मुम्बई, July 17, 2015 /PRNewswire/ --
स्मार्टलिंक नेटवर्क सिस्टम लिमिटेड के कंप्यूटर नेटवर्किंग ब्रांड डिजिसोल ने घोषणा की है कि बॉलीवुड की चहेती अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा डिजिसोल के वायरलेस और नेटवर्किंग उत्पादों के लिए राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसेडर होंगी। सोनाक्षी को ब्रांड एम्बेसेडर बनाने की घोषणा उस समय की गई है जब डिजिसोल उपभोक्ता क्षेत्र में अपनी मौजूदगी में विस्तार लाने की योजना बना रहा है और उम्मीद की जाती है कि यह संबंध भारत में ब्रांड की लोकप्रियता तथा प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देगा।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20150716/10126888 )
डिजिसोल की सीओओ सुश्री आरती नायक ने कहा, "डिजिसोल ब्रांड युवा है और हमारे लक्ष्य उपभोक्ता भी युवा हैं। हमें विश्वास है कि सोनाक्षी सही पसंद हैं, क्योंकि भारतीयों युवाओं का एक बड़ा वर्ग उनका प्रशंसक है। उनकी स्टाइल, मज़ेदार अंदाज़ और इंटरनेट सेवी करिश्माई व्यक्तित्व उन्हें इस ब्रांड के लिए बिल्कुल उपयुक्त ठहराता है। "
अपना उत्साह व्यक्त करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, "मुझे खुशी है कि मैं डिजिसोल जैसे ब्रांड का प्रतिनिधित्व करूँगी, जो वास्तव में डिजिटल इंडिया बनाने में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है। अब जबकि मैं डिजिसोल से जुड़ चुकी हूँ, मैं उनकी पहल का हिस्सा बनने की आशा करती हूँ।"
सरकार के 'मेक इन इंडिया' के आह्वान के लिए प्रतिबद्ध होकर डिजिसोल ने हाल ही में दो वायरलेस ब्रॉडबैंड रूटर, नेक्स्ट जेनरेशन DG-HR3400 वायरलेस ब्रॉडबैंड होम रूटर और DG-BG4300Nu वायरलेस ब्रॉडबैंड ADSL रूटर लॉन्च किया है, जिनकी उत्पादन इकाई गोवा में है।
डिजिसोल आईटी नेटवर्किंग स्पेक्ट्रम के 150 से ज़्यादा उत्पाद तैयार करता है, जिसमें रूटर, 3G उत्पाद तथा स्विच शामिल हैं। डिजिसोल के उत्पाद विश्वस्तरीय गुणवत्ता प्रदान करते हैं और इनके पास स्मार्टलिंक की अपनी उत्पादन इकाई, शोध और विकास केंद्र, पैन इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तथा फोन पर तकनीकी सहायता देने के लिए एक मज़बूत इन-हाउस सर्विस टीम है।
सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की एक चर्चित, लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2010 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दबंग' से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार शुरुआत की, यह फिल्म उस वर्ष की सबसे हिट फिल्म थी। उन्हें इस फिल्म के लिए "बेस्ट फीमेल डेब्यू" का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। इसके बाद, उन्होंने बॉलीवुड की कुछ सबसे हिट फिल्मों में काम किया जिसमें राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, 'दबंग 2' आदि शामिल हैं।
स्मार्टलिंक नेटवर्क सिस्टम लिमिटेड (SNSL) के विषय में:
1993 में स्थापित स्मार्टलिंक नेटवर्किंग सिस्टम लिमिटेड (BSE: 532419 | NSE: SMARTLINK) नेटवर्किंग के क्षेत्र में एक अग्रणी कंपनी है। ईमानदारी, नैतिकता और सत्यनिष्ठा इस कंपनी के मूल आदर्श हैं, जो इन्हें भारत का सर्वाधिक अनुभवी तथा प्रतिष्ठित कंपनी बनाते हैं। स्मार्टलिंक आईटी नेटवर्किंग उत्पाद और तकनीक को भारत लाने में अग्रणी रहा है और यह आईटी नेटवर्किंग उत्पादों का उत्पादन शुरू करने वाली शुरुआती कंपनियों में से एक है। स्मार्टलिंक को उत्पाद की डिज़ाइन तैयार करने, विकास, उत्पादन, विपणन, विक्रय एवं सेवा के क्षेत्र में दो दशकों की विशेषज्ञता हासिल है। कंपनी की पेशकश इंटरप्राइज़ से लेकर SME/SMB और SOHO एवं घरेलू उपभोक्ताओं तथा कई क्षेत्र के ग्राहकों, जैसे सरकार, BFSI, शिक्षा, उत्पादन, आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी), स्वास्थ्य, खुदरा बाज़ार तक की आवश्यकताओं को दृढ़ता से प्रतिबिम्बित करती हैं। स्मार्टलिंक के ब्रांड पोर्टफोलियो में डिजिसोल और डिजिकेयर शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए, देखें: www.smartlink.co.in
मीडिया संपर्क:
राम कनौजिया
[email protected]
+91-9867322755
मैनेजर - कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन्स
स्मार्टलिंक नेटवर्क सिस्टम लिमिटेड
Share this article