मुम्बई, August 3, 2015 /PRNewswire/ --
नम्बर एक माना जाने वाला वायरलेस ब्रांड डी-लिंक (इंडिया) लिमिटेड स्मार्ट होम के क्षेत्र में नई हलचल मचाने को तैयार है। अपने उत्पादों की नवीनतम रेंज कनेक्टेड होम सॉल्यूशन की के साथ डी-लिंक Internet of Things (IoT) के आधार पर तकनीक का एक नया युग पेश करेंगे। डी-लिंक की ओर से कनेक्टेड होम सॉल्यूशन में अनिवार्य रूप से वाई-फाई स्मार्ट प्लग, मोशन सेंसर, ऑडियो एक्सटेंडर, और उनसे जुड़ने तथा आपसी संपर्क करने के लिए एप्स शामिल हैं।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20150731/10127933 )
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20150218/10116625 )
डी-लिंक की ओर से कनेक्टेड होम सॉल्यूशन, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों में रोजाना mydlink की सुविधा और लचीलापन देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। IoT तकनीक पर आधारित ये छोटी, तथा इस्तेमाल में आसान वाई-फाई डिवाइसें, उपयोक्ताओं को कहीं से भी उनके घर की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों की निगरानी करने और नियंत्रण करने की सुविधा प्रदान करती हैं। iOS® और Android™ स्मार्टफोन या टेबलेट्स के लिए मुफ्त mydlink™ एप का उपयोग करके उपयोक्ता पावर ऑन/ऑफ करने का शेड्यूल सेट कर सकते हैं, दूर से डिवाइसों को चालू/बंद कर सकते हैं, गतिविधि पाए जाने पर अलर्ट भेज सकते हैं, दूर होने के दौरान घर में बिजली की खपत की निगरानी कर सकते हैं तथा और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। मोटे तौर पर डी-लिंक के कनेक्टेड होम उत्पाद आपके पूरे घर को आपके संपर्क में रखते हैं।
श्री तुषार सिघट, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तथा सीईओ, डी-लिंक (इंडिया) लिमिटेड ने इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, ''मशीनों के बीच आपसी संपर्क हकीकत में बदल जाने के साथ, तकनीक की दुनिया में जबरदस्त बदलाव आ गया है। Internet of Things (IoT) हमारे भविष्य को नया आकार देने के लिए तैयार है क्योंकि इसमें हमारी आज की जीवनशैली और काम-काज के तौर-तरीके बदलकर रख देने की क्षमता है।''
उन्होंने आगे कहा कि, ''हम सबके लिए आज यह बहुत उत्साह का वक्त है जब हम IoT पर आधरित कनेक्टेड होम सीरीज की अपनी रेंज पेश कर रहे हैं। अधिकतम कनेक्ट रहने और अपने घर, अपार्टमेन्ट में चीज़ों को स्वचालित करने या उत्पादकता बढ़ाने की चाहत रखने वाले सभी लोगों के लिए डी-लिंक की ओर से कनेक्टेड होम सीरीज ही सही समाधान है।''
वाई-फाई स्मार्ट प्लगः मोटे तौर पर DSP-W215 कहलाने वाला वाई-फाई स्मार्ट प्लग, बिजली के साधारण आउटलेट में लग जाता है जिसमें तब आप कोई दूसरी डिवाइस (आयरन, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर आदि) लगा सकते हैं और स्मार्टफोन व टेबलेट के लिए मुफ्त में उपलब्ध mydlink एप का उपयोग करके उसे नियंत्रित कर सकते हैं। डिवाइस को ऑन/ऑफ करने, चलाने के निर्धारित दिन और समय तय करने, बिजली की खपत की निगरानी रखने, तथा इनबिल्ट थर्मल प्रोटेक्शन की खूबी की वजह से डिवाइस को ज़्यादा गर्म होने से बचाने आदि के रूप में यह आपके लिए सचमुच कई सारी संभावनाएं पेश करता है।
मोशन सेंसरः DCH-S150 या वाई-फाई मोशन सेंसर को घर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। बस डी-लिंक वाई-फाई मोशन सेंसर को घर में ज़्यादा हलचल वाले क्षेत्रों जैसे कि मुख्य दरवाजे के पास लगाएं और कोई भी हलचल पाए जाने पर mydlink मुफ्त एप के जरिए फोन पर पुश या पाठ के रूप में चेतावनी पाएं। यह mydlink वाई-फाई के साथ बेहतरीन काम करता है, क्योंकि इसमें तुरंत यह देखा जा सकता है कि घर में कौन गतिविधि कर रहा है। इसके अलावा वाई-फाई मोशन सेंसर को वाई-फाई स्मार्ट प्लग से पेयर करने पर भी करामाती नतीजे मिल सकते हैं।
