नई दिल्ली, June 29, 2015 /PRNewswire/ --
IndiaOnline.in, जो कि 475 अंतः-संबंधित सिटी-आधारित वेबसाइटों का नेटवर्क है, ने वीसी/प्राइवेट इक्विटी फंडिंग के जरिए $10 मिलियन डॉलर (लगभग 60 करोड़ रुपए) आय अर्जित करने की योजना बनाई है।
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20150626/752467)
नई दिल्ली स्थित यह कंपनी, फंड का इस्तेमाल अपनी विस्तार योजनाओं के लिए करना चाहती है जिनमें क्षेत्रीय कार्यालयों की स्थापना, फ्रेंचाइजी नेटवर्क बढ़ाना और कर्मचारी संख्या बढ़ाना शामिल है।
राहुल जैन, डॉयरेक्टर, IndiaOnline.in ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि, "हमारी विस्तार योजनाओं को गति देने के लिए अगले कुछ महीनों में हम लगभग $10 मिलियन डॉलर प्राप्त करना चाहते हैं, और इसकी सफलता के आधार पर हम नए विस्तार करेंगे। हम ई-कॉमर्स कंपनी नहीं हैं, और हमारा बिजनेस मॉडल ऐसा है जिसमें नकदी की बहुत कम खपत होती है। हमें उम्मीद है कि अगले 12 महीनों में हम लाभप्रदता की स्थिति में होंगे।"
रणनीतिक गठबंधन
उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा कंपनी रणनीतिक गठबंधन करने के मौके भी खोज रही है।
अगले 12-18 महीनों में इस वित्तपोषण का उपयोग कर्मचारियों की वर्तमान संख्या (45) को बढ़ाकर लगभग 120 करने, 5,000 बिजनेस एसोसिएट और 500 फ्रेंचाइजी जोड़ने (अभी 15 हैं) और चार क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने के लिए किया जाएगा।
IndiaOnline.in, जिसके भारत के प्रत्येक नगर के लिए 475+ समर्पित पोर्टल हैं, बिना किसी मार्केटिंग प्रयास के पहले से ही औसतन 2 मिलियन पेज व्यू हर महीने पा रही है। इसकी सेवाओं में स्थानीय खोज इंजन, मुफ्त बिजनेस लिस्टिंग, और छोटे उद्यमियों के लिए वेबसाइट बनाने की सुविधाएं, सिटी गाइड, वर्गीकृत विज्ञापन, दैनिक खबरें और अपडेट्स शामिल हैं।
इनकी कुछ वेबसाइटों में delhionline.in, mumbaionline.in, kolkataonline.in और chennaionline.in शामिल हैं।
IndiaOnline.in के विषय में:
IndiaOnline.in, पैन इंडिया इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड का एक प्रयास है। यह 475 से अधिक भारत केंद्रित पोर्टलों का एक अनूठा नेटवर्क है जो अपने प्रकार का अद्वितीय है। ये सभी संभव संसाधनों और सेवाओं का नेटवर्क बना रहे हैं जिसे ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा सके। जहां सभी भारतीय राज्य, केंद्रशासित क्षेत्र, मेट्रो और लगभग 450 प्रमुख नगरों को प्रत्येक के लिए एक समर्पित पोर्टल द्वारा कवर किया गया है, वहीं देश के लगभग 4000 दूसरे शहरों को उनके संबंधित राज्यों के पोर्टलों पर सब-साइटों के रूप में कवर किया गया है।
मीडिया संपर्क:
पूजा कुमारी
ईमेल: [email protected]
मोबाइल: +91-7838033290
लैंडलाइन: +91-11-41306106
वेबसाइट: http://www.indiaonline.in/
Share this article