नोएडा, भारत, May 18, 2015 /PRNewswire/ --
इंटरनेशनल चैम्बर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री (आईसीएमईआई) की स्थापना इस उद्देश्य से की गई है कि अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, शांति और समृद्धि हासिल करने के लिए दुनिया के सभी देशों की मीडिया और एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री को एकीकृत किया जा सके।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20150518/10122978 )
मारवा स्टूडियो और आईसीएमईआई के प्रेसिडेंट तथा पाँच बार विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले संदीप मारवा कहते हैं - "ऐसा दुनिया में पहली बार हुआ है कि कोई चैम्बर ऑफ कॉमर्स फिल्म, टेलीविजन, मीडिया और एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री के लिए समर्पित हो।"
आईसीएमईआई ने 162 अंतर्राष्ट्रीय और 80 राष्ट्रीय समितियों का गठन किया है और 100 देशों में अपनी मज़बूत उपस्थिति रखता है।
हाल में, भारत में विभिन्न देशों के राजदूत तथा उच्चायुक्तों ने फिल्म, मीडिया, कला और संस्कृति के माध्यम से संबंध में मज़बूती लाने की चैम्बर की दृढ़ इच्छाशक्ति वाली पहल की सराहना की।
'वर्ल्ड मीडिया गुरू' की उपाधि पा चुके श्री मारवा ने आगे कहा "चैम्बर ने टूरिज्म, दक्षता के विकास, फैशन और एन्वायरमेंट पर भी एक समिति का गठन किया है। हमें चैम्बर से एक दक्षता विकास समिति, स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म, स्कूल ऑफ फैशन एंड एंटेरियर डिज़ाइनिंग शुरू करने तथा प्रत्येक विद्यालय में पर्यावरण और जलवायु संरक्षण को एक विषय के रूप में शामिल करने की प्रेरणा मिली।"
आईसीएमईआई ने नाइजीरिया, सेनेगल, हंगरी, इजरायल, वेल्स, पोलैंड, पेरू, दक्षिण अफ्रीका, सुडान, मिश्र, अमेरिका और कई अन्य देशों में अलग फिल्म और सांस्कृतिक फोरम बना कर पहले ही अपनी गतिविधयाँ आरंभ कर चुका है।
आईसीएमईआई संभवतः अकेला ऐसा चैम्बर है, जिसका अपना समाचारपत्र, रेडियो स्टेशन, टीवी चैनल, टीवी चैनल, फिल्म और टीवी प्रोडक्शन हाउस, शोध केंद्र, फिल्म स्टूडियो, फिल्म स्कूल और एक बिज़नेस स्कूल है।
अधिक जानकारी के लिए www.icmei.in पर जाएँ
मीडिया संपर्क
ईशा शर्मा
[email protected]
+91-120-4831190
कंटेट राइटर
एशियन सोसायटी ऑफ फिल्म एंड टेलीविज़न
Share this article