नई दिल्ली, August 11, 2015 /PRNewswire/ --
पर्सनलाइज्ड ज्वैलरी के क्षेत्र में अग्रणी ओरोसिल्बर ने भारत में पहली बार भारतीय और विदेशी उपभोक्ताओं के लिए अपनी पेशकश की विस्तृत रेंज पेश की है। इस कंपनी ने 2001 में उद्योग जगत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। नवप्रवर्तन, गुणवत्ता, समय की कसौटी पर खरी कारीगरी और पूरा भरोसा, इस ब्रांड की खासियतें हैं और यह इसकी पेशकश में शामिल हर उत्पाद में झलकती हैं। चाहे यह नेकलेस हो, ब्रेसलेट हो, या कोई अन्य पीस हो, ओरोसिल्बर के पास पर्सनलाइज्ड ज्वैलरी की भरपूर विविधता मौजूद है, और यह सब कुछ इनकी वेबसाइट- http://www.orosilber.com पर पेश किया गया है।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20150807/10128341 )
इस शानदार श्रृंखला में निम्न पेशकश शामिल हैं:
नेकलेस (मोनोग्राम, नाम और ब्लिंग)
नेकलेस से खुद को सजाना पहले कभी भी इतना रोमांचक नहीं रहा। ओरोसिल्बर आपके लिए पर्सनलाइज्ड नेकलेसों की बड़ी रेंज लेकर आए हैं जिनमें मोनोग्राम, नाम और ब्लिंग नेकलेसों के विकल्प मौजूद हैं। जहां मोनोग्राम और नाम नेकलेसों में आभिजात्य की झलक है, वहीं ब्लिंग आपको ग्लैमर से भरपूर टच देता है, जो किसी भी कॉकटेल कॉटर (फैशनेबल कपड़े) कलेक्शन के साथ बेहतरीन है।
इनीशियल नेकलेस और ब्रेसलेट
अक्षरों की सजावट जिन लोगों को लुभाती है, उनके लिए इनीशियल वाले पर्सनलाइज्ड नेकलेस या ब्रेसलेट एकदम उपयुक्त हैं। केवल यही नहीं, इसमें नाम के सभी अक्षर या पसंदीदा नम्बरों को गोल्ड और सिल्वर दोनों तरह की फिनिश में चुनने के विकल्प भी मौजूद हैं।
एन्ग्रेवेबल (नेकलेस, ब्रेसलेट और कफलिंक्स)
ज्वैलरी के अपने पसंदीदा पीस पर लिखा अपना नाम या इनीशियल किसे पसंद नहीं आते? ओरोसिल्बर में, एन्ग्रेव्ड ज्वैलरी की दुनिया खूबसूरत नेक पीसों, ब्रेसलेटों और कफलिंक्स तक को अपने दायरे में समेटे हुए है।
भूमिका चार्म ब्रेसलेट्स
ओरोसिल्बर के ग्लॉस बीड्स, सीजेड बीड्स, डैंगलर्स वाले भूमिका सिम्बल चार्म्स स्टर्लिंग सिल्वर से बनी पंडोरा चेन में आसानी से डाले जा सकते हैं - जो आपकी मनपसंद स्टाइल और खासियत को दर्शाता है।
पवित्र मंत्र और प्रेरक संदेश, आपके दिल और दिमाग को सकारात्मक ऊर्जा से भरते हैं। पवित्र मंत्र के अंकन वाली ज्वैलरी से अधिक प्रेरणादायक और कुछ हो ही नहीं सकता। ओरोसिल्बर के मंत्रा बैंड्स आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ने के लिए सबसे उचित हैं। आपके पसंदीदा प्रेरक संदेशों और पवित्र मंत्रों जैसे कि गायत्री मंत्र और गणेश मंत्र आदि के साथ अनुकूलित ये मंत्र शक्ति बैंड्स आपको ईश्वरीय निकटता का अहसास कराते हैं।
3D जूलरी (ज्वैलरी) पेंडेंट और कीचेन
3D ज्वैलरी, ओरोसिल्बर की ओर से एक अन्य खास पेशकश है, जिसे दो अक्षरों का इस्तेमाल करके डिजाइन किया जाता है। यह गोल्ड और सिल्वर प्लेटिंग में उपलब्ध है जिसे खास मौकों के हिसाब से स्पेशल बनाने के लिए और भी अनुकूलित किया जा सकता है।
सिग्नेचर ज्वैलरी (कोरूट)
