मुम्बई, August 14, 2015 /PRNewswire/ --
हाउस ऑफ नेपियस के सहयोग से अपने बच्चे की सुरक्षा भी करें और अच्छी भी दिखें - भारत में विकिरणों से सुरक्षित पहली मैटर्निटी वियर
हाउस ऑफ नेपियस भारत की पहली ऐसी कंपनी है जो गर्भवती माताओं के लिए विकिरणों से सुरक्षित परिधान लेकर आया है, जिसमें अवरोधक एनईएसए तकनीक (गैर-आयनीकरण वाला विद्युतचुम्बकीय अवरोध विकल्प) का उपयोग किया गया है।
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20150812/10128558 )
अधिकांश गर्भवती माँ समझती हैं कि गर्भधारण के दौरान गर्भ में पलते बच्चे के लिए अतिरिक्त सुरक्षा सावधानियाँ बरतनी आवश्यक है। गर्भवती माँ जानती हैं कि उन्हें कुछ रसायनों, खाद्य पदार्थ तथा कुछ पेय पदार्थों से बचना चाहिए। हमारी विकिरण से सुरक्षित मैटर्निटी वियर सेलफोन, वायरलेस राउटर, लैपटॉप और कंप्यूटर से निकलने वाले विकिरणों के लिए अवरोध तैयार करती है। हाउस ऑफ़ नेपियस भारत में पहली बार विभिन्न प्रकार की विकिरण मुक्त मैटर्निटी वियर लेकर आया है।
विकल्पों के अभाव और बढ़ते विकिरणों से चिंतित संस्थापक और निदेशक नेहल मेहता ने कहा: "आज हम गैजेट या उपकरणों से अलग नहीं रह सकते। हाउस ऑफ नेपियस में हमने रोजाना इस्तेमाल होने वाले सेलफोन, माइक्रोवेव, लैपटॉप, स्कैनर और आईपैड जैसे गैजेट के विकिरणों को रोकने के लिए एक समाधान लेकर आए हैं। हम मैटर्निटी वियर की पहली उत्पाद श्रेणी लॉन्च कर रहे हैं और भविष्य में किड्सवियर, वीमेंसवियर और मेन्स वियर भी लॉन्च करेंगे।"
जब गर्भावस्था के लिए परिधान चुनने की बात आती है तो आराम और स्टाइल इसके लिए जरूरी पहलु होते हैं। हाउस ऑफ नेपियस के मैटर्निटी वियर की नई रेंज में ऑफिस वियर, डे वियर, रिसॉर्ट, नाइटवियर और कॉकटेल ड्रेस शामिल हैं। प्रत्येक परिधान न सिर्फ बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं, बल्कि गर्भवती माँओं के लिए अद्वितीय रूप से आरामदेह और सुविधाजनक भी होते हैं। हाउस ऑफ नेपियस के मैटर्निटी वियर कई रंगों और पैटर्न में उपलब्ध हैं तथा आपके बच्चे को पूरे 9 महीने की गर्भावस्था में सुरक्षा प्रदान करेंगे।
हाउस ऑफ नेपियस जल्दी ही सभी मॉम एंड मी स्टोर, ग्रीन बेल (मुम्बई) और जस्ट मॉम्स (मुम्बई) तथा प्रमुख वेबसाइट जैसे http://www.firstcry.com, http://www.babyoye.com और http://www.Momandme.in के साथ ही http://www.houseofnapius.com पर भी उपलब्ध रहेंगे
हाउस ऑफ नेपियस के विषय में:
हाउस ऑफ नेपियस मैटर्निटी वियर की एक विशेष रेंज पेश करते हैं, जिसमें ऑफिस वियर, रोजाना के कपड़े और नाइट वियर, कॉकटेल ड्रेस एवं बहुत कुछ शामिल हैं, जो सभी माँओं को स्टाइलिश, लेकिन सुरक्षित बने रहने में मदद करते हैं। प्रत्येक परिधान न सिर्फ बच्चे की सुरक्षा, बल्कि गर्भवती माँ के आराम और सुविधा का भी ख्याल रखकर तैयार किया गया है।
एनईएसए के विषय में:
एनईएसए रेडिएशन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना 2012 में हुई थी। इसकी विशेषज्ञता मुख्यतः विद्युतचुम्बकीय विकिरणों का पता लगाने तथा इससे बचने के उपाय खोजने के क्षेत्र में है।
मल्टीमीडिया समाचार विज्ञप्ति देखने के लिए, कृपया क्लिक करें: http://www.multivu.com/players/English/7595451-house-napius-maternity-wear-india/
मीडिया संपर्क:
नेहल मेहता
[email protected]
+91-9820144098
संस्थापक और निदेशक
नेपियस क्लोदिंग एंड एक्सेसरीज़ एलएलपी
Share this article