दौर शुरू किया जा सके।
संगठन के विषय में:
http://derasachasauda.org/introduction/
पिछले आपदा राहत कार्य:
http://www.derasachasauda.org/disaster-relief-operations
https://www.youtube.com/watch?v=1CNSl8GZwdg
चित्रों के लिए लिंक:
https://www.facebook.com/media/set/?set=a.294366770577662.90769.126295580718116&type=3
https://www.facebook.com/media/set/?set=a.1077714505576214.1073741917.126295580718116&type=3
https://www.facebook.com/media/set/?set=a.1077325122281819.1073741916.126295580718116&type=3
https://www.facebook.com/media/set/?set=a.1076805449000453.1073741915.126295580718116&type=3
https://www.facebook.com/media/set/?set=a.1076304125717252.1073741914.126295580718116&type=3
https://www.facebook.com/media/set/?set=a.1076300575717607.1073741913.126295580718116&type=3
https://www.facebook.com/media/set/?set=a.1075568219124176.1073741912.126295580718116&type=3
मीडिया संपर्क:
विकास इंसान
+91-9810338362
[email protected]
Share this article