नई दिल्ली, July 20, 2015 /PRNewswire/ --
भगवान हनुमान के भक्तों के लिए यह खुशखबरी है। शक्ति के देवता का प्रतीक अब बजरंग बली हनुमान गदा पेंडेंट के रूप में उनके लिए पेश किया गया है। केवल Orosilber.com पर उपलब्ध यह पेंडेंट बजरंग बली के उन सभी भक्तों के लिए है जो सदैव उनकी निकटता का अहसास करना चाहते हैं।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20150717/10127004 )
गदा स्वतंत्रता, प्रभुत्व स्थापित करने की क्षमता, विषमताओं से पार पाने की शक्ति और सफलता के वरदान का प्रतीक है। हिन्दू संस्कृति के शक्तिशाली तत्वों और उत्तर भारत में अखाड़ा कहलाने वाले मल्लयुद्ध प्रशिक्षण स्थलों में इसे विशेष महत्त्व दिया गया है। इसे प्रायः भगवान हनुमान जी का प्रतीक माना जाता है। हालांकि यह दैवी शस्त्र अत्यन्त प्रतिष्ठित और पूजनीय रहा है, लेकिन इसका इतिहास और महत्त्व आज भी बहुत लोगों के लिए एक रहस्य बना हुआ है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु अपने एक हाथ में कौमुदकी नामक गदा धारण करते हैं। हालांकि अनुयायी भक्तों के मन-मस्तिष्क में यह पवनपुत्र वायुपुत्र-भगवान हनुमान, बजरंग बली की छवि अंकित करती है। शौर्य के तेज से आभामय आंखों वाले बजरंगबली, अपने भक्तों को सभी कष्टों और मुसीबतों से बचाते हैं, और इसीलिए उनको संकटमोचन भी कहा जाता है।
ओरोसिल्बर की ओर से बजरंगबली हनुमान गदा पेंडेंट की पेशकश ने भक्तों के लिए हर समय हर कहीं संकटमोचन की शरण में रहना और उनसे निकटता महसूस करना संभव बना दिया है। उच्चकोटि की स्टर्लिंग सिल्वर से खूबसूरती से तराशते हुए बनाई गई इस गदा में वही सुरक्षात्मक आभामंडल और ईश्वरीय आशीर्वाद समाहित है। गदा की सुंदर आकृति को बारीकी से सुसज्जित करते हुए पूरी भव्यता का रूप दिया गया है, जिसमें ऊपर का गोल उभरा भाग और गोलाई लिए हुए लाइनों वाली सजावट तथा लम्बी मूठ है, जिस पर बारीक आड़ी-तिरछी रेखाओं से सजावट है, और इसके बावजूद यह डिजाइन काफी हल्का रखा गया है। इस बजरंग बली हनुमान गदा की सबसे खास खूबी यह है कि यह नीचे से खुली है। अंदर की खोखली जगह को सिंदूर से भरा जा सकता है। ताकि ऐसे भक्त जो कहीं सफर कर रहे हों और मंदिर दर्शन करने न जा सकते हों, वे इसका प्रयोग करके अपने माथे पर तिलक लगा सकते हैं। इसकी एटीक फिनिश, सरल और सौम्य डिजाइन इसे ऐसी बेहतरीन एसेसरी बनाते हैं जो किसी भी वेषभूषा के साथ शानदार लगती है।
ओरोसिल्बर ने इस पेंडेंट के वेरिएंट भी पेश करने की योजना बनाई है जिन्हें जल्दी ही चांदी, सोने और रोज प्लेटिंग में, जिरकोनिया से सजावट के साथ और इसके बिना उपलब्ध कराया जाएगा। पेंडेंट के साथ ही एक कफ ब्रेसलेट जिस पर जय बजरंग बली की नक्काशीदार लिखावट होगी, एक छोटी हनुमान चालीसा भी दी जाएगी और जल्दी ही Orosilber.com की ओर से इसे गिफ्ट बॉक्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस तरह यह बजरंग बली भगवान हनुमान जी के अनन्य भक्तों के लिए आदर्श उपहार सिद्ध होगा।
ओरोसिल्बर के विषय में
2001 में स्थापित ओरोसिल्बर, उच्चकोटि की क्लॉसिक फैशन ज्वैलरी और कस्टमाइज्ड मोनोग्राम वाली एसेसरीज के अग्रणी निर्माता और रिटेलर हैं। पुरुषों के लिए एसेसरीज, कस्टमाइज्ड बोबल हेड्स, पर्सनलाइज्ड राखियां आदि इनकी व्यापक रेंज में शामिल हैं।
मीडिया संपर्क
अनिल गोस्वामी
[email protected]
+91-8130363666
ओरोसिल्बर
Share this article