ऑडियो एक्सटेंडरः वाई-फाई ऑडियो एक्सटेंडर (DCH-M225) एक पोर्टेबल डिवाइस है जो नेटवर्क से जुड़े किसी स्मार्टफोन या टेबलेट से आस-पास किसी स्पीकर या साउंड सिस्टम पर म्यूजिक स्ट्रीम करने की सुविधा देती है। स्पीकर या होम स्टीरियो को 3.5 मिमी. ऑडियो जैक से जोड़ने पर वाई-फाई ऑडियो एक्सटेंडर काम करता है। तब यह उसी वाई-फाई नेटवर्क पर लॉगिन करके एयरप्ले या डीएलएनए-सक्षम मोबाइल डिवाइस से म्यूजिक स्ट्रीम कर सकता है।
इसके अलावा यह आपके वाई-फाई सिग्नल की रेंज बढ़ाने की भी क्षमता रखता है। यह 300Mbps तक के थ्रोपुट के साथ वायरलेस-एन तकनीक को समर्थित करता है।
डी-लिंक के कनेक्टेड होम उत्पादों को इंस्टाल करना एकदम आसान है। वे साथ मिलकर सम्पूर्ण समाधान पेश करते हुए स्वचालित घर बनाते हैं जहां आप अपने घर के दूसरे कमरे से लेकर आधी दुनिया तक की गतिविधियों से सदैव कनेक्ट रहते हैं।
उपलब्धता, कीमतें और वारंटी:
डी-लिंक के IoT पर आधारित कनेक्टेड होम सॉल्यूशन राष्ट्रीय वितरकों, चैनल पार्टनरों, रिसेलरों और बड़े फार्मेट वाले रिटेलरों के नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध है।
सभी उत्पादों पर 1 साल की वारंटी है और अनुमानित बाज़ार कीमत नीचे दी गई है:-
वाई-फाई स्मार्ट प्लग (DSP-W215) रु. 3749/- में उपलब्ध है।
वाई-फाई मोशन सेंसर (DCH-S150) रु. 3749/- में उपलब्ध है।
वाई-फाई ऑडियो एक्सटेंडर (DCH-M225) रु. 2899/- में उपलब्ध है।
डी-लिंक (इंडिया) लिमिटेड के विषय में:
डी-लिंक, घरों, छोटे व्यवसायों, मध्यम से लेकर बड़ी आकार की कंपनियों और सेवा प्रदाताओं के लिए कनेक्टिवटी के क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी हैं। पुरस्कार प्राप्त डिजाइनर, डेवेलपर और निर्माता डी-लिंक ऐसा एकीकृत नेटवर्क समाधान संचालित और सपोर्ट करते हैं जो स्विचिंग, वायरलेस, ब्रॉडबैंड, स्टोरेज, आईपी सर्विलांस, तथा क्लाउड आधारित नेटवर्क प्रबंधन में क्षमताएं एकीकृत करते हैं।
डी-लिंक (इंडिया) लिमिटेड, डी-लिंक कॉर्पोरेशन का भाग है और भारत में एक सबसे तेज़ी से बढ़ती नेटवर्किंग कंपनी है। यह कंपनी भारत में तथा सार्क क्षेत्र में नेटवर्किंग उत्पादों की मार्केटिंग और वितरण करती है। डी-लिंक (इंडिया) लिमिटेड के शेयर एनएसई और बीएसई शेयर बाज़ारों पर सूचीबद्ध हैं। आज डी-लिंक (इंडिया) लिमिटेड, बाज़ार की प्रमुख कंपनी है जिसकी भारत भर में पहुंच, उत्पादों का मजबूत पोर्टफोलियो, और बेहतरीन सर्विस सेवाएं हैं। यह कंपनी, उच्चकोटि के दक्ष और विश्वसनीय नेटवर्किंग उत्पाद समाधान और सेवाएं पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान में डी-लिंक इंडिया के 17 शाखा कार्यालय और 11 शहरों में अत्याधुनिक डी-लिंक सर्विस सेंटर (डीएससी) हैं तथा भारत भर में उपस्थित 38 डी-लिंक सर्विस पार्टनरों (डीएसपी) का भी सपोर्ट हासिल है। डी-लिंक (इंडिया) लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के लिए टोल फ्री सपोर्ट हेल्पडेस्क भी स्थापित की हुई है।
अधिक जानकारी के लिए, http://www.dlink.co.in पर विजिट करें या फेसबुक http://www.facebook.com/dlinkindia और टि्वटर http://www.twitter.com/dlink_india पर जुड़ें
मीडिया संपर्क
दिव्या शेट्टी
[email protected],
+91-9004672817,
सीनियर मैनेजर, पीआर एंड मार्केटिंग कम्यूनिकेशन
डी-लिंक (इंडिया) लिमिटेड
Share this article