मुम्बई, July 15, 2015 /PRNewswire/ --
महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी ब्रैट ली को आज कोचलियर का पहला ग्लोबल हियरिंग एम्बेसेडर घोषित किया गया।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20150715/10126758-c )
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20150715/10126758-a )
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20150715/10126758-b )
विश्व के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक ब्रैट, जिन्होंने क्रिकेट की दुनिया में कई रिकार्ड तोड़े हैं, अब 360 मिलियन लोगों से जुड़ना और सुनने की क्षमता में कमी के बारे में उनकी जागरूकता बढ़ाना उनका नया लक्ष्य है। ऐसा अनुमान है कि दुनिया में 360 मिलियन लोग सुनने की क्षमता में कमी से पीड़ित हैं। हालांकि ज़्यादातर लोगों को यह नहीं पता कि इसके उन पर क्या असर हो सकते हैं या इसके कौन से उपचार उपलब्ध हैं।
कोचलियर के एम्बेसेडर के रूप में ब्रैट, 'साउंड्स ऑफ क्रिकेट' अभियान की अगुवाई करेंगे, जो सुनने की क्षमता में कमी के कारण लोगों और उनके परिवारों के जीवन पर पड़ सकने वाले महत्त्वपूर्ण मेडिकल, सामाजिक और आर्थिक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए है। इस वर्ष के आखिर में शुरू होने वाला यह अभियान लोगों से 'कल्पना करें कि आप क्रिकेट की आवाज़ों की केवल कल्पना ही कर सकते हैं' पर सोचने के लिए कहेगा।
लंदन में लॉर्ड्स में एशेज की शुरूआत के पहले अपनी बात रखते हुए ब्रैट ने कहा, "सुनने की क्षमता में कमी एक बड़ा सार्वजनिक स्वास्थ्य मसला है। मैं ध्वनि के बिना क्रिकेट की कल्पना नहीं कर सकता-सुनाई न देने का मतलब है कि मैदान में भीड़ की अपीलें न सुन पाना, और मैदान के बाहर टीम के साथियों की बातें न सुन पाना, या घर में परिवार के लोगों की बातें सुनने में असमर्थता। मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता।"
"एक कोचलियर प्रत्यारोपण, यह सब बदल सकता है। मैंने इसे होते देखा है। यह प्रत्यारोपण, व्यक्तियों को सन्नाटे से उबारकर आवाज़ की दुनिया में लाता है। यह रोमांचक है, जो जिंदगी बदल देने वाला क्षण होता है।"
"और दुनिया भर में तीन बिलियन प्रशंसकों वाले खेल क्रिकेट की भाषा के ज़रिए, हम ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को प्रत्यारोपण वाली हियरिंग टेक्नोलॉजीज की जानकारी दे सकते हैं। हम ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को सन्नाटे से आवाज़ की दुनिया में आने में मदद कर सकते हैं।"
ब्रैट ने बताया कि कोचलियर से उनका जुड़ाव तब शुरू हुआ जब वह जल्दी ही रिलीज होने वाली फिल्म अनइंडियन का फिल्मांकन कर रहे थे।
"जब हम सिडनी में कोचलियर के हेडक्वार्टर में फिल्मांकन कर रहे थे, तो मैंने उनके कुछ प्राप्तकर्ताओं को जाना और यह भी देखा कि उनमें से कुछ ने पहली बार 'स्विच-ऑन' किया जब अचानक उन्होंने ध्वनि सुनी! मैंने उनको जिंदगी को सुन पाने का गहरा आनंद लेते देखा। इसने सचमुच मुझे प्रभावित किया।"
"मैं जीवन में आवाज़ों से मिलने वाली सारी प्रेरणाओं को भी महत्त्वपूर्ण मानता हूं, इसीलिए कोचलियर का पहला ग्लोबल हियरिंग एम्बेसेडर बनना मेरे लिए सम्मान की बात है।"
कोचलियर के सीईओ डॉ. क्रिस राबर्ट्स ने कहा, "खेल की दुनिया के एक असली शहंशाह को कोचलियर के साथ जुड़ते देखना हमारे लिए प्रसन्नता की बात है। खेल एक ऐसी भाषा है जिसे पूरी दुनिया समझती है, और क्रिकेट की भाषा तो दुनिया में सबसे ज़्यादा प्रचलित है।"
"जहां 114 मिलियन लोगों ने इस वर्ष सुपरबाउल देखा, जिससे यह अमेरिका के इतिहास में सबसे ज़्यादा देखा गया टीवी प्रोग्राम बन गया, लगभग 1 बिलियन लोगों ने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट विश्व कप देखा, जो एडिलेड से प्रसारित हुआ। यह सचमुच रोमांचक है।"
"इस व्यापकता और ब्रैट जैसे एम्बेसेडर के साथ, यथासंभव अधिकाधिक लोगों को आवाज़ की दुनिया से जोड़ना हमारा लक्ष्य है। लोगों की मदद करने का हमारा वादा है, 'सुनें अभी, और हमेशा', ताकि वे मनचाहे ढंग से जीवन जी सकें।"
कोचलियर लिमिटेड (ASX: COH) के विषय में:
प्रत्यारोपण योग्य हियरिंग समाधानों के क्षेत्र में कोचलियर दुनिया भर में अग्रणी हैं। दुनिया भर में कंपनी के 2,700 कर्मचारी हैं और अनुसंधान तथा विकास में कंपनी एक वर्ष में AUS$100 मिलियन से भी अधिक निवेश करती है। कोचलियर के लिए हियरिंग सिस्टम्स, बोन कंडक्शन और अकाउस्टिक इम्प्लांट्स इसके उत्पादों में शामिल हैं।
100 से अधिक देशों में हर आयु वर्ग के 400,000 से भी अधिक लोग आज कोचलियर की बदौलत सुन रहे हैं।
अधिक जानकारी के लिए http://www.cochlear.com पर विजिट करें।
मीडिया संपर्क
दक्षिण एशिया
विवेकानंदन सोमालिंगम (Vivekanandhan Somalingam)
+91-22-6112 1111
[email protected]
कॉर्पोरेट
पियर्स शर्विंगटन (Piers Shervington)
+61 (0)2 9428 5416
[email protected]
Share this article