नई दिल्ली, July 15, 2015 /PRNewswire/ --
पेटेंट-पेंडिंग सर्वरलेस सिक्योर™ आर्किटेक्चर यह सुनिश्चित करता है कि दुनिया में किसी भी अन्य मैसेजिंग एप की तुलना में इसमें संदेश अधिक संरक्षित तथा डेटा अधिक सुरक्षित है।
रकेतु कम्युनिकेशंस, जिन्होंने दुनिया के सबसे सुरक्षित क्रॉस प्लेटफॉर्म मोबाइल मैसेजिंग एप्लिेकशन RakEM को विकसित किया है, ने आज अपनी मैसेजिंग एप सेवा को भारत में औपचारिक रूप से पेश किया। RakEM की पेटेंट-पेंडिंग सर्वरलेस सिक्योर™ मोबाइल मैसेजिंग एन्क्रिप्शन तकनीक के साथ, RakEM में नो टेक्स्ट रिग्रेट [watch the video] और टोटल रिकॉल जैसी खास खूबियां पेश की गई हैं और यह सुनिश्चित किया गया है कि उपयोक्ताओं के संदेश (मैसेज) इस समय दुनिया में किसी भी अन्य मैसेजिंग एप के मुकाबले अधिक निजी, संरक्षित रहें और उपयोक्ताओं का डेटा अधिक सुरक्षित बना रहे।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20150714/10126730)
रकेतु के सीईओ ग्रेग पार्कर ने इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, "भारत में 95 फीसदी से भी अधिक मोबाइल उपयोक्ता, दिन में कई बार मैसेजिंग एप इस्तेमाल करते हैं और बहुत निजी और कुछ मामलों में गोपनीय जानकारियां भी साझा करते हैं। दुनिया की सबसे सुरक्षित तकनीक तक पहुंच और उसका उपयोग करते हुए अपनी निजी जानकारियों को सुरक्षित बनाना, भारत के उपभोक्ताओं के लिए महत्त्वपूर्ण है, चाहे वे अपने मोबाइल डिवाइस पर किसी मौजूदा मैसेजिंग एप का इस्तेमाल कर रहे हों।"
RakEM विश्व का सबसे सुरक्षित मैसेजिंग एप क्यों है
बाज़ार में मौजूद बाकी सारे मैसेजिंग एप, उन सर्वरों पर निर्भर हैं जो उपयोक्ताओं द्वारा मैसेज किए जाने वाला डेटा देखते और/या स्टोर कर लेते हैं, इसलिए इन स्पर्धी प्लेटफॉर्मों पर उपयोक्ताओं की निजता कभी भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो पाती। RakEM का सर्वररहित सुरक्षित आर्किटेक्चर यह सुनिश्चित करता है कि उपयोक्ता द्वारा मैसेज किया जाने वाला डेटा एन्क्रिप्टेड होने के साथ पूरी तरह से एप में ही रहे, ताकि कोई सर्वर उपयोक्ताओं के संदेशों को देख या उनका उपयोग न कर सके।
इसके अलावा, ज्यादातर मैसेजिंग एप्लिकेशन जो सॉफ्टवेयर लेयर एन्क्रिप्शन सुविधा देते हैं वे https एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल पर निर्भर रहते हैं, जो बिरले ही इन-ट्रांजिट एन्क्रिप्शन प्रदान करता है-उपयोक्ताओं द्वारा दोस्त, परिवार के सदस्य, या बिज़नेस एसोसिएट को भेजी जाने वाली सामग्री (संदेश) एन्क्रिप्टेड नहीं होती। केवल RakEM ही अपनी पेटेंट लंबित अपने आप म्यूटेट होने वाली एन्क्रिप्शन कुंजी निर्माण, और प्रबंधन के ज़रिए सामग्री का ट्रांजैक्शन स्तर का एन्क्रिप्शन प्रदान करता है। इससे संदेशों की शुरूआत करने वाले उपयोक्ताओं को उनकी सारी सामग्री पूरी तरह "नियंत्रित" करने की सुविधा मिलती है, ताकि सामग्री को किसी भांति अग्रेषित, साझा, या कॉपी न किया जा सके-और सारा एक साथ मिटाया या हटाया भी जा सकता है जिससे कहीं पर भी संदेश या संदेशों के ग्रुप का कोई रिकॉर्ड नहीं रह जाता।
आपकी सभी क्रॉस प्लेटफॉर्म मोबाइल मैसेजिंग ज़रूरतें पूरी करने के लिए RakEM पर्याप्त सुरक्षित है या नहीं, यह जानने के लिए RakEM एप डाउनलोड करें।
रकेतु कम्युनिकेशंस इंक. के विषय में
रकेतु कम्युनिकेशंस इंक., मोबाइल डिवाइसों, टेबलेट, डेस्कटॉप, और लैपटॉप पर उपभोक्ताओं व उद्यमियों के लिए अग्रणी उत्कृष्ट डिवाइस-टू-डिवाइस डायरेक्ट इंटरनेट प्रोटोकॉल एप्लिकेशन विकसित करते हुए क्रॉस प्लेटफॉर्म मैसेजिंग और कम्युनिकेशन को सबसे ज़्यादा सुरक्षित और मज़ेदार बनाते हैं। RakEM की पेटेंट-पेंडिंग सर्वरलेस सिक्योर™ एन्क्रिप्शन तकनीक और सिस्टम आर्किटेक्चर द्वारा संचालित रकेतु का RakEM मोबाइल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म, अन्य प्राइवेट और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मीडिया के साथ पाठ, ध्वनि, वीडियो और फोटो को सपोर्ट करता है। न्यूयार्क NY (अमेरिका) में स्थित इस कंपनी के वर्तमान में दुनिया भर के 150 से अधिक देशों में उपयोक्ता हैं। अधिक जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट http://www.Raketu.com देखें।
रकेतु, रकेतु कम्युनिकेशंस इंक. का एक रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क है।
मीडिया संपर्क
माया खुदाबाडी
[email protected]
91-7043739901
G8Way Media Group
Share this article