बांहों पर सिग्नेचर पहनना, आपकी खास पहचान उभारता है, जिसे हर कोई चाहेगा। ओरोसिल्बर ने बारीक कारीगरी वाली सिग्नेचर ज्वैलरी के रूप में नेक पीस और ब्रेसलेट अनुकूलित करने की सुविधा दी है, जिसका शाही अंदाज इसे अलग ही पहचान देता है। आपको केवल करना यह है कि अपने सिग्नेचर भेजें और कस्टमाइज्ड सिग्नेचर ज्वैलरी में इसे तुरंत ही ढाल दिया जाएगा।
किड्ज आर्टवर्क ज्वैलरी (जोयास)
बच्चे अपनी नन्हीं कलाकृतियों से अपनी सोच दर्शाना पसंद करते हैं। और वे अपनी आड़ी-तिरछी चित्रकारी अपने हर तरफ देखना भी खूब पसंद करते हैं। उनके इस आर्टवर्क से प्रेरित ओरोसिल्बर ने कागज़ों पर उकेरी जाने वाली इन चित्रकारियों को कीचेन और ब्रेसलेट जैसे ज्वैलरी के सदाबहार रूपों में संजोने की पेशकश की है।
लोगो ज्वैलरी
चाहे हंगर गेम्स का मॉकिंग जे हो, या सुपरमैन की प्रेरणा दर्शाने वाला मेटल पीस हो, ओरोसिल्बर ने लोगो ज्वैलरी की ऐसी बड़ी रेंज पेश की है जिसे और भी अनुकूलित किया जा सकता है; कंपनी के लोगो या ब्रांड के आइकॉन को दर्शाने वाली स्टाइलिश ज्वैलरी के खास पीस से ज्यादा खास और क्या हो सकता है भला?
नाम वाली अंगूठियां और जड़ाऊ पिन
ज्वैलरी, महिलाओं के दिल के बेहद करीब होती है। यह न केवल उनकी खूबसूरती बल्कि उनकी शखिसयत और उनके अभिमान को भी दर्शाती है। ओरोसिल्बर की ओर से पेश पर्सनलाइज्ड नाम वाली अंगूठियां और जड़ाऊ पिन हर महिला के अपने खास स्टाइल और आंतरिक गरिमा की झलक देती हैं।
ओरोसिल्बर की ओर से पेश नाम वाली खास पर्सनलाइज्ड राखियों और फ्रेंडशिप बैंड्स से अपने त्यौहारों में खुशियों के नए रंग भरें, जिनको गोल्ड और सिल्वर फिनिश में मोतियों और रत्नों से जड़ा गया है।
चाहे यह कृष या बाल गणेश का पसंदीदा रूप हो, या बस किसी का पसंदीदा प्यारा मुस्कराता चेहरा हो, ओरोसिल्बर किसी को भी सदाबहार बॉबल हेड में कस्टमाइज कर सकते हैं जहां आप अपने पसंदीदा चेहरे को सुपरहीरो की बॉडी में ढला भी पा सकते हैं, और यह बस एक चित्र से ही हो जाता है।
पर्सनलाइज्ड ज्वैलरी की ये पेशकश इतनी खूबसूरत और विशाल है, कि आपके लिए विकल्पों की कमी यहां कभी नहीं पड़ सकती। हर एक पर्सनलाइज्ड और मोनोग्राम नेकलेस ज्वैलरी को नाम, इनीशियल, निकनेम, और हस्ताक्षरों के साथ उच्चकोटि के स्टर्लिंग सिल्वर में स्टाइल से संवारा जाता है; इनमें से ज्यादातर पीस गोल्ड, रोज और सिल्वर प्लेटिंग में तथा एंटीक फिनिश के साथ भी उपलब्ध हैं। जड़ाऊ ज्वैलरी पसंद करने वाले लोग पर्सनलाइज्ड खूबसूरत जिरकोनिया से सजी ज्वैलरी भी पा सकते हैं। एक और खास बात यह है कि यह सब कुछ बहुत ही वाजिब कीमतों में उपलब्ध है और ओरोसिल्बर.कॉम orosilber.com पर आसानी से इसका आर्डर दिया जा सकता है।
ओरोसिल्बर के विषय में
2001 में स्थापित ओरोसिल्बर, उच्चकोटि की क्लॉसिक फैशन ज्वैलरी और कस्टमाइज्ड मोनोग्राम्ड एसेसरीज के अग्रणी निर्माता और रिटेलर हैं। इनकी पेशकश की विशाल रेंज में पुरूषों के लिए एसेसरीज, कस्टमाइज्ड बोबल हेड्स, पर्सनलाइज्ड राखियां आदि शामिल हैं।
मीडिया संपर्क:
अनिल गोस्वामी
[email protected]
+91-8130363666
ओरोसिल्बर
Share this article